4 January : History of Today - 4 जनवरी : आज का इतिहास

 




 4 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events on 4 January 


1573 – ईसाइयों के नेता पोप ग्रेगवार सातवें की पहल पर निर्णय हुआ कि धर्मगुरुओं की नियुक्ति के मामले में देशों के राजा का कोई हस्तक्षेप न हो।

•1643– इंग्लैंड के किंग चार्ल्स ने 400 सैनिकों के साथ संसद पर हमला किया।

•1725 - लंदन में कॉली सिब्बेर के नाटक "सीज़र इन मिस्र" का प्रीमियर हुआ।

•1762 – इंग्लैंड ने स्पेन और नेपल्स पर युद्ध की घोषणा की।

•1847 – सैम्युएली कोल्ट ने अपनी पहली रिवॉल्वर-पिस्टल अमेरिका सरकार को बेची।

•1854 ​– कैप्टन विलियम मैकडॉनल्ड ने मैकडॉनल्ड द्वीप की खोज की।

•1884 – फेबियन सोसायटी का लंदन में गठन हुआ।

•1885 – डॉ. विलियम ने अपैन्डिक्स का पहला सफल ऑपरेशन किया।

•1906 – किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी।

•1932 – ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया।

•1948 – म्यांमार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की और आज का दिन देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाने लगा।

•1951 – चीन के सुरक्षाबलों ने कोरियाई युद्ध के दौरान सियोल पर कब्जा किया।

•1961 – मोरक्को के दारुल बैज़ा नगर में इसी नाम का एक राजनैतिक सम्मेलन आयोजित हुआ इसका उददेश्य एक अफ़्रीक़ी राजनैतिक ब्लॉक को अस्तित्व में लाना था।

•1962 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित (मानवरहित) मेट्रो ट्रेन चली।

•1966 – भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम समझौता कराने के उद्देश्य से ताशकंद सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस समझौते के परिणामस्वरुप भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा युद्ध समाप्त हो गया।

•1972 - नई दिल्ली में 'इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॉजी एंड फारेंसिक साइंस' का उद्घाटन।

•1990 - पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 307 लोग मारे गए और उससे दोगुने घायल हुए।

•1998 - बांग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया।

•1999 - मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान 'मार्स पौसर लैंडर प्रोब' का प्रस्थान।

•2002 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भारत पहुँचे।

•2004 - भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान प्रधानमंत्री जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।

•2008 - गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रीमण्डल में 18 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

•2008 - अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी।

•2009- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।

•2010- भारत में 'स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया' के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।

•2014 – गोवा में तीन मंजिला इमारत ढहने से 14 लोग मारे गये।

•2019 - लोकसभा में आधार और कम्‍पनी संशोधन विधेयक पास।

•2019 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर में आठ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

•2019 - पाकिस्तान सेना ने आयुधशाला में स्वदेश में विकसित ए-100 रॉकेट शामिल किया।

•2019 - चीन ने सबसे शक्तिशाली बम बनाने का दावा किया,बनाया ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्स’ ।

•2020 - इंडोनेशिया के पश्चिम मध्य सुमात्रा के जंगलों में दुनिया का सबसे बड़ा खिला फूल रेफलिसिया मिला ।

•2020 - ऑलराउंडर इरफान पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। 

 
 4 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 
 Born on January 4 

1643 – आइज़ैक न्यूटन - ब्रिटेन के भौतिक शास्त्री, विचारक और गणितज्ञ, । उन्होंने ग्रेविटी अथवा गुरुत्वाकर्षण के मुख्य नियम का पता लगाया।

•1809 - लुई ब्रेल - नेत्रहीनों के लिये 'ब्रेल लिपि' का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति थे।

•1887 - लोचन प्रसाद पाण्डेय - प्रसिद्ध साहित्यकार थे, जिन्होंने हिन्दी एवं उड़िया, दोनों भाषाओं में काव्य रचनाएँ भी की थीं।

•1892 - जे.सी. कुमारप्पा - भारत के एक अर्थशास्त्री थे।

•1906 - विष्णु दामोदर चितले - प्रसिद्ध कम्युनिस्ट, स्वतंत्रता सैनानी, राष्ट्रवादी एवं राजनीतिज्ञ थे।

•1924 - सेबास्तियन कप्पेन - एक धार्मिक विचारक थे।

•1925 - गोपालदास नीरज - हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक थे।

•1925 - प्रदीप कुमार - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।

•1931 - निरुपा रॉय - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं।

•1950 – बिनायक सेन - मानवाधिकार कार्यकर्ता।

•1952 - टी. एस. ठाकुर - भारत के 43वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।

•1957 - शोभना भारतीय - हिंदुस्तान टाइम्स की सम्पादकीय निर्देशक।
शोभना भरतिया का जीवन परिचय Biography of Shobhna Bharatiy, happy birthday Shobhna Bharatiy, Shobhna Bharatiy birthday, Shobhna Bharatiy hindustan times, HT media,
शोभना भरतिया का जीवन परिचय
Biography of Shobhna Bharatiy

1965 - आदित्य पंचोली - हिन्दी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता हैं।

•1988 - नाबिला जमशेद - भारतीय लेखक थे।

•1981 – वलियावेटिल दीजू - भारतीय बैडमिंटन के मशहूर डबल्स खिलाड़ी । 


 4 जनवरी को हुए निधन 
 Died on January 4 

1905 - अयोध्याप्रसाद खत्री - खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि थे।

•1931 - मोहम्मद अली - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सैनानी, पत्रकार और शिक्षाविद थे।

•1967 - रामचंद्र कृष्ण प्रभु - महात्मा गांधी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार थे।

•1983 - झाबरमल्ल शर्मा - राजस्थान के वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार थे।

•1994 - राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) - हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर संगीतकार थे।
राहुल देव बर्मन का जीवन परिचय Biography of R.D. Burman, happy birthday R.D. Burman, R.D. Burman photo, R.D. Burman jayanti, R.D. Burman punyatithi, R.D. Burman full name,
राहुल देव बर्मन का जीवन परिचय
Biography of R.D. Burman



•2006 - शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम - दुबई के शासक ।

•2016 - एस. एच. कपाड़िया - भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।

•2017 - अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ - संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक थे।

 
4 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
 Important events and festivals on 4 January