24 January : History of Today - 24 जनवरी : आज का इतिहास


 

 24 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

 Important events of January 24 

•1556 - चीन में भीषण भूकम्प में आठ लाख तीस हज़ार लोगों की मौत हुई।

•1667 - ब्रिटेन और हालैंड के बीच ब्रेडा समझौता हुआ। जिसके तहत हालैंड ने अमेरिका महाद्वीप में अपने उपनिवेशों पर नियंत्रण न रख पाने के कारण उन्हें ब्रिटेन के हवाले कर दिया।

•1722 - एडवर्ड विगलेसवर्थ को प्रथम उत्तरी अमेरिका दिव्यता प्राध्यापक नियुक्त किया गया।

•1742 - जर्मन नेताओं ने चार्ल्स सातवें को अल्बर्ट का सम्राट का चुना।

•1744 -  फिलीपींस में दगोहॉय विद्रोह जीयुसेप लैम्बरटी की हत्या के साथ शुरू हुआ।

•1813 - फिलहारमोनिक सोसाइटी की स्थापना लंदन में की गयी (बाद में रॉयल फिलहारमोनिक सोसाइटी)।

•1824 - रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।

•1839 - चार्ल्स डार्विन रॉयल सोसायटी के फेलो चुने गये।

•1857 - कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना।

•1924 - रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।

•1936 - अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।

•1939 - चिली में भूकंप से 30 हजार लोग मरे।

•1950 - जन गण मन को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया।

•1950 - डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने।

•1950 - 24 जनवरी 1950 से पहले उत्तर प्रदेश राज्य यूनाइटेड प्रॉविंग के नाम से पहचाना जाता था। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को उसका नाम मिला।

•1951 - प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।

•1952 - मुम्बई में 'पहला अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म' महोत्सव आयोजित किया गया।

•1966 - एयर इंडिया का बोइंग आल्पस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें डॉ. होमी भाभा सहित 114 लोग मारे गये।

•1973 - अमेरिका ने वियतनाम युद्ध बंद होने के साथ लाओस और कंबोडिया में भी युद्धबंदी का ऐलान किया गया।

•1989 - पेरू में सोने की खान में एक सौ से अधिक श्रमिक फँस गये।

•1991 - लिथुआनिया गणराज्य ने सोवियत संघ के सैनिकों हटाने की मांग की।

•1993 - सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया।

•1993 - सोमालिया में अमेरिका के सैनिकों के साथ संघर्ष में तीन व्यक्ति मारे गये और अनेक घायल हो गये।

•1996 - सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।

•2000 - चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी।

•2001 - जैव सुरक्षा संधि पर भारत के हस्ताक्षर।

•2001 -  जोसेफ काबिला के राष्ट्रपति बनने पर पद की मंजूरी।

•2002 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान इस्लामाबाद पहुँचे।

•2002 -  भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्ता की पुन: पेशकश की ।

•2002 - भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित।

•2003 - उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया परमाणु संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमत।

•2003 - भारत और फ्रांस के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई।

•2005 - आंध्र प्रदेश के तेलगुदेशम के विधायक परिताला रवि की गोली मारकर हत्या करा दी गयी।

•2005 - गणतंत्र दिवस समारोह 2005 के मुख्य अतिथि भूटान नरेश जिग्मे सिंघे वांगचुक भारत पहुँचे।

•2007 - रूस एवं भारत के बीच एटमी रिएक्टर बनाने हेतु समझौता हुआ।

•2008 - पूर्व थल सेना अध्यक्ष जे.जे. सिंह को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया।

•2008 - पाकिस्तान की सेना ने दक्षिणी वजीरिस्तान में अफ़ग़ान सीमा के निकट आतंकवादियों के साथ भीषण संघर्ष में तीन इलाकों को मुक्त कराया।

•2010 - वर्ष 2008 के लिए 56वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। फ़िल्म 'अंतहीन' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म, मराठी अभिनेता  उपेंद्र लिमये को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया।

•2011 - मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट से 35 लोगों की मौत, 180 घायल।

•2019 - इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र से विद्यार्थी उपग्रह कलामसैट का प्रक्षेपण किया ।

•2019 - आतंकी से सैनिक बनकर शहीद हुए नज़ीर अहमद वानी को अशोक चक्र।

•2019 - उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू से एक महीने में 11 लोगों की मौत, अलर्ट जारी।

•2019 - इंडोनेशिया में भारी बारिश और बाढ़ से 30 की मौत, हजारों लोग बेघर।

•2020 - भारत ने विशाखापट्टनम के तट से 3500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

 24 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 

 Born on 24 January 

•1826 - ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर - प्रथम भारतीय बैरिस्टर।

•1877 - पुलिन बिहारी दास - महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी थे।

•1914 - शाह नवाज़ ख़ान - 'आज़ाद हिन्द फ़ौज' के अधिकारी थे।

•1924- कर्पूरी ठाकुर - स्वतंत्रता सैनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।

•1945 - सुभाष घई - हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक ।


 24 जनवरी को हुए निधन 

 Died on 24 January 

•1958 - चन्द्रबली पाण्डेय - प्रसिद्ध साहित्यकार

•1965 - सर विंस्टन चर्चिल - ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ।

•1966 - होमी जहांगीर भाभा - भारतीय भौतिक वैज्ञानिक ।

•2011 - भीमसेन जोशी - भारत रत्न सम्मानित शास्त्रीय गायक ।

•2020 - जगन्नाथ राउत - ओडिशा के पूर्व मंत्री ।


 24 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 Important events and festivals on 24 January 


🔅 राष्ट्रीय बालिका दिवस (भारत)।

राष्ट्रीय बालिका दिवस (भारत)


🔅 उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस।

उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस


🔅 अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस।

अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस


01    02    03    04    05    06    07

 08    09    10    11    12    13    14 

15    16    17    18    19    20    21

22    23    24    25    26    27    28 

29    30    31