19 December : History of Today - 19 दिसम्बर : आज का इतिहास
19 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important Events of 19 December
•1154 - किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।
•1821 - दक्षिण ओर्कनेय द्वीप की खोज जॉर्ज पावेल और नथानियल पामर द्वारा की गयी।
•1823 - जॉर्जिया ने पहले अमेरिकी राज्य जन्म पंजीकरण कानून को संयुक्त राज्य अमेरिका में लागू किया।
•1842 - अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।
•1889 - बिशप संग्रहालय हवाई में स्थापित किया गया।
•1907 - अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के जैकब्स क्रीक स्थित कोयले की खदान में हुये विस्फोट में 239 मजदूरों की मौत हुई।
•1919 - अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुयी।
•1927 - उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना हुयी।
•1927 - महान् स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला ख़ां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फाँसी दे दी।
•1931 - जोसफ ए लियोंस आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।
•1932 - बीबीसी ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की शुरुआत आॅस्ट्रेलिया से की।
•1941 - जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली।
•1945 - मुंबई में संस्थान को पेडर मार्ग पर स्थित केनिलवर्थ बंगले पर स्थानांतरित किया गया था। इसका उद्घाटन मुंबई के तत्कालीन राज्यपाल सर जॉन कोल्विले ने किया।
•1950 - जेन इसेनहोवर उत्तरी अटलाटिंक गठबंधन के कमांडर बने।
•1958 - सुकुमार सेन - भारतीय गणराज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त / मुख्य चुनाव आयुक्त रहे।
•1961 - गोवा स्वतंत्र हुआ।
गोवा को पुर्तग़ाल की गुलामी से आजादी मिली। ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा के बॉर्ड में प्रवेश किया।
•1966 - एशियाई विकास बैंक की शुरुआत की गयी।
•1983 - ब्राजील के शहर रियो दी जेनेरियो से फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हो गई।
•1984 - चीन एवं ब्रिटेन के मध्य 1997 तक हांगकांग चीन के वापस करने संबंघी समझौते पर हस्ताक्षर।
•1989 - कम्युनिस्ट शासन के विरोध में रोमानियाई शहरों में श्रमिको ने हड़ताल किया।
•1991 - पॉल कीटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में बॉब हॉक को शपथ दिलाई गयी।
•1998 - अमर्त्य सेन को बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा ।
•1998 - डेनवर (अमेरिका) में आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में शील कुमार (भारत) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित।
•1999 - 443 वर्षों तक पुर्तग़ाली उपनिवेश में रहने के बाद मकाऊ का चीन को हस्तांतरण।
•2000 - आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट मैच जीता।
•2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।
•2003 - लीबिया ने रसायनिक हथियारों को ख़त्म करने की घोषणा की।
•2005 - अफ़ग़ानिस्तान में तीन दशक बाद लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गयी देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित।
•2006 - शैलजा आचार्य को नेपाल ने अपना भारत में नया राजदूत नियुक्त किया।
•2007 - टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पर्सन आफ़ द ईयर के ख़िताब से नवाजा।
•2008- केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ़ राजस्थान ने आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की।
•2012 - पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।
•2016 - जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक क्रिसमस बाजार में हुए "संभावित आंतकवदी हमले" में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 12 हो गई।
•2019 - भारत और अमेरिका ने रक्षा तकनीक के हस्तांतरण के लिए औद्योगिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।
•2019 - ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग को देखते हुए सात दिन के आपातकाल की घोषणा।
•2019 - भारत ने पिनाक निर्देशित रॉकेट प्रणाली और सतह से हवा में मार करने वाली क्यू आर-एस.ए.एम. मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
19 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
Famous Birthdays on 19 December
•1899 - मार्टिन लूथर किंग सीनियर - मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले अमेरिकी नेता ।
•1919 - ओम प्रकाश - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ।
•1934 - प्रतिभा देवी सिंह पाटिल - भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति।
•1969 - नयन मुंगया - पूर्व क्रिकेटर।
•1974 - रिकी पोंटिंग - ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर एवं कप्तान।
•1984 - अंकिता लोखंडे - भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री ।
19 दिसंबर को हुए निधन
Famous Deaths on 19 December
•1860 - लार्ड डलहौजी - 1848 से 1856 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे।
•1927 - राम प्रसाद बिस्मिल - महान् स्वतंत्रता सैनानी ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाविद् व साहित्यकार भी थे।
•1927 - अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सैनानी अमर शहीद।
•1927 - ठाकुर रोशन सिंह - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियो में से एक।
•1956 - संत गाडसे बाबा - संत एवं समाज सुधारक ।
•1988 - उमाशंकर जोशी - ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार ।
•2002 - बाबूभाई जशभाई पटेल - भारत में गुजरात राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ।
•2016 - अनुपम मिश्र - लेखक और गाँधीवादी पर्यावरणविद् थे।
19 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important Events of 19 December
🔅 गोवा मुक्ति दिवस ।






Post a Comment