31 January : History of Today - 31 जनवरी : आज का इतिहास



 31 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

 Important Events of January 31 



•1561 - मुग़ल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम ख़ाँ की गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई।

•1599 - ब्रिटेन की रानी एलिज़ाबेथ प्रथम के आदेश पर भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई।

•1606 - ब्रिटेन में तख़्त के ख़िलाफ़ साजिश करने वाले गाइफ़ाक्स को मौत के घाट उतार दिया।

•1805 - चीन में ताए पींगहा (जनता का संकल्प )नाम से सबसे बड़ा जनान्दोलन आरंभ हुआ।

•1865 - अमेरिका में ‘दासता उन्मूलन’ संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत हुआ।

•1884 - अफ़ग़ानिस्तान के अमीर के मर्व को रूसी फ़ौजों ने छीन लिया।

•1893 - अमेरिका में पहली बार ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का पेटेंट किया गया।

•1915 - ‘प्रथम विश्व युद्ध’ के दौरान जर्मनी ने रूस के ख़िलाफ़ ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया।

•1943 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के फ़ील्ड मार्शल फ़्रेडरिक पोलस ने सोवियत संघ की सेना के समक्ष हथियार डाले।

•1946 - तत्कालीन सोवियत संघ के मॉडल के आधार पर 31 जनवरी , 1946 को यूगोस्लाविया के 6 देशों (बोस्त्रिया-हर्जेगोविना, सर्बिया, मैसेडोनिया, मोंटेनेग्रो, स्लोवेनिया, क्रोएशिया) का विघटन।

•1953 - हुए आईरिश सागर में नौका दुर्घटना में चालक दल के सदस्यों के साथ कम से कम 200 यात्रियों की मौत हो गई।

•1957 - अबादान से तेहरान तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हुआ।

•1958 - अमेरिका ने पहले भू-उपग्रह का प्रक्षेपण किया।

•1962 - अमेरिका के देशों के संगठन ने क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया।

•1963 - मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।

•1966 - सोवियत संघ ने लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना 9 स्पेशक्राफ्ट की लांचिंग की।

•1968 - प्रशान्त महासागर में स्थित द्वीपीय देश नौरू को आस्ट्रेलिया से स्वाधीनता मिली।

•1968 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

•1971 - पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई।

•1972 - बीरेनद्र बीर बिक्रम शाह नेपाल के 12वें राजा बने।

•1974 - पेन अमेरिका एयरवेज़ का विमान अमेरिका की सीमाओं में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें लगभग 25 लोग मारे गये।

•1979 - चीन ने सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया।

•1983 - कोलकाता में पहला शुष्क बंदरगाह शुरू हुआ।

•1990 - रूस की राजधानी मास्को में विश्व का सबसे बड़ा मेकडोनाल्ड स्टोर शुरू हुआ।

•1996 - श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 1996 में हुए आत्मघाती हमले में 86 की मौत, 1400 घायल।

•2000 - हवाला केस के सभी आरोपी बरी।

•2002 - झारखंड के राज्यपाल प्रभात कुमार ने इस्तीफ़ा दिया।

•2004 - पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉक्टर अब्दुल कादिर खान को   अन्य देशों को परमाणु प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के मामले में गिरफ्तार किया गया।

•2005 - जनरल जोगिंदर सिंह 2005 में नए सेना प्रमुख बने।

•2005 - बांग्लादेश ने जिम्बाव्वे से एक दिवसीय शृंखला 3-2 से जीती।

•2007 - भारत की स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बनी।

•2008 - भारत-अमेरिकी असैन्य परमाणु करार के विवादास्पद हाइड-एक्ट क़ानून के जनक और पूर्व रिपब्लिकन सांसद हेनरी ने हाइड का निधन।

•2008 - उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यूपी को 5 साल के अंदर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 6 हजार 168 करोड़ रुपए की विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

•2008 - पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो की पार्टी ने चुनाव के लिए अपनी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।

•2010 - हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो बिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमायी करने वाली फिल्म बनी।

•2013 - दक्षिण अफ्रीका के प्रीटोरिया में हुए एक ट्रेन दुर्घटना में लगभग 2500 लोग घायल हुए।


 31 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 

 Born on 31 January 



•1923 - सोमनाथ शर्माज़, ‘परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद।

•1949 - राजेश विवेक, अभिनेता

•1975 - प्रीति जिंटा, भारतीय अभिनेत्री

•1981 - अमृता अरोड़ा, अभिनेत्री


 31 जनवरी को हुए निधन 

 Died on 31 January 



•1961 - श्रीकृष्ण सिंह, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री।

•1968 - पद्मनारायण राय, हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार

•1987 - मिनजुर भक्तवत्सलम, महान स्वतंत्रता सैनानी

•2004 - सुरैया जमाल शेख, प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका और अभिनेत्री

•2007 - होकिशे सेमा, राजनेता

•2012 - मनीराम बागड़ी, समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता

•1988 - अकिलन, तमिल भाषा के साहित्यकार

•2000 - के. एन. सिंह, भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता


 31 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 Important events and festivals on 31 January