1 September : History of Today - 1 सितम्बर : आज का इतिहास
1 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of September 1
•1511 - पीसा काउंसिल खुला।
•1807 - अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति आरोन बर्र राजद्रोह के मामले में निर्दोष पाये गये।
•1878 - एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी।
•1923 - ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचायी।
•1939 - जर्मनी का पोलैंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हुई।
•1947 - भारतीय मानक समय को अपनाया गया।
•1956 - भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।
•1956 - राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केन्द्रशासित प्रदेश बना।
•1962 - महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना।
•1964 - इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।
•1972 - मिस्र और लीबिया ने फेडरेशन बनाया।
•1994 - उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।
•1997 - साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एम सी मेहता को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
•1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
•2000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
•1989 - लीबिया और फ्रांस के बीच यूटीए विमान पर हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने को लेकर समझौता हुआ।
•2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर खान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।
•2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
•2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।
•2008 - तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव की भारतीय रिजर्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।
•2008 - यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना लोगो बदला।
•2009 - वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया।
•2009 - सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया।
1 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
Born on 1 september
•1895 - चेमबइ वैद्यनाथ भगवतार - भारतीय संगीतकार।
•1896 - भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद - प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक
•1901 - लक्ष्मी नारायण उपाध्याय - जानेमाने भूगोलवेत्ता।
•1908 - के. एन. सिंह - भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता।
•1909 - फ़ादर कामिल बुल्के - प्रसिद्ध साहित्यकार ।
•1921 - माधव मंत्री - भारतीय क्रिकेटर।
•1926 - विजयदान देथा - राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
•1927 - राही मासूम रज़ा - बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार।
•1933 - दुष्यंत कुमार - हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार।
•1947 - पी. ए. संगमा - भारत के राजनीतिज्ञ में से एक।
•1970 - पद्मा लक्ष्मी - भारतीय अभिनेत्री।
•1973 - राम कपूर - मशहूर धारावाहिक अभिनेता।
1 सितंबर को हुए निधन
Died on 1 September
•1574 - गुरु अमरदास जी - सिक्खों के तीसरे गुरु।
•2006 - वाडेन मिटोफ़्स्की - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार।
•2008 - थॉमस जे बाटा - बाटा शू कंपनी के सीईओ रहे।
1 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important events and festivities of 1 September
🔆 राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)
🔆 गुटनिरपेक्ष दिवस






Post a Comment