30 September : History of Today - 30 सितम्बर : आज का इतिहास



 30 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of September 30 

•1681 - नीदरलैंड एवं स्वीडन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

•1687 - औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर  क़ब्जा किया।

•1841 - अमेरिकी अविष्कारक सैमुएल स्लॉकम ने ‘स्टेप्लर’ का पेटेंट कराया।

•1846 - अमेरिकी डेंटिस्ट डॉ. विलियम मॉर्टन ने सबसे पहले मरीज का दांत निकालने को ‘निश्चेतक ईथर’ का प्रयोग किया।

•1880 - हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया।

•1882 - एप्लेटन में विश्व का पहला हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा संयंत्र शुरु हुआ।

•1895 - लेबनान के प्रसिद्ध कलाकार, कवि और लेखक जिबरान ख़लील ने शिक्षा आरंभ की।

•1898 - अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की स्थापना हुई।

•1929 - मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने उड़ान भरी।

•1938 - जर्मनी में मूनीख़ का ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें जर्मनी के नेता हिटलर, इटली के नेता मोसोलीनी, फ़्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड डेलाडी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री नोबल चेम्बरलन ने भाग लिया। इस सम्मेलन का उदेदश्य जर्मनी और चेकेस्लवाकिया के बीच मतभेदों के दूर करने का मार्ग खोजना था।

•1939 - जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।

•1947 - पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में शामिल हुए।

•1958 - फ्रेंच गुएना आजाद होकर गुएना गणराज्य बना।

•1961 - सीरिया यूनाइटेड अरब रिपब्लिक से निकल गया।

•1966 - दक्षिण अफ्रीका के ब्रिटिश संरक्षित राज्य बेचुआनालैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की और बोत्सवाना गणतंत्र बना।

•1967 - अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया।

•1945 - उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच बाद पहली बार सीमाएँ खोली गईं।

•1993 - भारत के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10,000 हज़ार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।

•2001 - इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फ़िलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।

•2002 - पाकिस्तान में कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा, चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।

•2003 - विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।

•2004 - चीनी दार्शनिक कन्फ़्यूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गयी।

•2005 - समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।

•2007 - परवेज मुशर्रफ़ को दुबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदोंं-विधायकोंं ने त्यागपत्र दिया।

•2007 - संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की।

•2007 - पॉप स्टार शकीरा ने पेरू और निकारागुआ में भूकम्प से हुए तबाही के लिए 159.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।

•2009 - प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया।

•2010 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।



 30 सितंबर को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 30 September 

•1444 - डोनैटो ब्रामेन्ट - इटली के पास्तुकला के कलाकार।

•1837 - पंडित श्रद्धाराम शर्मा - हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सैनानी

•1861 - गुरुजाडा अप्पाराव - प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार

•1922 - ऋषिकेश मुखर्जी - भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक।

•1952 - डेरेल हेयर - ऑस्ट्रेलिया के विवादित अंपायर।

•1962 - शान - भारतीय गायक

•1970 - दीपा मलिक - भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी


 30 सितंबर को हुए निधन 
 Died on 30 September 

•1914 - अल्ताफ़ हुसैन हाली - अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि

•1943 - रामानन्द चैटर्जी - स्वतंत्रता सैनानी, पत्रकार।

•1955 - जेम्स डीन - हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता

•1994 - सुमित्रा कुमारी सिन्हा - भारतीय कवियत्री एवं लेखिका

•2001 - माधव राव सिंधिया - वरिष्ठ कांग्रेसी नेता।



 30 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important Days on 30 September