6 September : History of Today - 6 सितम्बर : आज का इतिहास
6 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of September 6th
•1522 - समंदर के रास्ते पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्टोरिया आज ही के दिन स्पेन लौटा था।
•1776 - ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से हजारों से अधिक लोगों की मौत।
•1848 - अमेरिका के राज्य ओहियो के शहर क्लीवलैंड में राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन।
•1869 - पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।
•1885 - यूरोपीय देश बुल्गारिया का एकीकरण पूरा हुआ।
•1905 - अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत हुई।
•1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ हुआ।
•1923 - एक इतालवी अधिकारी की हत्या के बदले की कार्यबाई में इतालवी नौसेना ने केर्किरा पर अधिकार कर लिया। राष्ट्रसंघ के विरोध करने पर वह 29 सितंबर को उससे अलग हो गया।
•1924 - इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।
•1937 - इल मजूको युद्ध के साथ स्पेन में गृह युद्ध शुरू।
•1939 - दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।
•1948 - जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।
•1952 - कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत हुई।
•1958 - अमेरिका ने अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया।
•1965 - भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।
•1968 - अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।
•1986 - इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए।
•1988 - सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
•1991 - रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से जाना जाता रहा। इस शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग अाज ही के दिन वापस मिला था।
•1997 - एक हफ़्ते तक अभूतपूर्व शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी थी।
•2000 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ।
•2003 - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
•2006 - मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।
•2007 - ब्रिटेन की ‘द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी’ ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी।
•2008 - डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
•2011 - इंडोनेशिया के आचे प्रांत में आए 6।5 की तीव्रता वाले भूकंप में दस लोगों की मौत हो गई।
•2011 - नाइजीरिया के मध्यवर्ती प्रांत प्लेटो में सप्ताह भर से जारी सांप्रदायिक दंगों में 40 से अधिक ईसाई लोगों की मृत्यु हो गई।
•2011 - नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार भारत - पाकिस्तान सीमा रेखा सुरक्षा के लिए सीमा पर लगाई गई फ्लड लाइटों के कारण अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली विश्व की सर्वाधिक जगमग सीमा रेखा है।
•2011 - रूस ने पर्म शहर के निकट हुई दुर्घटना में दो पायलटों की मौत के बाद मिग-31 लड़ाकू विमान की उड़ान पर रोक लगा दी।
•2011 - संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के अनुसार सीरिया में मार्च से शुरु हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों में अब तक 2200 लोग मारे जा चुके हैं।
•2012 - अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामाडेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।
6 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
Famous Birthdays September 6th
•1838 - दलीप सिंह - पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र।
•1889 - शरत चंद्र बोस - स्वतंत्रता सैनानी।
•1929 - यश जौहर - फ़िल्म निर्माता।
•1971 - देवांग गांधी - भारतीय क्रिकेटर।
6 सितंबर को हुए निधन
Famous Deaths September 6th
•1968 - रामवृक्ष बेनीपुरी - प्रसिद्ध साहित्यकार।
•1972 - अलाउद्दीन खान - हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद।
•1998 - अकिरा कुरोसावा - जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक।
•2005 - मेजर धनसिंह थापा - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक ।
•2009 - हरचरण सिंह बराड़ - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।





Post a Comment