7 December : History of Today - 7 दिसम्बर : आज का इतिहास

 



 7 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events  December 7 

•1825 - भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कोलकाता पहुंचा।

•1856 - देश में पहली बार आधिकारिक रूप से ‘हिंदू विधवा’ का विवाह कराया गया।

•1917 - अमेरिका प्रथम विश्व युद्ध का हिस्सा बना और उसने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमला किया।

•1936 - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जैक फ्लिंगटन लगातार चार टेस्ट पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने. इनमें से 3 शतक दक्षिण अफ्रीका और 1 इंग्लैंड के खिलाफ आया।

•1941 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज ही के दिन जापान ने अमेरिका के पर्ल हार्बर पर मशहूर हवाई हमला किया।

•1944 - जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।

•1949 - आज के दिन भारतीय सशस्‍त्र बल फ्लैग डे मनाया जाता है।

•1970 - पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।

•1971 - पाकिस्तान में राष्ट्रपति याहया खान ने गठबंधन सरकार बनाने का ऐलान किया जिसमें नुरुल अमीन पीएम तो जुल्फीकार अली भुट्टो उप-प्रधानमंत्री बने।

•1972 - अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।

•1992 - आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीकी धरती पर पहली बार कोई वनडे मैच खेला गया।

•1995 - भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।

•1995 - अमेरिका के अंतरिक्ष अनुसन्धान संस्था नासा का अंतरिक्ष यान गैलीलियो बृहस्पति पहुँच गया।

•1988 - अर्मेनिया में आये 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।

•2001 - तालिबान ने कई दिनों तक चली लड़ाई के बाद अफगानिस्तान के कांधार पर कब्जा छोड़ा।

•2001 - विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

•2002 - तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड बनीं।

•2003 - रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।

•2004 - हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

•2008 - हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्ख़ास्त किया।

•2008 - भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का ख़िताब जीता।

•2009 - डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।



 7 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 7 December 

•1879 - जतीन्द्रनाथ मुखर्जी - भारतीय क्रांतिकारी

•1889 - राधाकमल मुखर्जी - आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान ।

•1924 - मारियो सोरेस - पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति।



 7 दिसंबर को हुए निधन 
 Died on 7 December 

•1782 - हैदर अली - 18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा ।

•2003 - बेगम आबिदा अहमद - भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी ।

•2016 - चो रामस्वामी - भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता।



 7 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important Days of 7 December 

🔆सशस्त्र सेना झंडा दिवस
सशस्त्र सेना झंडा दिवस, armed forces flag day