23 January : History of Today - 23 जनवरी : आज का इतिहास
23 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of January 23
•1556 - चीन के शेनसी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग मारे गए।
•1565 - टेलीकोटा के युद्ध में हिंदु साम्राज्य विजयनगर का पतन हुआ।
•1570 - स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की हत्या हुई।
•1668 - इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया।
•1719 - लिकटेंस्टीन की रियासत पवित्र रोमन साम्राज्य के भीतर बनाई गई।
•1760 - वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया।
•1765 - पवित्र रोमन सम्राट यूसुफ द्वितीय ने बावरिया की राजकुमारी मारिया जोसेफा से वियना में शादी रचाई।
•1793 - ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ।
•1799 - फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया।
•1849 - प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना 'जर्मन यूनियन' का प्रस्ताव किया।
•1849 - एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।
•1913 - तुर्की की सैनिक क्रांति में नाजिम पाशा मारे गये।
•1920 - प्रथम विश्वयुद्ध के अपराधी के रूप में जर्मनी के विलियम द्वितीय को मित्र देशों के हवाले करने से हॉलैंड ने इंकार किया।
•1924 - सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की।
•1965 - दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।
•1966 - इंदिरा गाँधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं।
•1968 - उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जब्त कर लिया।
•1973 - वियतनाम युद्ध में समझौते की घोषणा अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने की।
•1977 - जनता पार्टी का गठन हुआ।
•1991 - इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई।
•1992 - एस्टोनिया के प्रधानमंत्री एडगर सैविसार ने इस्तीफ़ा दिया।
•1993 - इराक ने अमेरिका के लड़ाकू विमानों पर विमानभेदी तोपों से हमले का आरोप ग़लत बताते हुए युद्धविराम का पालन करने की घोषणा की।
•2002 - राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत पर रिहा।
•2003 - नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध।
•2004 - मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू।
•2005 - उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में सेना के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेक्स से 6 लोगों को बाहर फेंक दिया। 5 लोग मरे व एक घायल हुआ।
•2006 - भारत ने पाकिस्तान को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।
•2007 - भारत एवं रूस के बीच मध्यम आकार के बहुउद्देश्सीय परिवहन विमान के उत्पादन हेतु एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
•2008 - खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी।
•2008 - अभियात्रीकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड की पश्चिमी एशिया से 1057 करोड़ रुपये का आर्डर मिला।
•2008 - ईरान के ख़िलाफ़ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी।
•2009- फ़िल्मी और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।
•2019 - केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्वोत्तर के स्वायत्त परिषदों के अधिकारों में बढ़ोत्तरी के लिए संविधान की धारा -280 में संशोधन को अनुमति दी। वस्तु और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण के राष्ट्रीय पीठ के गठन को भी स्वीकृति मिली।
•2019 - हिसार:सबसे कम उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाली शिवांगी को राष्ट्रपति ने दिया बाल शक्ति पुरस्कार।
•2019 - चीन ने इंटर कंटिनेंटल बलिस्टिक मिसाइल का छद्म परीक्षण किया।
•2020 - स्विट्जरलैंड ने दुनिया का सोने का सबसे छोटा सिक्का जारी किया।
•2020 - असम में आठ प्रतिबंधित संगठनों के 644 उग्रवादियों ने 177 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।
•2020 - भारत ने मालदीव को खसरे के टीके की 30 हजार डोज़ की खेप भेजी।
•2020 - पाकिस्तान ने परमाणु सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल 'गजनवी' का सफल प्रशिक्षण परीक्षण किया।
23 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
Born on 23 January
•1809 - वीर सुरेन्द्र साए/साई भारत के अग्रणी स्वाधीनता संग्राम सेनानी ।
•1814 - कनिंघम - एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री, जिसे "भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता" कहा जाता है।
•1897 - नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, भारतीय स्वतंत्रता सैनानी।
•1926 - बाला साहेब केशव ठाकरे , भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक।
•1930 - डेरेक वॉलकोट, पश्चिम भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता।
23 जनवरी को हुए निधन
Died on 23 January
•1924 - शाह अब्दुल्ला - सऊदी अरब के राजा।
•1963 - नरेन्द्र मोहन सेन - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
•1975 - अमिय कुमार दास - भारतीय समाज सेवक थे।
23 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important events and festivals on 23 January
🔅 (राष्ट्रीय देशप्रेम दिवस)नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती
🔅 कुष्ठ निवारण अभियान दिवस।





Post a Comment