2 January : History of Today - 2 जनवरी : आज का इतिहास
Important events of January 2
•1735 - अलेक्जेंडर पोप की कविता एपेलल को 'डॉ अरबथनोट' को लंदन में प्रकाशित किया गया।
•1757 - राबर्ट क्लाइव ने नवाब सिराजुद्दौला से कलकत्ता (कोलकाता) को वापस छीना।
•1815 - लॉर्ड बियरन ने ऐनी इसाबेला मिलबैंक से सेअहम काउंटी डरहम में शादी रचाई।
•1819 - 1819 का आतंक, संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली बार बड़ी शांति वित्तीय संकट शुरूआत हुई।
•1839 - फ्रांसीसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे (लुइस डगरे) ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की।
•1843 - डाक सेवा, नियमित रुप से आंरभ हुई और ऑस्ट्रिया की राजधानी वियेना में पहली पत्र पेटिका लगाई गयी।
•1882 - लंदन में दुनिया का पहला कोयला आधारित बिजली उत्पादक स्टेशन होलबोर्न व्यदक्त पावर स्टेशन शुरू किया गया।
•1890 - ऐलिस सेंगर व्हाइट हाउस में पहली महिला कर्मचारी बनी।
•1899 - रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।
•1900 - अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन हे ने चीन के साथ अमेरिकी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ओपन डोर नीति की घोषणा की।
•1917 - रॉयल बैंक ऑफ कनाडा ने क्यूबेक बैंक का अधिग्रहण किया।
•1941 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के हमले से ब्रिटेन के कार्डिफ शहर स्थित लेनडॉफ कैथेड्रल को भारी नुकसान।
•1942 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
•1954 -भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जिसकी स्थापना 2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गयी।
•1954 - पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी, 1954 में की गयी । पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है।
•1954 - भारत रत्न पुरस्कार 2 जनवरी, 1954 को प्रारम्भ किया गया। भारत रत्न' उच्चतम नागरिक सम्मान है, जो कला, साहित्य, विज्ञान, राजनीतिज्ञ, विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को असाधारण सेवा के लिए तथा उच्च लोक सेवा को मान्यता देने के लिए भारत सरकार की ओर से दिया जाता है।
•1973 - जनरल एस. एफ. ए. जे. मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।
•1975 - बिहार के समस्तीपुर में जिले में एक बम विस्फोट में रेलमंत्री ललित नारायण मिश्रा घायल।
•1989 - रणसिंधे प्रेमदास श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।
• 1989 - लोकप्रिय नाट्यकर्मी सफदर हाशमी को एक नाटक के दौरान असामाजिक तत्वों ने बड़ी बेहरमी से पीटा इसी कारण उनकी मौत 2 जनवरी को हो गई।
•1991 - तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।
•1993 - श्रीलंका गृह युद्ध - श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना क्षेत्र में 35 से 100 नागरिकों की हत्या की।
•2001 - बांग्लादेश में 'फ़लवा' अवैध घोषित।
•2002 - अर्जेन्टीना में 12 दिन में नया राष्ट्रपति नियुक्त, देश दिवालिया घोषित।
•2002 - काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक प्रारम्भ।
•2002 - पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार।
•2008 - बलिया लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर विजयी रहे।
•2008 - सैन फ़्रांसिस्को में रहने वाली समन हसनैन वर्ष, 2002 की मिसेज पाकिस्तान वर्ल्ड चुनी गईं।
•2008 - चिली का दक्षिणी लाइमा ज्वालामुखी फटा।
•2009 - रिजर्ब बैंक ऑफ़ इंडिया ने बाज़ार में 20 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने का निर्णय लिया।
•2009 - भारत के सौरभ घोषाल स्कवैश रैकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
•2010 - सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एम.वी. प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया।
•2010 - उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण पाँच ट्रेनों की दुर्घटना में 10 यात्रियों की मृत्यु हो गई और 40 घायल हो गए।
•2016 - सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फाँसी दी गई।
•2019 - साल का दूसरा दिन राजनीतिक रूप से काफी गहमा-गहमी भरा रहा। लोकसभा में सत्तापक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच राफेल लड़ाकू विमान के मुद्दे पर जोरदार बहस हुई।
•2020 - सुरेश चंद्र शर्मा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के पहले अध्यक्ष बने ।
2 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
Born on 2 January
•1878 - मन्नत्तु पद्मनाभन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक।
•1905- जैनेन्द्र कुमार - हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार।
•1906 - डी. एन. खुरोदे - प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति थे, जिनका भारत के दुग्ध उद्योग में योगदान।
•1940 - एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन- भारतीय अमरीकी गणितज्ञ।
•1970 - बुला चौधरी - प्रसिद्ध तैराक।
2 जनवरी को हुए निधन
Died on 2 January
•1950 - डॉ. राधाबाई - प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सैनानी तथा समाज सुधारक।
•1950 - मौलाना मज़हरुल हक़ - स्वतंत्रता सैनानी थे।
•1977 - अजित प्रसाद जैन - स्वतंत्रता सैनानी और प्रसिद्ध राष्ट्रीय कार्यकर्ता थे।
•1987 - हरे कृष्ण मेहताब - 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक।
•1989 - सफ़दर हाशमी - प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार।
•2010 - राजेन्द्र शाह- गुजराती साहित्यकार।
•2011- बली राम भगत - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सैनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
•2014 - अन्नाराम सुदामा - राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार ।
•2015 - वसन्त गोवारिकर - भारतीय वैज्ञानिक थे। उन्हें सन 2008 में भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
•2016 - अर्धेन्दु भूषण बर्धन - अथवा ए॰बी॰ बर्धन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भूतपूर्व महासचिव थे।
•2016 - सूबेदार फतेह सिंह - डोगरा रेजिमेंट से एक सेवानिवृत्त भारतीय सेना जूनियर कमीशन अफसर और खेल के शूटर थे।
•2018 - अनवर जलालपुरी - 'यश भारती' से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर थे।
•2020 - डीपी त्रिपाठी - NCP के वरिष्ठ नेता ।





Post a Comment