3 September : History of Today - 3 सितम्बर : आज का इतिहास
3 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of September 3
•1650 - इंग्लैंड तथा स्कॉटलैंड के बीच डनबर की लड़ाई।
•1791 - फ्रांस की नेशनल एसेंबली ने फ्रांसीसी संविधान को पारित किया।
•1783 - अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हो गया।
•1833 - अमेरिका में पहली सफल समाचार पत्र ‘न्यूयार्क सन’ बेंजामिन एच डे के द्वारा शुरू किया गया था।
•1900 - रूसी सेना ने रूस तथा मंचूरियाई सीमा के दोनों तरफ आमूर नदी पर नियंत्रण स्थापित किया।
•1914 - कार्डिनल गियाकोमा डेल्ला चिएसा पोप बेनेडिक्ट 15वां बना।
•1918 - प्राचीन इस्लामी नगर दमिश्क़ पर ब्रिटेन की सेना का अधिकार हो गया।
•1921 - बेल्जियम में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।
•1924 - चीन में गृह युद्ध की शुरुआत हुई।
•1939 - जर्मनी के पोलैंड पर चढ़ाई करने के दो दिन बाद ब्रिटेन-फ्रांस ने उसके खिलाफ जंग का ऐलान किया।
•1939 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ।
•1943 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।
•1943 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक देश इटली ने हथियार डालने के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
•1950 - एमीलियो नीनो फरिना पहले F1 वर्ल्ड चैपिंयन बने।
•1964 - अमेरिका के अटॉर्नी जनरल रॉबर्ट केनेडी ने इस्तीफा दिया।
•1971 - कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
•1984 - दक्षिण अफ्रीका ने संविधान को अंगीकार किया।
•1984 - दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।
•1998 - स्विस एयर का न्यूयॉर्क से जेनेवा जा रहा हवाई जहाज़, नोवा स्कोटिया के पास समुद्र में गिर गया। इस जहाज़ ने हादसे के महज़ एक घंटे पहले ही उड़ान भरी थी।
•1998 - नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।
•2003 - पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
•2004 - रुसी सैनिकों ने अपहरणकर्ताओं के कब्जे से स्कूल मुक्त कराया।
•2006 - यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त। भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
•2007 - चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया।
•2007 - बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
•2008 - राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुनः प्रमुख चुना गया।
•2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी।
3 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
Born on 3 September
•1617 - रोशन आरा बेगम - मुमताज़ महल (नूरजहाँ) की पुत्री।
•1905 - कमलापति त्रिपाठी - भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सैनानी।
•1922 - कनाडाई मेज़ो सोप्रानो सैली टेरी।
•1922 - स्टेफन Danielsen - फिरोज़ी चित्रकार।
•1923 - किशन महाराज - सुप्रसिद्ध तबला वादक।
•1926 - उत्तम कुमार - भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
•1940 - प्यारेलाल - हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक,।
•1957 - जग्गी वासुदेव - विश्व प्रसिद्ध रहस्यवादी और भारतीय मूल के योगी।
•1974 - राहुल साघवी - भारतीय क्रिकेटर।
•1976 - विवेक ओबेराय - भारतीय फिल्म अभिनेता।
•1992 - साक्षी मलिक - भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान।
3 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important events and festivities of 3ed September




Post a Comment