25 September : History of Today - 25 सितम्बर : आज का इतिहास
25 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of September 25
•1237 - इंग्लैंड और स्कॉलटलैंड के बीच कॉमन बॉर्डर को लेकर संधि हुई.
•1340 - इंग्लैंड और फ्रांस ने ‘निरस्त्रीकरण संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
•1524 - वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए।
•1639 - अमेरिका में पहली ‘प्रिंटिंग प्रेस’ की शुरुआत हुई।
•1654 - इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
•1846 - अमेरिका की सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर क़ब्ज़ा किया।
•1897 - ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरूआत हुई।
•1911 - फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फाेट से 285 लाेगों की मौत।
•1955 - रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना हुई।
•1981 - मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
•1992 - अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ‘मार्स ऑब्जर्वर स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा।
•1996 - तालिबान के लड़ाके के काबुल के बेहद करीब पहुंचे।
•1999 - आठवें सैफ खेलों का काठमांडू में उद्घाटन हुआ।
•2000 - यमन में रिफ्ट वैली बुखार से 211 लोग मरे, सिडनी ओलम्पिक में 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक माइकल जॉनसन तथा केथीफ़्रीमेन ने जीता।
•2001 - सऊदी अरब ने तालिबान मिलिशिया से संबंध तोड़ा।
•2003 - गयूम ने मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव छठी बार जीता।
•2006 - पाकिस्तान के 60 वर्ष के इतिहास में पहली बार सिंध के थारपाकर ज़िले के निवासी हिन्दू युवक दानेश को पाक सेना में शामिल किया गया।
•2006 - यमन के निवर्तमान राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह एक बार फिर देश के राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित।
•2006 - अंतरिक्ष की सैर पर निकली ईरान की पहली महिला अनुशेह अंसारी ने देश के इतिहास में नया अध्याय रचा।
•2006 - दलाई लामा को भारतीय नागरिकता देने की मांग।
•2007 - पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस (डेमोक्रेटिक) पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ।
•2008 - चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया।
•2009 - भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग पाँच हज़ार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भण्डाफोड़ किया।
•2011 - इराक के शिया मुसलमानों के पवित्र धार्मिक स्थल कर्बला के पासपोर्ट कार्यालय के बाहर हुए क्रमिक बम धमाकों में दस लोगों की मौत हो गई तथा लगभग सौ लोग घायल हो गए।
•2011 - नेपाल में एक निजी एयलाइन के विमान की दुर्घटना में चालक दल समेत सभी 19 लोगों की मृत्यु हो गई।
•2015 - सिंगापुर में प्रदूषण की वजह से स्कूलों को बंद करना पड़ा।
25 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
25 September Famous Birthdays
•1914 - चौधरी देवी लाल - भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री।
•1922 - हैमर डरॉबर्ट - नौरू के प्रथम राष्ट्रपति ।
•1939 - फिरोज खान - प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक।
•1977 - दिव्या दत्ता - जानी-मानी अभिनेत्री।
25 सितंबर को हुए निधन
25 September Famous Deaths
•1294 - रोजर बेकन - ब्रिटेन के दार्शनिक और रसायनशास्त्री।
•1955 - रुक्माबाई - भारत की प्रथम महिला चिकित्सक।
•1989 - सुदर्शन सिंह चक्र - साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सैनानी।
•1990 - प्रफुल्लचंद्र सेन - बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, महात्मा गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सैनानी।
•2010 - कन्हैयालाल नंदन - हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार।
25 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important Days on 25 September





Post a Comment