18 January : History of Today - 18 जनवरी : आज का इतिहास
18 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of January 18
•336 – संत मार्क कैथोलिक पोप चुने गये।
•1670 - हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।
•1691 – ब्रिटेन के राजा विलियम द्वितीय ने नीदरलैंड के शहर हेग की यात्रा की।
•1701 - ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।
•1778 - जेम्स कुक 'हवाई द्वीपसमूह' की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने 'सेंडविच आइलैंड' रखा।
•1862 - अमेरिका में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन।
•1866 - 'वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना हुई।
•1871 – कैसर विल्हेम प्रथम और आट्टो फॉन बिस्मार्क ने दूसरे जर्मन साम्राज्य की स्थापना की।
•1886 – हॉकी एसोसिएशन का गठन इंग्लैंड में हुआ। इस दिन को मॉडर्न हॉकी के जन्मदिन के रूप में देखा जाता है।
•1896 - 'एक्सरे मशीन' का पहला प्रदर्शन किया गया।
•1915 – फ़्रांस, रुस और ब्रिटेन के बीच प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एक समझौता हुआ जो गुप्त समझौते के नाम से प्रसिद्ध है।
•1919 - 'बेंटले मोटर्स लिमिटेड' की स्थापना हुई।
•1930 - रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
•1945 – सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।
•1951 - नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
•1952 - मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।
•1954 - फनफानी ने इटली में सरकार का गठन किया।
•1959 - महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ा।
•1960 - अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।
•1963 - फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।
•1968 - अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
•1968 - तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
•1974 - इजरायल तथा मिस्र ने हथियारों का समझौता किया।
•1976 - फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
•1986 - दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिक भागने लगे।
•1987 - लंदन में प्रचार माध्यमों के 40 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सेंसरशिप के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की गई।
•1989 - चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।
•1991 – ईस्टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से बन्द कर दिया गया।
•1995 – याहू डॉट कॉम का डोमेन बनाया गया।
•1997 – भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार 'रेवा' बेंगलुरु में लॉन्च की गई।
•1997 - 'नफीसा जोसेफ़' 'मिस इंडिया' बनीं।
•1999 – नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्म्य सेन को भारत रत्न के लिए नामित किया गया।
•2001 - लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।
•2002 - कॉलिन पावेल ने कहा कि पाक आतंकवादियों की सूची पर कार्रवाई करे तभी भारत वार्ता करेगा।
•2002 - पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।
•2003 - लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।
•2004 - भारत ने क्रिकेट की एकदिवसीय शृंखला में आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया।
•2005 - सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की।
•2005 - तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा।
•2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
•2008 - जॉर्ज क्लूने संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।
•2008 - मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिशा-निर्देशों की मंजूरी प्रदान की गयी।
•2008 - दक्षिणी कोलम्बिया स्थित एक ज्वालामुखी फटा।
•2009 - 'द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग' ने अपनी सिफ़ारिशें सरकार को पेश कीं।
•2009 - सौरभ गांगुली को 'बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन' ने सोने के बैट से सम्मानित किया।
•2019 - नई दिल्ली - कोलेजियम ने हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए कई नामों पर किया विचार, तीन को मंजूरी।
•2019 - न्यायमूर्ति माहेश्वरी, न्यायमूर्ति खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली ।
•2020 - रोम रैंकिंग सीरीज़ में विनेश फोगाट ने स्वर्ण पदक जीता।
18 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
Born on 18 January
•1689 – फ़्रांस के लेखक और दार्शनिक चार्ल डी मोन्टेस्कियो का जन्म हुआ।
•1842 – महाराष्ट्र के महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे का जन्म हुआ।
•1852 – जर्मनी के जीव वैज्ञानिक और शोधकर्ता फ़्रेडरिक लोफ़र का जन्म हुआ। इन्होंने अपने एक साथी की सहायता से डिफ़थीरिया नामक रोग के कारण का पता लगाया।
•1927 - वीणा वादक सुन्दरम बालचंद्रन का जन्म हुआ। / मृत्यु - 1990।
•1933 - 'जगदीश शरण वर्मा' भारत के 27 वें मुख्य न्यायाधीश।
•1935 - वीर बहादुर सिंह - भारतीय राजनेता तथा राजनीतिज्ञ थे।
•1942 - मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म हुआ।
•1954 - जगदीश माली - एक भारतीय फ़ैशन और फ़िल्म फ़ोटोग्राफ़र थे।
•1957 - नफ़ीसा अली - हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री ।
•1972 - विनोद काम्बली - भारतीय क्रिकेटर ।
•1978 - अपर्णा पोपट - भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं।
•1985 - मिनिषा लांबा - बालीवुड अभिनेत्री।
18 जनवरी को हुए निधन
Died on 18 January
•1947 - प्रसिद्ध भारतीय गायक और अभिनेता कुंदन लाल सहगल का निधन जालंधर में हुआ।
•1963 - लक्ष्मी नारायण साहू - उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
•1966 - बद्रीनाथ प्रसाद - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।
•1976 - गुरमुख सिंह मुसाफिर - पंजाबी भाषा के विख्यात साहित्यकार , साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित(मरणोपरांत)।
•1978 - भीम सेन सच्चर - एक स्वतंत्रता सैनानी और भारत के राजनीतिज्ञ।
•1996 - एन. टी. रामाराव - राजनीतिज्ञ और अभिनेता।
•2007 - विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन।
•2013 - दुलारी - भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
•2020 - पूर्व बीजेपी सांसद और वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा का निधन।
18 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important events and festivals on 18 January





Post a Comment