24 September : History of Today - 24 सितम्बर : आज का इतिहास
24 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of September 24
•1688 - फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
•1726 - ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
•1789 - अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।
•1805 - फ्रांस के तानशाह नेपोलियन बोनापार्ट की सैनिक कार्रवाई समाप्त हुई। यह कार्रवाई ऑस्ट्रिया के आक्रमण का सामना करने के लिए की गयी थी जिसमे फ्रांस की भारी जीत हुई।
•1923 - मौसम का दूसरा तूफान आया। हिस्पनियोला के उत्तर में एक बड़ा तूफान आया।
•1932 - डॉ भीमराव आम्बेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।
•1932 - बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।
•1948 - होंडा मोटर कंपनी की स्थापना हुई।
•1965 - यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता हुआ।
•1968 - दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुअा।
•1971 - ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
•1974 - गुलामी में दास व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा अफ्रीकी देश गिनी बीसाओ ने पुर्तग़ाल से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
•1978 - पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
•1979 - घाना ने संविधान अपनाया।
•1990 - पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
•1996 - अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।
•1996 - व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश।
•2003 - फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
•2005 - आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
•2007 - म्यांमार की सैन्य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
•2008 - चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्ध पर हस्ताक्षर किया।
•2008 - भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
•2008 - मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
•2009 - देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।
•2010 - उर्दू के शायर अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान ‘शहरयार’ को 44वें (2008) तथा मलयालम के कवि और साहित्यकार ओ.एन.वी. कुरुप को 43वें (2007) ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
•2013 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।
•2014 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।
24 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
Born on 24 September
•1629 - महाराज राजसिंह प्रथम - मध्यकालीन युग के धर्मरक्षक, कूटनीतिज्ञ।
•1856 - प्रताप नारायण मिश्र - हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक।
•1861 - भिकाजी कामा - महिला अधिकारों की बुलंद आवाज।
`1922 - फ्लोयड लेविन - अमेरिका के संगीतशास्त्री (मृ. 2007)।
•1925 - औतार सिंग पैंटल - भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक।
•1940 - आरती साहा - भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक।
•1950 - मोहिन्दर अमरनाथ - भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर
•1963 - पंकज पचौरी - वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार।
•1971 - लिम्बा राम - भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज।
24 सितंबर को हुए निधन
Died on 24 September
•1859 - नाना साहब (बाजीराव पेशवा) - उर्फ धुंदु पंत - सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे।
•2006 - पद्मिनी - दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना, नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर।
24 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important events and festivities of 24 September
🔆 बहरे लोगो के लिए विश्व दिवस।







Post a Comment