10 September : History of Today - 10 सितम्बर : आज का इतिहास

 





 10 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of September 10 

•1785 - प्रशिया ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया।

•1823 - साइमन बोलिवर पेरु के राष्ट्रपति बने।

•1849 - एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।

•1847 - हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।

•1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।

•1926 - जर्मनी ने ‘लीग ऑफ नेशंस’ की सदस्यता ली।

•1935 - आज ही के दिन दून विद्यालय की स्थापना सतीश संजन दास द्वारा की गयी थी जो भारत के जाने-माने निजी/स्वतंत्र विद्यालयों में से एक है।

•1939 - कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

•1943 - जर्मनी की सेना ने रोम पर कब्जा किया और वेटिकन सिटी की सुरक्षा अपने हाथों में ली।

•1951 - ब्रिटेन ने ईरान का आर्थिक बाहिष्कार शुरू किया।

•1961 - सोवियत संघ ने नोवाया जेमलिया क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

•1966 - संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।

•1973 - सेंट्रल लंदन में बम धमाके हुए।

•1974 - अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।

•1976 - इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।

•1996 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।

•1998 - येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलियापरमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।

•2002 - यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

•2003 - विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ।

•2007 - नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।

•2008 - स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ।

•2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।

•2009 - जेट एयरवेज़ प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए।

•2011 - भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को 21वीं सदी के लिए महत्त्वपूर्ण और अपरिहार्य बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि दोनों देशों के बीच गहरे और व्यापक संबंध हैं, जिनका उद्देश्य एशिया और दुनिया में शांति और समृद्धि क़ायम करना है।

•2013 - इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 16 लोगों की मौत।

•2015 - पूर्वोत्तर जापान में बाढ और भूस्खलन के कारण 90 हजार लोग बेघर हुए।

•2016 - रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।




 10 सितंबर को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 10 September 

•1872 - कुमार श्री रणजीत सिंह - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर

•1887 - गोविन्द बल्लभ पंत - भारतीय स्वतंत्रता सैनानी  एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री 

•1890 - राधिकारमण प्रसाद सिंह - हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक

•1892 - भवानी दयाल संन्यासी - राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी

•1895 - विश्वनाथ सत्यनारायण - प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार

•1912 - बी. डी. जत्ती - फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे

•1944 - चित्रा मुद्गल - आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका

•1972 - अनुराग कश्यप - भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक


 10 सितंबर को हुए निधन 
 Died on 10 September 

•1915 - जतीन्द्रनाथ मुखर्जी - भारतीय क्रांतिकारी

•1923 - सुकुमार राय - बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार।

 10 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important Days on 10 September 

🔆 आत्महत्या निरोध दिवस