7 September : History of Today - 7 सितम्बर : आज का इतिहास
7 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of September 7th
•1701 - जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
•1812 - बोरोडिनो के युद्ध में नेपोलियन ने रूसी सेना को पराजित किया।
•1813 - अमेरिका के लिए सबसे पहली बार ‘अंकल सैम’ संबोधन का प्रयोग किया गया।
•1822 - ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
•1860 - लेडी एलगीन नामक जहाज के लेक मिसीगन डूब जाने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
•1902 - ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।
•1906 - बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी।
•1921 - अमेरिका के न्यू जर्सी में पहली मिस अमरिका सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
•1923 - विएना में इंटरपोल की स्थापना हुई।
•1927 - फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्राणिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।
•1929 - फिनलैंड में नाजीजार्वी लेक में कुरो नाम स्टीमर के डूबने से 136 लोगों की मौत।
•1931 - लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।
•1940 - द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मन सेना ने ब्रिटेन से लड़ाइ की अपनी रणनीति परिवर्तित की और लंदन सहित ब्रिटेन के विभिन्न शहरों पर बमबारी आरंभ कर दी।
•1943 - टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत।
•1950 - हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।
•1953 - निखिता खुर्स्चियो सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी की सचीव चुनी गईं।
•1965 - चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।
•1965 - भारतीय सीमा पर चीन द्वारा सेना की तैनाती की घोषणा।
•1977 - इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
•1979 - स्कॉट रसमिसल और उनके पिता ब्यू रस्मिसन द्वारा स्थापित खेल और मनोरंजन केबल चैनल इ.एस.पी.एन. ने केबल कार्यक्रमों की शुरुआत की।
•1986 - विशप डेस्मंड टूटू नोबेल पुरस्कार जीतने के पश्चात 2 वर्ष के लिए केपटाउन के पहले काले आर्च विशप बने।
•1997 - बेस्ट मिंस्टर आइवी तक राजकुमारी डायना की 4 मील लंबी शवयात्रा निकली जिसका सीधा प्रसारण लाखों लोगों ने टीवी पर देखा।
•1998 - अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।
•1999 - एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।
•2002 - इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।
•2004 - फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।
•2005 - तेल के बदले अनाज कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश की।
•2005 - मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
•2006 - बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।
•2008 - भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।
•2008 - बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी।
•2008 - कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।
•2008 - खगोलविदों ने हमारी आकाश गंगा के बीचोबीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।
•2009 - सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने ग़ैर योजना ख़र्च में 10% की कटौती के आदेश दिये।
•2009 - भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता।
•2009 - 55वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़िल्म ‘कोजीवरम’ को मिला।
•2011 - दिल्ली में रात 11:28 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का 6 सेकेंड तक चलने वाला भूकंप आया जिसका केंद्र हरियाणा के सोनीपत में स्थित था।
•2011 - रूसी विमान याकोवलेव याक-42 के उड़ान भरने के तुरत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 22 हॉकी खिलाड़ियों की पूरी टीम सहित 44 लोगों की मौत हो गई।
•2011 - दिल्ली उच्च न्यायालय परिसर के द्वार संख्या-5 के पास सूटकेस में रखे गए बम के विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और 74 लोग घायल हो गए।
•2011 - क्वेटा (पाकिस्तान) के सिविल लाइन्स क्षेत्र में कमिश्नर कार्यालय के पास विस्फोटक भरी कार से हुए दो आत्मघाती धमाकों में एक एफसी अधिकारी समेत 21 लोग मारे गए और 40 से अधिक लोग जख्मी हो गए।
•2012 - दक्षिण-पश्चिम चीन में आए भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।
7 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
Famous Birthdays September 7th
•1826 - राजनारायण बोस - बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक।
•1887 - गोपीनाथ कविराज - संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक।
•1911 - टोडर ज़िकोव - बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री।
•1917 - बानो जहाँगीर कोयाजी - भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ।
•1933 - इला रमेश भट्ट - अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता।
•1934 - बी. आर. इशारा - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
•1948 - ममूटी - मलयालम फ़िल्म अभिनेता।
•1950 - अनिल चौधरी - प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक।
•1963 - नीरजा भनोट - अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका।
•1977 - सचिन पायलट - प्रसिद्ध युवा राजनेता।
7 सितंबर को हुए निधन
Famous Deaths September 7th
•रामवृक्ष बेनीपुरी - भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, निबंधाकर, कहानीकार, क्रांतिकारी, पत्रकार।
•1997 - मोबुतु सेस सीको - जैरे के राष्ट्रपति रहे।
•1998 - के. एम. चांडी - स्वतंत्रता सैनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
•2013 - रोमेश भंडारी - त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
7 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important events and festivities of 7th September
🔆 ब्राजील का स्वतंत्रता दिवस
🔆 कनाडा और अमेरिका में मजदूर दिवस






Post a Comment