16 December : History of Today - 16 दिसम्बर : आज का इतिहास
16 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important Events of 16 December
•1631 - इटली के माउंट विसुवियस में ज्वालामुखी विस्फोट से छह गांव तबाह, चार हजार से अधिक लोग मारे गये।
•1707 - जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
•1824 - ग्रेट नॉर्थ हाॅलैंड नहर खोली गयी।
•1840 – मौत के 19 साल बाद फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट का अंतिम संस्कार किया गया।
•1854 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली बार सड़क की सफाई करने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया गया।
•1862 - नेपाल ने संविधान को अपनाया।
•1889 - ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी ।
•1903 – मुंबई के ताज महल पैलेस एंड टावर होटल का उद्घाटन हुआ।
•1920 – चीन के कान्सू प्रांत में आए भूकंप के कारण से 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
•1927 - आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।
•1929 - कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की।
•1945 – जापान के दो बार प्रधानमंत्री फूमिमारो कनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने की बजाए आत्महत्या कर ली।
•1946 – थाईलैंड संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
•1950 – साइप्रस की जनता ने इस द्वीप से ब्रिटेन का अधिकार समाप्त करने के लिए स्वतंत्रता अभियान आरंभ किया।
•1951 - हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।
•1955 – इंग्लैंड के व्यस्ततम हीथ्रो हवाई अड्डे का शुभारंभ हुआ।
•1958 - कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत।
•1959 - पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत
•1960 - अमेरिका के न्यूयार्क शहर में हुए दो विमानों की टक्कर के कारण 136 लोग मारे गए।
•1969 – ब्रिटेन की संसद ने मृत्युदंड पूरी तरह खत्म करने के पक्ष में मतदान किया।
•1971 - भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बांग्लादेश पाकिस्तान से पृथक् होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
•1985 - तमिलनाडु के कलपक्कम में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना।
•1991 - कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
•1993 - नयी दिल्ली में 'सभी के लिए शिक्षा' सम्मेलन प्रारम्भ।
•1994 - पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।
•1999 - गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल।
•2002 - बांग्लादेश ने 31वाँ विजय दिवस मनाया ।
•2004 - दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा 'डीडी डायरेक्ट +' का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था।
•2006 - नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
•2007 - बांग्लादेश ने पाकिस्तान से मुक्ति दिवस का 36वाँ विजय दिवस मनाया।
•2008 - केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया।
•2013 - फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौैत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये।
•2014 - पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक ए तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।
•2019 - पूर्व पीएम अब्दुलमदजीद तेब्बौने अल्जीरिया के नए राष्ट्रपति बने।
•2019 - भारत और नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास, सूर्य किरण-XIV का आज नेपाल आर्मी बैटल स्कूल (एनएबीएस), सलझंडी, जिला रूपेन्देही (नेपाल) में समापन समारोह आयोजित किया गया।
16 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
Famous Birthdays on 16 December
•1860 – पॉवेल नेपको - टीवी का आविष्कार करने वाले वैज्ञानिकों में से एक।
•1882 – सर जैक होब्स - इंग्लैंड के बल्लेबाज । उनके नाम 834 प्रथम श्रेणी मैचों में 61760 रन हैं, जो विश्व रिकॉर्ड है। इसमें 199 शतक और 273 पचासे शामिल है।
•1937 - हवा सिंह - भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे । इनका जन्म हरियाणा के भिवानी (उमरवास) में हुआ था।
16 दिसंबर को हुए निधन
Famous Deaths on 16 December
•1515 – अल्फांसो डे अल्बुकेरक - पुर्तगाली गवर्नर ।
•1971 - अरुण खेत्रपाल - सेकेंड लेफ़्टिनेंट परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
•2002 - शकीला बानो - प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल थीं।
16 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important Events and Festivals of 16 December
🔅 बांग्लादेश का विजय दिवस (1971)।





Post a Comment