5 December : History of Today - 5 दिसम्बर : आज का इतिहास

 


 
 5 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of December 5 

•1657 - शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।

•1812 - नेपोलियन बोनापार्ट रुस में भारी पराजय और नुक़सान का सामना करने के बाद फ़्रास लौटे।

•1917 - रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।

•1917 - कनाडा में हुए दो जहाजों के भीषण टक्कर में कम से कम 15 सौ लोगों की मौत हो गई।

•1922- ब्रिटिश संसद द्वारा आयरिश स्वतंत्र राज्य संविधान अधिनियम को स्वीकृति मिली।

•1943 - जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।

•1946 - भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।

•1950 - सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।

•1955 - लंबी दूरी के टेलिफोन कॉल को हर घर तक पहुंचा देने वाली एसटीडी सेवा आज ही के दिन अस्तित्व में आई।

•1960 - अफ्रीकी देश घाना ने बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये।

•1971 - भारत ने बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।

•1973 - गेराल्ड फोर्ड ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

•1989 - मुलायम सिंह यादव पहली बार (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने।

•1990 - विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी दो वर्ष के अंतराल के बाद पहली बार लोगों के सामने आये।

•1993 - मुलायम सिंह यादव पुन: (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने थे।

•1997 - भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का क़िला और बांग्लादेश में सुंदरवन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल या।

•1999 - चेचेन्या में रूस ने अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की।

•1999 - भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।

•2000 - अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।

•2001 - अफ़ग़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।

•2001 - अमरीकी सेनाओं ने ओसामा बिन लादेन के अफगानिस्तान स्थित तोरा बोरा पहाड़ी ठिकाने पर कब्जा किया।

•2003 - चीन में पहली बार आयोजित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में आयरलैंड की रोसन्ना दाविसन विजयी।

•2003 - चेचेन्या में ट्रेन मे हुए आत्मघाती हमले में 42 लोगों की मृत्यु, जबकि 160 घायल। राष्ट्रकुल देशों के शासनाध्यक्षों का चार दिवसीय सम्मेलन अबुजा में प्रारम्भ।

•2005 - एक नये क़ानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष (गे) और समलैंगिक स्त्री (लेस्बियन) का वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।

•2008 - रूस के राष्ट्रपति दामित्री मे देवेदेव ने अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया।

•2008 - काँग्रेस ने अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।

•2013 - यमन की राजधानी सेना में रक्षा मंत्रालय परिसर पर हुए आतंकवादी हमले में 52 लोगों की मौत।



 5 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 5 December 

•1872 - भाई वीर सिंह - आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि

•1894 - एच. सी. दासप्पा - भारत के क्रांतिकारियों में से एक।

•1898 - जोश मलीहाबादी - भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि

•1905 - शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला - जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता।

•1932 - नादिरा - हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री

•1938 - रघुवीर चौधरी - गुजराती साहित्यकार

•1969 - अंजलि भागवत - भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़।



 5 दिसंबर को हुए निधन 
 Died on 5 December 

•1230 - अलबर्ट महान - जर्मनी के रसायन शास्त्री और दार्शनिक।

•1924 - एस. सुब्रह्मण्य अय्यर - स्वतंत्रता सैनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता ।

•1941 - अमृता शेरगिल - प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार।

•1950 - अरबिंदो घोष - भारतीय लेखक
अरविंद घोष का जीवन परिचय
Biography of Arvind Ghosh


•1951 - अवनीन्द्रनाथ ठाकुर - प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार

•1955 - मजाज़ - प्रसिद्ध शायर।

•1961 - गुरबचन सिंह सालारिया - परमवीर चक्र से सम्मानित।

•2013 - नेल्सन मंडेला - दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मनित।
Nelsan mandela, Nelsan mandela jayanti, birthday Nelsan mandela, Nelsan mandela jayanti, Nelsan mandela  punyatithi,
नेल्सन मंडेला का जीवन परिचय
Biography of Nelsan Mandela



•2016 - जयललिता - तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता



 5 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important events and festivities of 5 December