24 December : History of Today - 24 दिसम्बर : आज का इतिहास
24 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important Events of 24 December
•1524 - यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्चि (भारत) में निधन हो गया।
•1715 - स्वीडन की सेना ने नार्वे पर कब्जा किया।
•1726 - मोंटेवीडियो शहर की स्थापना स्पेनियों द्वारा की गयी।
•1777 - कैप्टन जेम्स कुक ने किरिटीमाटी (क्रिसमस द्वीप) की खोज की।
•1798 - रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।
•1894 - कलकत्ता में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन।
•1889 - भारत में पहला मनोरंजन पार्क एसेल वर्ल्ड मुम्बई में खोला गया।
•1912 - इरविंग फिशर ने 'इंडेक्स काडर्स' के माध्यम से संग्रह प्रणाली की पेटेंट कराया।
•1921 - नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
•1924 - लंदन के क्रॉयडन एयर फील्ड में एक विमान दुर्घटना में 8 लोग मारे गए।
•1936 - पहली बार जॉन लॉरेन्स ने रेडियोएक्टिव आईसोटोप दवाई का प्रयोग मरीज पर किया।
•1954 - दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।
•1962 - सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
•1967 - चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
•1973 - मोहम्मद मोहम्मदुल्ला बांग्लादेश के कार्यवाहक अध्यक्ष बने।
•1979 - सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया। यह हमला 1978 के सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।
•1979 - पहला यूरोपीय एरियन रॉकेट लॉन्च किया गया।
•1986 - लोटस टैंपल श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।
•1989 - देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खोला गया।
•1996 - ताजिकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता सम्पन्न।
•2000 - विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।
•2002 - दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ शहादरा तीस हज़ारी लाईन से हुआ था।
•2005 - यूरोपीय संघ ने 'खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स' नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।
•2006 - शिखर बैठक में फ़िलिस्तीन को इस्रायल कई सुविधाएँ देने के लिए तैयार।
•2007 - मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किये।
•2008 - जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अन्तिम चरण में 55% वोट पड़े।
•2011 - क्यूबा की सरकार ने 2900 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की।
•2014 - अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा हुई।
•2019 - रूस ने समंदर पर 19 किलोमीटर लंबा पुल बनाया।
•2019 - स्वच्छ भारत मिशन-शहरी ने शहरों में खुले में शौच से मुक्ति का अपना लक्ष्य प्राप्त किया।
24 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
Famous Birthdays on 24 December
•1880 - भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया - प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सैनानी, गाँधीवादी और पत्रकार।
•1892 - बनारसीदास चतुर्वेदी- प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार।
•1924 - मुहम्मद रफ़ी - भारतीय गायक।
•1924 - नारायण भाई देसाई - स्वतंत्रता सैनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र।
•1930 - उषा प्रियंवदा - पत्रकार एवं साहित्यकार।
•1932 - कोलिन काउड्रे - इंग्लैंड के महान बल्लेबाज। वह 100 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर थे। उन्होंने कुल 114 टेस्ट खेले।
•1959 - अनिल कपूर - भारतीय अभिनेता।
•1961 - प्रीति सप्रू - भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।
24 दिसंबर को हुए निधन
Famous Deaths on 24 December
•1973 - ई.वी. रामास्वामी नायकर - तमिलनाडु के वेल्लोर।
•1988 - जैनेन्द्र कुमार - हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार।
24 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important Events of 24 December
🔅 राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस ।





Post a Comment