17 January : History of Today - 17 जनवरी : आज का इतिहास
17 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of January 17
•1584 – मध्य यूरोपीय देश बोहेमिया ने ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया।
•1595 - फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
•1601 - मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।
•1601 - फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता किया जिसके तहत फ्रांस को ब्रीस, बगेस वोल्रोमेय तथा गेक्स इलाका प्राप्त हुआ।
•1757 - जर्मनी ने प्रूशिया के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
•1806 – तत्कालीन अमेरिका राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन के पोते जेम्स मैडिसन रैंडोल्फ व्हाइट हाउस में पैदा होने वाले पहले बच्चे बने।
•1841 – ब्रिटेन के पर्वतारोही जार्ज एवरेस्ट ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी का पता लगाया। इस चोटी का नाम भी इसके बाद एवरेस्ट रख दिया गया।
•1852 - ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
•1863 - अमेरिका राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध हुआ।
•1895 - फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया।
•1913 - रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
•1915 – रूस ने बुकोविना और पश्चिमी यूक्रेन पर कब्जा किया।
•1917 – अमेरिका ने 2.5 करोड़ डॉलर में वर्जिन आईलैंड्स को डेनमार्क से खरीदा।
•1928 – पहली बार पूरी तरह से स्वचालित फोटो फिल्म बनाने की मशीन का पेटेंट कराया गया।
•1941 - सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप ढंग से निकलकर जर्मनी के लिए रवाना हुए।
•1945 - द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के दिनों में सोवियत सेना का पोलैण्ड की राजधानी वारसा में आगमन।
•1946 – दुनिया की सबसे ताकतवर संस्था संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।
•1948 - नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए।
•1961 - जनवादी कोंगो के प्रधानमंत्री पेट्रिस लुमुम्बा की देश के नये सैन्य शासकों ने हत्या कर दी।
•1976 - यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया।
•1979 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
•1980 - नासा ने फ्लाटसटकोम-3 लांच किया।
•1985 - भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इंगलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया।
•1987 – टाटा फुटबॉल अकादमी की शुरूआत हुई।
•1989 - कर्नल जे.के. बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
•1991 – अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने कुवैत और इराक़ में इराक़ी सेना के ठिकानों पर आक्रमण किया और कुवैत पर इराक़ का अतिग्रहण समाप्त हो गया।
•1991– अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस की सेना के इराक पर हमला करते ही खाड़ी युद्ध शुरू हो गया था।
•1995 – जापान के कोबे शहर में आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के कारण 5,372 लोगों की मौत हुई।
•2002 - अमेरिका के विदेश मंत्री कॉलिन पावेल भारत पहुँचे, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के रुख़ का समर्थन किया।
•2007 - आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया।
•2008 - केन्द्र सरकार ने विकलांगों को नौकरियां देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की एक योजना को मंज़ूरी प्रदान की।
•2008 - मेडागास्कर में हिन्द महासागर में ताड़ के पेड़ की नई प्रजाति मिली।
•2009- भारत के ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
•2010- भारत के उच्चतम न्यायालय ने ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से हमला किए जाने की स्थिति में आत्मरक्षा के अधिकार की प्रो-ऐक्टिव परिभाषा देते हुए कहा है कि क़ानून का पालन करने वाले लोगों को कायर बनकर रहने की ज़रूरत नहीं है। उसकी दो सदस्यीय खंडपीठ ने आत्मरक्षा के अधिकार की 10 सूत्रीय निर्देश तय करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को अपराधी नहीं बनाया जा सकेगा, भले ही उसने हमलावर को जानलेवा क्षति पहुँचायी हो ।
•2013 – इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोगों की मौत हुई।
•2019 - प्रधानमंत्री द्वारा अहमदाबाद में एक हजार पांच सौ बिस्तरों वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन । यह अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा।
•2019 - जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में पांच पाकिस्तान के सैनिक मारे गए।
•2019 - राम रहीम सहित चार को पत्रकार रामचन्द्र छत्रपति हत्याककांड में उम्रकैद व 50-50 हजार का जुर्माना, सीबीआइ कोर्ट ने सुनाई सजा।
•2019 - डेटा लीक / वेबसाइट का दावा : दुनियाभर के 77 करोड़ से ज्यादा ईमेल एड्रेस हैक, 2.1 करोड़ पासवर्ड भी लीक।
•2020 - निर्भया को इंसाफ - 1 फरवरी 2020 सुबह 6 बजे फांसी के लिए चारों हैवानों का डेथ वॉरंट जारी हुआ।
•2020 - चाइना से आई रहस्यमय बिमारी कोरोना वायरस के बाद भारत समेत पूरी दुनिया में अलर्ट जारी किया।केन्द्र ने यात्रा परामर्श जारी किया।
•2020 - देश की दूसरी प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत हुई।
•2020 - यूक्रेन के प्रधानमंत्री ओलेक्सी हॉनशारूक ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंसकी को सौंपा।
17 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
Born on 17 January
1706 - बेंजामिन फ्रेंकलिन, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के जनको में से एक।
| बेंजामिन फ्रैंकलिन का जीवन परिचय Biography of benjamin franklin in Hindi |
•1860 – रूस के लेखक आन्तवान चेख़ोफ़ का जन्म हुआ।
•1863 - आधुनिक रंगमंच को अपनी यथार्थवादी शैली से नया रूप देने वाले महान् रूसी रंगकर्मी 'कोंस्तेंतिन स्तानिस्लावस्की' का जन्म हुआ।
•1888 - बाबू गुलाबराय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार।
•1905 - डी. आर. कापरेकर - भारतीय गणितज्ञ।
•1908 - एल. वी. प्रसाद - भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता।
•1917 - एम जी रामचंन्द्रन राजनीतिज्ञ एवं अभिनेता का जन्म।
•1918 - कमाल अमरोही, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
•1920 - तुर्की के स्वतंत्रता सैनानी, कवि 'नाजिम हिकमत' का जन्म हुआ।
•1923 - रांगेय राघव हिन्दी साहित्यकार का जन्म।
•1930 - अरविंद कुमार, माधुरी और सर्वोत्तम पत्रिकाओं के प्रथम सम्पादक।
•1941 -महावीर सरन जैन, प्रसिद्ध लेखक।
•1984 - करण त्रिवेदी भारतीय टेलीविजन और थिएटर कलाकार हैं।
17 जनवरी को हुए निधन
Died on 17 January
•1951 - ज्योति प्रसाद अग्रवाल - असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सैनानी तथा फ़िल्म निर्माता।
•2010- भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन।
•2011 - महाराज कुमारी बिनोदिनी देवी मणिपुरी भाषा की भारतीय लेखिका थीं।
•2014 - सुचित्रा सेन, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
•2014 - सुनन्दा पुष्कर - बहुचर्चित इण्डो-कनाडाई उद्यमिता, व्यापारी और भारत के केन्द्रिय मन्त्री शशि थरूर की पत्नी थीं।
•2016 - वी॰ रामा राव - सिक्किम के पूर्व राज्यपाल थे।
•2019 - जजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री वेद सिंह मालिक का निधन।
•2020 - गिनीज बुक में शुमार दुनिया के सबसे छोटे कद के व्यक्ति खगेंद्र थापा मगर का निधन।
•2020 - पूर्व ऑल राउंडर क्रिकेटर बापू नडकर्णी का निधन।
17 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important events and festivals on 17 January





Post a Comment