11 September : History of Today - 11 सितम्बर : आज का इतिहास
11 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of September 11
•1789 - ऐलॅक्सैण्डर हैमिलटन अमेरिका के प्रथम वित्त सचिव नियुक्त।
•1803 - आज ही के दिन वर्ष द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध के अंतर्गत दिल्ली लड़ाई की शुरुआत की गयी थी।
1896 - प्रथम विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो, अमेरिका में आयोजित हुआ।
1906 - सितम्बर वर्ष महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया।
1919 - अमेरिका के नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।
1922 - आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सचित्र दैनिक समाचार पत्र द सन न्यूज पेक्टोरियल का आरंभ हुआ।
1939 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इराक और सऊदी अरब ने एक साथ मिलकर जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
1941 - अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू हुआ।
1951 - इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली फ्लोरेंस चैडविक पहली महिला बनी। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे थे।
1961 - विश्व वन्यजीव कोष का स्थापना हुई।
1962 - मशहूर इंग्लिश रॉक बैंड ‘दि बीटल्स’ ने अपने पहले एकल हिट एलबम ‘लव मी डू’ के गाने रिकार्ड किए थे.
•1965 - भारत - पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्ज़ा कर लिया था।
•1968 - एयर फ्रांस का विमान संख्या 1611 नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत
•1971 - मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया।
•1973 - चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट हुआ।
•1893 - शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।
•1996 - राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित।
•2001 - अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमले में 6 हजार से अधिक लोग मारे गए।
•2003 - आज ही के दिन स्वीडन की विदेश मंत्री एना लिंध की एक अस्पताल में मौत हुई थी।
•2003 - चीन के विरोध के बावजूद तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राषट्रपति जॉर्ज बुश मिले।
•2005 - गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा की।
•2006 - पेस और डेम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का युगल ख़िताब जीता।
•2006 - भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पी.एन. भगवती संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति में चौथी बार पुनर्निर्वाचित।
•2006 - प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की।
•2006 - स्विट्जरलैंड के रोजर फ़ेडरर को लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।
•2006 - अमेरिका के अंतरिक्ष यान अटलांटिस अंतरिक्ष के साथ जुड़ा।
•2007 - येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता लगा।
•2011 - रक्षा वैज्ञानिकों ने बनायी ‘ल्यूकोडर्मा’ की अचूक हर्बल औषधि। इस हर्बल द्रव और लगाने के लिए मलहम रूप में होगी। इस दवा के व्यावसायिक उत्पादन और मार्केटिंग के लिए डीआरडीओ ने देश की एक फार्मास्यूटिकल्स कंपनी से करार किया है, जो तकनीकि हस्तांतरण से इसका उत्पादन शुरू करने जा रही है।
•2012 - सोमालिया की सेना के साथ संघर्ष में अल शबाब के 50 आतंकवादी मारे गए।
11 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
Born on 11 September
•1862 - ओ. हेनरी - अमेरीकी लेखक।
•1882 - सुब्रह्मण्य भारती।
•1895 - विनोबा भावे - भारत के स्वतंत्रता सैनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता।
•1901 - आत्माराम रावजी देशपांडे - प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार।
•1919 - कन्हैयालाल सेठिया - आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक।
•1982 - श्रेया सारन - दक्षिण भारतीय अभिनेत्री।
11 सितंबर को हुए निधन
Died on 11 September
•1948 - मुहम्मद अली जिन्ना - ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और ‘मुस्लिम लीग’ के अध्यक्ष।
•1964 - मुक्तिबोध गजानन माधव - प्रगतिशील भारतीय कवि।
•1968 - बाबा हरभजन - भारतीय सैनिक ।
•1971 - निकिता ख़्रुश्चेव - शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता।
•1973 - नीम करोली बाबा - भारतीय गुरु।
•1987 - महादेवी वर्मा - हिन्दी कवियत्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक।
11 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important events and festivities of 11 September
🔆अमेरिका: पेट्रियट डे
🔆अर्जेंटीना: शिक्षक दिवस





Post a Comment