15 January : History of Today - 15 जनवरी : आज का इतिहास

 




 15 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of January 15 

•1759 - लंदन स्थित मोंटेगुवे हाउस में ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।

•1784 - एशियेटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना।

•1839 – एलसेल्वाडोर को केन्द्रीय अमरीकी संघ के विघटन के बाद औपचारिक रूप से स्वतंत्रता मिली।

•1889 – कोका कोला कंपनी (तब पेम्बर्टन मेडिसन कंपनी) का जॉर्जिया में निगमीकरण हुआ।

•1934 – भारत और नेपाल में 8.7 तीव्रता वाला भूकंप आया। इस भूकंप में करीब 11,000 से अधिक जानें गईं।

•1943 – दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय भवन पेंटागन का निर्माण पूरा हुआ।

•1949 - के एम करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। तब से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

•1965 – सोवियत रूस द्वारा किए गए भूमिगत नाभिकीय परीक्षण से कजाखस्तान की चागन झील का निर्माण हुआ।

•1965 - भारतीय खाद्य निगम की स्थापना।

•1975 - पुर्तग़ाल ने अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

•1986 - थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ के एम करियप्पा (सेवानिवृत्त) को फील्ड मार्शल की पदवी दी गई।

•1988 – भारत के विकेट कीपर किरन मोरे ने मद्रास टेस्ट में वेस्टइंडीज के पांच बल्लेबाजों को स्टम्प आउट कर कीर्तिमान बनाया।

•1988 - भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए।

•1990 – बुल्गारिया की संसद ने इस देश में सत्ता पर कम्युनिस्ट पार्टी के एकाधिकार को समाप्त कर दिया जिसके बाद बहुदलीय लोकतंत्र का रास्ता साफ़ हुआ।

•1992 - बुल्गारिया ने बाल्कन के देश मैसिडोनिया को मान्यता दी।

•1998 - ढाका में त्रिदेशीय भारतबांग्लादेश तथा पाकिस्तान का शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।

•1999 - 'एनी फ़्रैंक घोषणा पत्र' पर हस्ताक्षर करने वाले प्रथम विश्व नेता संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव कोफी अन्नान बने।

•1999 - पाकिस्तान में सभी नागरिक प्रशासनिक कार्य सेना को हस्तांतरित।

•2006 - ब्रिटिश हाईकोर्ट ने क्वात्रोच्चि के दो बैंक खातों पर से प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया।

•2007 - सद्दाम के सौतेले भाई एवं इराकी अदालत के पूर्व प्रमुख फ़ाँसी पर चढ़ाये गये।

•2008 - सरकारी क्षेत्र की कंपनी गैस अथोरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (गेल) के बोर्ड ने महाराष्ट्र के दाभोल से बंगलुरु तक गैस पाइप लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी। 

•2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चीन यात्रा के दौरान भारत-चीन सीमा विवाद पर बातचीत की गई। 

•2008 - खगोलविदों ने पृथ्वी से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा के जीवन के लिये ज़रूरी तत्त्व खोजने का दावा किया।

•2009 - फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर को बाफ्टा पुरस्कार की श्रेणियों में स्थान मिला।

•2010 - तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। इसके कारण ऊपरी वातावरण पर तथा पृथ्वी के वातावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने छह रॉकेटों का प्रक्षेपण किया।

•2013 - सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी में रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत तथा 150 लोग घायल।

•2016 - पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत तथा 56 लोग घायल हुए।

•2019 - दूरदर्शन के चैनल-''डी डी साइंस'' और 'इंटरनैट आधारित चैनल ''इंडिया साइंस'' शुरू

•2019 - प्रयागराज में मकर संक्रांति पर कुम्‍भ में लगभग दो करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र स्‍नान किया।

•2019 - गुरुग्राम:साईबर सिक्योरिटी पोर्टल और टोल फ्री नंबर शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना हरियाणा।

•2019 - 40 डिग्री तापमान में हिसार से अनीता कुंडू ने रचा कीर्तिमान, अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी की फतह।

•2019 - फरीदाबाद की दिव्यांग अरुणिमा सिन्हा ने बनाया विश्व रिकार्ड, अंटार्कटिका की विन्सन मैसिफ पर्वत चोटी पर तिरंगा लहराने वाली पहली दिव्यांग महिला बनी।

•2020 - विश्व आर्थिक फोरम ने वैश्विक जोखिम रिपोर्ट 2020 जारी की।

•2020 - रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने त्याग पत्र दिया।

•2020 - रोहित शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी के 2019 के एक-दिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय - क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए चुना गया।



 15 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 15 January 

•1433 - राणा कुम्भा - कुम्भलगढ़ दुर्ग के निर्माता।

राणा कुम्भा का जीवन परिचय Biography of Rana Kumbha
राणा कुम्भा का जीवन परिचय
Biography of Rana Kumbha


•1795 –  लेग्ज़न्डर गिरीबायोदेफ़ - ड्रामा लेखन में बड़ी दक्षता प्राप्त रूसी लेखक व राजनीतिज्ञ

•1856 - अश्विनी कुमार दत्त - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त।

•1888- सैफ़ुद्दीन किचलू - पंजाब के स्वतंत्रता सैनानी

•1918 - यशवंत अग्रवाडेकर - गोमांतक दल के बहुत उग्र स्वतंत्रता सैनानी थे।

•1921- बाबासाहेब भोसले - राजनीतिज्ञ, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।

•1926 - खाशाबा जाधव - भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक (स्वतंत्र भारत का पहला )जीता था।

•1938 - चुनी गोस्वामी - प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर ।

•1956- मायावती नैना कुमारी - राजनीतिज्ञ , पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश।

मायावती का जीवन परिचय Biography of Mayawati, up chifminister, Mayawati photo, happy birthday Mayawati,
मायावती का जीवन परिचय
Biography of Mayawati





 15 जनवरी को हुए निधन 
 Died on 15 January 

•1761 ई. - सदाशिवराव भाऊ - भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर थे।

•1854 – जार्ज साइमन ओहम - जर्मनी के गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री।

•1998 - गुलज़ारीलाल नन्दा - भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री।

•2009 - तपन सिन्हा - दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता व प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता।

•2012 - होमाई व्यारावाला - भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार।

•2020 -  रॉकी जॉनसन - ड्वेन जॉनसन के पिता डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज।


 15 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ और उत्सव 
 Important events and festivals of January 15 

🔅 माघ बिहू पर्व (आसाम)।

माघ बिहू पर्व (आसाम), माघ बिहू पर्व, magh biju parva, magh bihu festival, aasam festival,


🔅 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) स्थापना दिवस।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) स्थापना दिवस, INDIAN METOROGICAL DEPARTMENT DAY,


🔅 भारतीय थल सेना दिवस ।

भारतीय थल सेना दिवस, INDIAN ARMY DAY



01    02    03    04    05    06    07

 08    09    10    11    12    13    14 

15    16    17    18    19    20    21

22    23    24    25    26    27    28 

29    30    31