30 January : History of Today - 30 जनवरी : आज का इतिहास

 


 30 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

 Important Events of January 30 



•1522 - ल्यूबेक और डेनमार्क के बीच युद्ध।

•1641 - पुर्तग़ाल ने मलक्का की खाड़ी व मलाया डचों को सौंप दी।

•1648 - स्पेन और हॉलैंड के बीच शांति समझौता हुआ।

•1649 - इंग्लैंड के सम्राट 'चार्ल्स प्रथम' को फ़ांसी दी गई।

•1788 - ब्रिटेन के राजकुमार' चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट' की रोम में मौत हो गयी।

•1790 - लाइफ़बोट के तौर पर निर्मित पहली नाव का टायन नदी में परीक्षण।

•1902 - चीन और कोरिया की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेनऔर जापान के बीच पहली 'आंग्ल-जापानी संधि' पर लंदन में हस्ताक्षर हुए।

•1903 - लॉर्ड कर्ज़न ने मेटकाफ़ हॉल में 'इंपीरियल लाइब्रेरी' का उद्घाटन किया।

•1911 - 'कैनेडियन नेवल सर्विस' का नाम बदलकर 'रॉयल कैनेडियन नेवी' किया गया।

•1913 - 'हाउस आफ़ लॉर्ड्स' ने आइरिश होम रूल बिल को ख़ारिज किया।

•1933 - एडॉल्फ़ हिटलर ने आधिकारिक रूप से जर्मनीके चांसलर की कमान सम्भाली।

•1943 - स्टालिन ग्राफ़ के पास सोवियत फ़ौजों से जर्मन सेना हारी।

•1948 - महात्मा गांधी की हत्या हुई।

•1949 - रात्रि एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई।

•1957 - राष्ट्र संघ ने दक्षिण अफ़्रीका को अपनी नस्ल भेदी नीति पर पुनर्विचार करने के लिए कहा।

•1964 - दक्षिण वियतनाम में सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा किया।

•1971 - इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का अपहरण।

•1972 - पाकिस्तान ने 'राष्ट्रमंडल' से अपना नाम वापस लिया।

•1974 - इंडियन एयरलाइंस के 'फोकर फ़्रेंडशिप विमान' का अपहरण हुआ।

•1979 - रोडेशिया में नया संविधान बना, जिसमें अश्वेतों को सत्ता में भागीदारी का अधिकार मिला।

•1988 - कंबोडिया में 'नरोत्तम सिंहानुक' ने इस्तीफ़ा दिया।

•1989 - अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।

•1991 - इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर कब्जा कर लिया। इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए।

•1997 - सैंतालिस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियाँ संगम में विसर्जित।

•2001 - गुजरात में आये भूकम्प के बाद महामारी की आशंका को रोकने के लिए पुनर्वास के और उपाय। भूकम्प में मरने वालों की संख्या 30 हज़ार तक पहुँची।

•2003 - एरियल शेरोन ने अराफ़ात का शांति वार्ता प्रस्ताव को ठुकराया।

•2005 - वियतनाम में बर्ड फ़्लू से 12 लोग मरे।

•2005 - इराक में सम्पन्न चुनाव में 72 प्रतिशत मतदान। रूस के मरात साफिन ने आस्ट्रेलियाई ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता।

•2006 - इस्रायल ने फ़िलिस्तीन में हमास की जीत के कारण वित्तीय सहायता की योजना पर रोक लगाई।

•2007 - टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।

•2008 - चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल की सज़ा सुनाई।

•2010 - फीजी में आये उच्च उष्ण कटिबन्धीय तूफान ने भारी तबाही मचायी।

•2009- आस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुक़ाबले में सानिया मिर्ज़ा व महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुँची।

•2010 - विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर, नंबर एक महिला खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने बेल्जियम की जस्टिन हेनिन को हराकर तथा लिएंडर पेस और जिंबाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में क्रमशः पुरुष एकल, महिला एकल और मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता।


 30 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 

 Born on 30 January 


•1831 - मंगलपांडे - स्वतन्त्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारी
मंगलपांडे का जीवन परिचय
Biography of Mangal Pandey

•1890 - जयशंकर प्रसाद - हिन्दी साहित्यकार, प्रमुख रचनाएँ- कामायनी, चन्द्रगुप्त


•1910 - सी. सुब्रह्मण्यम - भारत में "हरित क्रांति के पिता"।

•1913 - अमृता शेरगिल - प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार

•1927 - ओलोफ़ पाल्मे का जन्म।

•1951 - प्रकाश जावड़ेकर - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

 30 जनवरी को हुए निधन 

 Died on 30 January 


•1530 - राणा सांगा / राणा संग्राम सिंह - मेवाड़ के राजा
राणा सांगा / राणा संग्राम सिंह का जीवन परिचय
Biography of Rana Sanga


•1948 - महात्मा गांधी - भारत के राष्ट्रपिता 
महात्मा का जीवन परिचय
Biography of Mahatma Gandhi

•1968 - माखन लाल चतुर्वेदी - हिन्दी साहित्यकार ।
माखन लाल चतुर्वेदी का जीवन परिचय
Biography of Makhan Lal Chaturvedi


•1960 - नाथूराम प्रेमी - प्रसिद्ध लेखककवि, भाषाविद और सम्पादक ।

•1960 - जे.सी. कुमारप्पा - भारत के एक अर्थशास्त्री।



 30 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 Important events and festivals on 30 January 


•शहीद दिवस ( महात्मा गांधी स्मृति दिवस )
शहीद दिवस ( महात्मा गांधी स्मृति दिवस )


• राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय सर्वोदय दिवस
अंतराष्ट्रीय सर्वोदय दिवस, राष्ट्रीय सर्वोदय दिवस



•नशामुक्त संकल्प और शपथ दिवस
नशामुक्त संकल्प और शपथ दिवस



•कुष्ठ निवारण दिवस
कुष्ठ निवारण दिवस