26 January : History of Today - 26 जनवरी : आज का इतिहास
26 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of January 26
•1666 - फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
•1736 - पोलैंड के स्टैनिस्लाव प्रथम ने अपने सिंहासन का त्याग किया।
•1748 - ब्रिटेन, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया और सार्डिनिया ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये।
•1788 - ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन का उपनिवेश बना।
•1837 - मिशिगन को अमेरिका का 26वां प्रांत बनाया गया।
•1841 - हांगकांग ब्रिटिश कब्जे में चला गया।
•1845 - ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गये।
•1930- ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
•1931- 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किये गए।
•1931 - हंगरी और ऑस्ट्रिया ने 'शांति संधि' पर हस्ताक्षर किये।
•1934 - जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।
•1950 - स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डा. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
•1950 - उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।
•1950 - वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय ('फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया') का नाम सर्वोच्च न्यायालय ('सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया') कर दिया गया
•1950 - भारत का युद्ध पोत एच.एम.आई.एस. दिल्ली आई.एन.एस. दिल्ली के रूप में बदल दिया गया।
•1963 - मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
•1972- युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर 'अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक' की स्थापना की गयी।
•1981- पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।
•1982- पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।
•1990 - रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू ने इस्तीफ़ा दिया।
•1991 - इराक ने अपने सात विमान ईरान भेजे।
•1992 - मारीटानिया में विपक्ष के प्रदर्शंकारियों पर पुलिस की गोली से अनेक लोग घायल हुए।
•1994 - रावलपिंडी (पाकिस्तान) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन।
•1999 - महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बांग्लादेश) में आयोजन।
•2000 - कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।
•2001- गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप। इस भूकंप में लाखों लोग मारे गए थे।
•2002 - भारत के 53वें गणतंत्र दिवस पर अग्नि-2 मिसाइल आकर्षण का केंद्र रही।
•2003 - ईरान के राष्ट्रपति 'सैयद मोहम्म्द खातमी' गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।
•2004 - ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को 'नाइट' की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।
•2005 - गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मणिपुर व असम में बम फटे पर कोई हताहत नहीं हुआ।
•2008 - 59वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली।
•2008 - एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर' से सम्मानित किया गया।
•2008 - ब्रिटेन की एक अदालत ने श्रीलंका के उग्रवादी संगठन लिट्टे के नेता मुरीधरन को नौ महीने की क़ैद की सज़ा सुनाई।
•2010 - भारत ने मीरपुर में बांग्लादेश से दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतते हुए सीरीज़ पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया।
•2010 - भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाले 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की। इनमें रंगमंच जगत् की किंवदंति इब्राहिम-अल-क़ाज़ी और जोहरा सहगल, मशहूर अदाकार रेखा और आमिर ख़ान, ऑस्कर विजेता ए आर रहमान और रसूल पोकुटटी, फार्मूला़ रेसर नारायण कार्तिकेयन, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर शामिल हैं।
•2014 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक पर्यटक नाव के डूबने से 21 लोग मारे गये।
•2019 - असम राइफल्स ने नया इतिहास रचते हुए परेड में नारी शक्ति का प्रदर्शन किया , राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लांसनायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया।
•2019 - नेपाल के युवा क्रिकेटर रोहित पाउडेल ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रेकॉर्ड, बने सबसे युवा हाफ सेंचुरियन।
•2019 - 'नारी शक्ति' बना ऑक्सफर्ड का हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर।
•2019 - हरियाणा के हिसार में स्वाइन फ्लू से 11 लोगों की मौत, 12 और रोगियों की रिपोर्ट पॉजीटिव, 170 पहुंचा आंकड़ा , करनाल और यमुनानगर में भी कुल तीन की मौत।
•2020 - भारत सरकार ने कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन शुरू की।
चीन में मृतकों की संख्या 56 हुई व श्रीलंका ने चीन से छात्रों समेत अपने देश के सभी लोगों को वापस लाने का निर्देश दिया ।
•2020 - 71वें गणतंत्र दिवस पर सेना की सिग्नल कोर की कैप्टन तान्या शेरगिल पुरुष सैन्य टुकड़ियों का नेतृत्व करने वाली महिला अफसर बनी।
26 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
Born on 26 January
•1906 - सत्यवती देवी - साम्यवादी महिला एवं स्वतंत्रता सैनानी थीं।
•1915 - रानी गाइदिनल्यू - भारतीय महिला स्वतंत्रता सैनानी।
•1918 - भगवत दयाल शर्मा - हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री।
•1923 - देवनाथ पाण्डेय 'रसाल' - प्रसिद्ध कवि।
•1933 - अनिल गाँगुली - हिन्दी फ़िल्मों के निर्देशक थे।
•1967 - प्रदीप सोमासुंदरन, भारतीय पार्श्वगायक।
26 जनवरी को हुए निधन
Died on 26 January
•1556 - मुग़ल सम्राट हमायुँ की मृत्यु।
•1823 - एडवर्ड जेनर - प्रसिद्ध कायचिकित्सक।
•1968 - माधव श्रीहरि अणे - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सैनानी में से एक।
•2005 - प्रख्यात इतिहासकार विलियम दाएकिन का निधन।
•2012 - एम० ओ० एच० फारूक मारीकर - केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी के तीन बार के मुख्यमंत्री थे। वह भारत के किसी भी राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री थे।
•2012 - करतार सिंह दुग्गल - पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
•2015 - आर. के. लक्ष्मण मशहूर कार्टूनिस्ट।
•2020 - अमेरिका के बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायन व उनकी बेटी की कैलिफोर्निया में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत।
26 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important events and festivals on 26 January
🔅 भारतीय गणतन्त्र दिवस।
🔅 जम्मू और कश्मीर स्थापना दिवस ।
![]() |
| महाराजा हरि सिंह का जीवन परिचय Biography of Maharaja Hari Singh Jammu and Kashmir Foundation Day जम्मू और कश्मीर स्थापना दिवस क्यों मानते है |
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस।






Post a Comment