7 January : History of Today - 7 जनवरी : आज का इतिहास

 




 7 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important event of January 7 

1714 - टाइपराइटर इंग्लैंड के हेनरी मिल द्वारा बनाया गया।

•1761 - पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफ़ग़ान शासक अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया।

•1782 - पहला अमेरिकी वाणिज्यिक बैंक (बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका) खुला।

•1789 - अमेरिका की जनता ने जाॅर्ज वाशिंगटन को देश का पहला राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान किया।

•1793 -  स्वीडन में ईबेल दंगा शुरू हुए।

•1797 – इटली ने अपने मौजूदा राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया।

•1859 - सिपाही विद्रोह में संलिप्तता के मामले में मुग़ल सम्राट बहादुरशाह ज़फर (द्वितीय) के ख़िलाफ़ सुनवाई शुरू।

•1890 – विलियम बी. परविस को फाउंटेन पेन का आविष्कार का पेटेंट मिला।

•1894 – विलियम केनेडी डिकसन को चलचित्र (मोशन पिक्चर) का पेटेंट मिला।

•1927 – पहली ट्रांस-एटलांटिक व्यावसायिक टेलीफोन सेवा न्यूयॉर्क से लंदन के बीच शुरू हुई।

•1929 – मदर टेरेसा ने कलकत्ता (अब कोलकाता) पुहंचकर गरीब और रोगग्रस्त लोगों के बीच काम शुरु किया।

•1953 - अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने हाइड्रोजन बम बनाने की घोषणा की।

•1959 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने क्यूबा में फिदेल कास्त्रो की नई सरकार को मान्यता प्रदान की।

•1972 - स्पेन के इबीसा क्षेत्र में विमान दुर्घटना में चालक दल के छह सदस्यों समेत 108 यात्रियों की मौत।

•1979 – वियतनाम की सेना द्वारा कम्बोडिया पर आक्रमण के बाद इस देश के तानाशाह पोलपोट भाग निकले। हंग सामरीन के नेतृत्व में नयी सरकार सत्ता में आयी।

•1980 – आपातकाल के तीन साल बाद भारी बहुमत के साथ इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी हुई।

•1984 – ब्रुनेई, दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन 'आशियान' का छठा सदस्य बना।

•1986 – अमेरिका के राष्ठ्रपति रोनाल्ड रीगन ने लीबिया के खिलाफ आथिर्क प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

•1986 – मिस्र के सीना मरुस्थल की जेल में इस देश के सीमा सुरक्षा बल के जवान सुलैमान ख़ातिर की हत्या कर दी गयी।

•1987 – कपिलदेव ने टेस्ट क्रिकेट में तीन सौ विकेट पूरे किये।

•1989 - जापान के सम्राट हिरोहितो का देहावसान, आकिहितो नये सम्राट घोषित।

•1990 – पिछले 800 सालों में पहली बार पीसा की झुकती हुई मीनार को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया।

•1999 - अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्रवाही शुरू।

•2000 - जकार्ता (इंडोनेशिया) में 10 हज़ार मुसलमानों ने मोलुकस द्वीप समूह में ईसाईयों के विरुद्ध जेहाद की घोषणा की।

•2003 - जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को 90 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की।

•2008 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने विनोद राय को नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद की शपथ दिलाई। 

•2008 - भारत व मलेशिया वायुसेना के पायलटों और युद्धपोतों के कर्मियों के प्रशिक्षण समेत रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।

•2008 - जार्जिया में नेल मिखै साकाश विली को पुन: देश का राष्ट्रपति चुना गया।

•2009 - आई टी कम्पनी सत्यम के चेयरमैन रामालेंगम राजू ने अपेन पद से इस्तीफ़ा दिया।

•2010 - जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 22 घंटे लंबी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हो गयी।

•2014 -  शेख हसीना ने बांग्लादेश में आम चुनाव जीता।

•2015 - पेरिस में दो बंदूकधारियों ने ‘चार्ली आब्दो’ पत्रिका के कार्यालय पर हमला किया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए।

•2015 - यमन की राजधानी सना में एक पुलिस कॉलेज के बाहर हुए कार बम धमाके में 38 लोगों की मौत और 63 से अधिक लोग घायल।

•2019 - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को, सीधी भर्ती और उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दी ।

•2019 - भारत ने ईरान के महत्‍वपूर्ण चाबहार बंदरगाह का संचालन शुरू किया ।

•2019 - बांग्लादेश में अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

•2020 - ईरान की संसद में अमरीकी सेना को आतंकवादी घोषित करने का प्रस्‍ताव पारित किया।

•2020 - अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन ने “स्टेट ऑफ़ क्लाइमेट रिपोर्ट” जारी की, कि 2019 में जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में 1,659 लोगों की मौत हुई तथा वर्ष 1901 के बाद 2019 सबसे गर्म वर्ष है।

•2020 - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कावारत्ती में लक्षद्वीप के पहले सुपर स्‍पेशियलि‍टी अस्‍पताल की आधारशिला रखी।

•2020 - प्यूर्टो रिको में 5.8 तीव्रता के भूकंप से 'विंडो बीच' गिरी, यह प्राकृतिक रूप से बनी थी ।

•2020 - पाकिस्तान में वायुसेना के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्‍त होने से उसके दोनों पायलट मारे गए।



 7 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 
 Born on January 7 

•1851 - जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन - प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक।

•1893 - जानकी देवी बजाज - गाँधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक थीं।

•1922 - पियरे रामपाल - फ्रांसीसी बाँसुरी वादक।

•1935 - शशिकला काकोडकर - महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एम॰जी॰पी॰) की एक प्रमुख नेत्री व गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंडोडकर की पुत्री , गोवा की पहली महिला मुख्यमंत्री रही।

•1948 - शोभा डे - भारतीय लेखक

•1950 - शांता सिन्हा - अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्त्री।

•1957 - रीना रॉय - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री

•1961 - सुप्रिया पाठक - भारतीय अभिनेत्री


•1967 – 
इरफान खान - हिंदी सिनेमा जगत के किरदारों में नए सिरे से जान डालने वाले अभिनेता

इरफान खान का जीवन परिचय Biography of Irfan Khan
इरफान खान का जीवन परिचय
Biography of Irfan Khan


1979 - बिपाशा बसु - हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री ।


•1981 - कृष्णन शशिकिरण - भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी हैं।


 7 जनवरी को हुए निधन 
 Died on January 7 

•1966 - बिमल राय - हिन्दी फ़िल्मों के एक महान् फ़िल्म निर्देशक।

•1943 – निकोला टेस्ला - वाई-फाई के जनक मशहूर अमेरिका के सर्बियाई आविष्कारक ।

•2016 - मुफ़्ती मोहम्मद सईद - भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री थे। 

•2017 - मारियो सोरेस - पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति।

•2020 - लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून - 1984 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में अहम रोल निभाने वाले।



 7 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important events and festivals of January 7 





01    02    03    04    05    06    07

 08    09    10    11    12    13    14 

15    16    17    18    19    20    21

22    23    24    25    26    27    28 

29    30    31