19 September : History of Today - 19 सितम्बर : आज का इतिहास



 19 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of  September 19 

•1755 - ब्रिटेन और रूस के बीच सैन्य संधि हुई।

•1891 - विलियम शेक्सपीयर के प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट आॅफ वेनिस” का मैनचेस्टर में पहली बार मंचन किया गया।

•1893 - स्वामी विवेकानंद ने शिकागो (अमेरिका) के विश्व धर्मसंसद में ऐतिहासिक भाषण दिया।

•1893 - न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम तहत सभी महिलाअों को मतदान का अधिकार दिया गया।

•1907 - पहली बार इतिहास में कृत्रिम तेल का निर्माण हुआ। इस नये पदार्थ का आविष्कार स्काटलैंड के रसायनशास्त्री जेम्ज़ यांग ने किया था। यांग, पत्थर के कोयले की खदान के मालिक थे और उनके पास एक प्रयोगशाला थी पत्थर के कोयले के आसवन से उन्होंने कृत्रिम तेल बनाने में सफलता प्राप्त की थी।

•1952 - हॉलीवुड फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को अमेरिका वापस आने से रोक दिया गया।

•1955 - अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने विद्रोह कर राष्ट्रपति जुआन पेरोन को पद से हटाया।

•1957 - अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

•1962 - भारत की उत्तरी सीमा पर चीन द्वारा आक्रमण।

•1982 - स्कॉट फाहमैन ऑनलाइन संदेश का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति बने।

•1983 - ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र।

•1985 - मेक्सिको सिटी में भूकंप से भारी तबाही हुई. वहां करीब 10,000 लोग मारे गए थे।

•1988 - इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

•1991 - इटली के आलप्स पर्वतों के बीच बर्फ में पड़ा हुआ प्राकृतिक ममी मिला. यह करीब 5000 साल पुराना था।

•1996 - एलिजा इजेत्बोगोविक युद्धोत्तरकालीन बोस्निया के प्रथम राष्ट्रपति बने।

•1996 - ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार ने लंबे समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।

•2000 - कर्नम मल्लेश्वरी ने आेलंपिक में भारोत्ताेलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

•2002 - इस्रायल के सैनिकों ने पश्चिमी किनारे पर फ़िलिस्तीन नेता यासिर अराफ़ात की घेराबंदी की।

•2006 - थाईलैड़ में सैन्य तख्तापलट, जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।

•2007 - साइबर वॉर की सम्‍भावना को देखते हुए अमेरिका के एयरफ़ोर्स ने अस्‍थायी कमांड का गठन किया।

•2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गये शलवाजुड्यूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया।

•2009 - गुजरात के गोधरा काण्ड के बाद भड़के दंगे की मामले की जाँच कर रहे नानावती आयोग ने राज्य में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी तथा छह अन्य लोगों को तलब करने की मांग वाली याचिका का निबटारा किया।

•2011 - नासा ने चांद और मंगल ग्रह के अलावा अंतरिक्ष यात्रियों को ब्रह्मांड के दूसरे ठिकानों पर भेजने के लिए स्पेस लाँच सिस्टम (एसएलएस) नामक 100 टन तक वज़न को अंतरिक्ष में ले जा सकने वाले एक भव्य रॉकेट की रुपरेखा तैयार की।

•2011 - अख़लाक़ मोहम्मद ख़ान ‘शहरयार’ को उर्दू साहित्य में उनके योगदान के लिए 2008 का 44वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

•2014 - एप्पल आईफोन 6 की बिक्री शुरु हुई।



 19 सितंबर को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 19 September 

•1867 - श्रीपाद दामोदर सातवलेकर - बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान।

•1958 - लकी अली - भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता

•1965 - सुनीता विलियम्स - अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला।

•1977 - आकाश चोपड़ा - भारतीय क्रिकेटर

•1927 - कुंवर नारायण - हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध और सम्मानित कवि



 19 सितंबर को हुए निधन 
 Died on 19 September 

•1581 - सिख गुरु राम दास - सिक्खों के चौथे गुरु।

•1719 - रफ़ीउद्दौला - भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध मुग़ल वंश का 11वाँ बादशाह।

•1936 - विष्णुनारायण भातखंडे - ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ के विद्वान।

•2013 - सरस्वती प्रसाद - चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री।



 19 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important Days on 19 September