25 January : History of Today - 25 जनवरी : आज का इतिहास
25 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of January 25
•1565 - तेल्लीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ।
•1579 - डच गणराज्य की स्थापना हुई।
•1755 - मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
•1791 - ब्रिटिश संसद ने संवैधानिक अधिनियम 1791 पारित किया, क्वीबेक के पुराने प्रांत को ऊपरी और निचले कनाडा में विभाजित किया।
•1831 - पौलैंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
•1839 - चिली में भूकम्प से 10,000 लोगों की मौत हुई।
•1952 - सार के प्रशासन को लेकर फ्राँस और जर्मनी के बीच विवाद हुआ।
•1959 - ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापार समझौता किया।
•1969 - अमेरिका और उत्तरी विएतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ।
•1971 - हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।
•1975 - शेख मुजीबुर्रहमान बांगला देश के राष्ट्रपति बने।
•1980 - मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
•1983 - आचार्य विनोबा भावे को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा।
•1991 - यूगोस्लाविया में तनाव दूर करने के लिए सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं की बैठक हुई।
•1992 - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्त्सिन ने अमेरिका के शहरों को लक्ष्य करके तैनात परमाणु प्रक्षेपास्त्रों को हटाने की घोषणा की।
•1994 - तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह 'तुर्कसैट प्रथम' अटलांटिक महासागर में गिरा।
•2002 - अर्जुन सिंह भारतीय वायु सेना के पहले 'एयर मार्शल' बने।
•2002 - अमेरिका के दो सांसदों सहित 98 को पद्म सम्मान दिये जाने की घोषणा की।
•2003 - चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता फेंग जू को देश निकाला दिया गया।
•2004 - अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।
•2005 - महाराष्ट्र के सतारा स्थित एक देवी के मंदिर में भगदड़ मचने से 300 से अधिक मरे।
•2006 - लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन जिनेवा में वार्ता के लिए सहमत।
•2008 - उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने गंगा-एक्सप्रेस वे परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की।
•2008 - सरकार ने 13 लोगों को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित नागरिक अलंकरण पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषण की।
•2008 - पाकिस्तान की सेना ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र शाहीन-I (हत्फ़-4) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
•2009- केन्द्र सरकार ने पद्मश्री व पद्मभूषण पुरस्कारों की घोषणा की।
•2010 - इराक की राजधानी बगदाद में तीन मिनी बसों में बम विस्फोट के जरिए होटलों को निशाना बनाया गया। इनमें कम से कम 36 व्यक्ति मारे गए और 71 अन्य घायल हो गए।
•2015 - मिस कोलम्बिया पोलिना वेगा वर्ष 2014 की मिस यूनिवर्स बनीं।
•2019 - सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निजी टीवी चैनलों की विज्ञापन दरों को 11 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया।
•2019 - नानाजी देशमुख, भूपेन हजारिका और प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न , 112 हस्तियों को अलग-अलग कैटिगरी में पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।
•2020 - गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। जॉर्ज फर्नान्डीस, अरूण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पदम विभूषण देने का ऐलान किया गया।
•2020 - ब्रिटेन के चांसलर साजिद जाविद ने 50 पेंस (आधा पौंड) का विशेष ब्रेक्जिट सिक्का जारी किया। इस पर 'सभी देशों के साथ शांति, समृद्धि और दोस्ती' लिखा है।
25 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
Born on 25 January
•1824 - माइकल मधुसूदन दत्त - बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि ।
•1874 - ब्रिटिश साहित्यकार समरसेट मॉम का जन्म हुआ।
•1882 - वर्जीनिया वुल्फ का जन्म हुआ।
•1930 - राजेन्द्र अवस्थी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और 'कादम्बिनी पत्रिका' के सम्पादक।
25 जनवरी को हुए निधन
Died on 25 January
•1918- विलियम वेडरबर्न - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष।
•1953- नलिनी रंजन सरकार - भारतीय व्यापारी, उद्योगपति, अर्थशास्त्री और सार्वजनिक नेता थे।
•1954 - एम. एन. रॉय (मानबेन्द्र नाथ रॉय)- राष्ट्रवादी एवं क्रांतिकारी
•1969 - अनंता सिंह - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।
•2001 - विजयाराजे सिंधिया - 'भारतीय जनता पार्टी' की प्रसिद्ध नेता थीं।
•2019 - कृष्णा सोबती - प्रसिद्ध लेखिका, जिन्होंने हिन्दी की कथा-भाषा को अपनी विलक्षण प्रतिभा से अप्रतिम ताज़गी़ और स्फूर्ति प्रदान की।
•2020 - शेर सिंह कुक्कल - जाने-माने कलाकार एवं मूर्तिकार।
25 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important events and festivals on 25 January
🔅 भारतीय पर्यटन दिवस।
🔅 राष्ट्रीय मतदाता दिवस।
🔅 हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस।





Post a Comment