6 December : History of Today - 6 दिसम्बर : आज का इतिहास
6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of December 6
•1907 - भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।
•1917 - फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
•1926 - फ़िराक़ गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।
•1958 - इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम आरंभ हुआ।
•1978 - यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया।
•1983 - इजरायल की राजधानी यरुशलम में हुए एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।
•1990 - युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।
•1992 - भारत के अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में स्थित बाबरी मस्जिद का विवादास्पद ढांचा गिरा दिया गया।
इसके साथ ही भारत के अनेक हिस्सों में दंगे भड़क उठे।
• 1997 - क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।
•1998 - बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।
•1998 - ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।
•1999 - इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।
•2001 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
•2002 - स्पेन के कार्लोस मोया को ‘एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर’ ख़िताब दिया गया।
•2006 - नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वियर द्वारा खिंचे चित्रों को सार्वजनिक किया।
•2007 - ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।
•2008 - केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैड कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।
•2012 - मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।
6 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
Born on 6 December
•1732 - जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स - ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर।
•1896 - बृजलाल वियाणी - मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता ।
6 दिसंबर को हुए निधन
Died on 6 December
•1956 - डॉ. भीमराव अम्बेडकर - एक बहुजन राजनेता।
•1998 - मेजर होशियार सिंह - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
•2009 - बीना राय - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
•2015 - डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा - भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी ।
•2015 - राम मोहन - प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता ।
6 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important events and festivities of 6 December
🔆महापरिनिर्वाण दिन – Mahaparinirvan Din





Post a Comment