15 September : History of Today - 15 सितम्बर : आज का इतिहास
•1812 - नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।
•1894 - प्योंगयांग की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी।
•1916 - प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।
•1931 - गांधी-इरविन समझौता हुआ।
•1940 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन की वायुसेना ने दावा किया कि इसने हिटलर की जर्मन वायुसेना को शिकस्त दे दी है।
•1948 - स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
•1959 - रूसी नेता निकिता ख्रुश्चेव अमेरिका की यात्रा करने वाले सोवियत संघ के पहले नेता बने।
•1959 - भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।
•1971 - हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।
•1981 - वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
•1982 - लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम बिस्फोट में हत्या।
•2000 - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ हुआ।
•2001 - अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तानपर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
•2002 - न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित, थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।
•2003 - सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
•2004 - ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान।
•2008 - क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।
•2008 - अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों में से एक लीमैन ब्रदर्स ने अपने आप को दिवालिया घोषित कर दिया। यह अब तक की अमरीकी इतिहास कि दिवालिया होने की सबसे बड़ी घटना थी।
•2009 - बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता। पेनसुला फाउंडेशन के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए ‘आडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन’ के अध्यक्ष चुने गये।
•2017 - कासीनी अंतरिक्ष यान शनि के उपग्रह टाइटन से टकरा गया।
•973 - अलबेरूनी - फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।
•1861 - मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया - इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता।
![]() |
| मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जीवन परिचय Biography of Mokshagundam Vishveshvaraiya in Hindi |
•1876 - शरत चंद्र चट्टोपाध्याय - भारतीय उपन्यासकार।
•1890 - अगाथा क्रिस्टी - हरक्यूल पॉयरॉट, मिस मार्पल और पार्क पाइन जैसे जासूसी किरदारों में जान डालने वाली।
•1905 - डॉ. रामकुमार वर्मा - भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
•1909 - सी. एन. अन्नादुराई - तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
•1915 - लांस नायक करम सिंह - परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक।
•1922 - जैकी कूपर - अमेरिकी अभिनेता और निर्देशक।
•1927 - सर्वेश्वर दयाल सक्सेना - प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।
•1939 - सुब्रमण्यम स्वामी - भारतीय अर्थशास्त्री, शैक्षणिक, और राजनीतिज्ञ, कानून मंत्री और न्यायमूर्ति।
•1946 - जॉकिन अर्पुथम - मुम्बई की झुग्गी बस्तियों के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति।
•1967 - राम्या कृष्णन - भारतीय अभिनेत्री।
•2012 - के एस सुदर्शन - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक।
🔆 अभियन्ता दिवस ( Engineer's Day)
🔆 संचायिका दिवस






Post a Comment