15 December : History of Today - 15 दिसम्बर : आज का इतिहास
15 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important Events of 15 December
•1516 – दक्षिणी अमरीकी देश अर्जेनटइना की खोज के बाद, स्पेन के आप्रवासियों का पहला गुट इस स्थान पर पहुँचा। इस प्रकार इस देश पर स्पेन का अधिकार आरंभ हुआ।
•1794 - फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया।
•1803 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।
•1911 - बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी सोसाइटी की स्थापना हुई।
•1916 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया।
•1917 - मोलदावियन गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
•1939 – अमेरिका के डेलावेयर में पहली बार नॉयलन के धागों का व्यवसायिक उत्पादन शुरू हुआ।
•1953 - भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।
•1961 – नाजी तानाशाह अडोल्फ हिटलर के यहूदी नरसंहार में व्यवस्थित कत्लेआम के आयोजक आडोल्फ आइषमन को मौत की सजा सुनाई गई।
•1963 - केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना हुई।
•1964 – कनाडा ने अपने राष्ट्रीय ध्वज में मैपल लीव को जगह दी।
•1965 - बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।
•1973 – अरब इसराइल युद्ध के चलते अरब तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने अमेरिका को तेल बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया। जिससे तेल की क़ीमतें तीन डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर अचानक 11 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचीं।
•1975 – पश्चिमी सहरा को छोड़ने की स्पेन की घोषणा के बाद से इस क्षेत्र पर स्पेन का अधिकार समाप्त हुआ।
•1976 - न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
•1991 - जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे सिनेमा जगत् में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।
•1993 - जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति) विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर।
•1995 - यूरोपीय यूनीयन के नेताओं में समग्र एकीकृत यूरोप की मुद्रा यूरो के लिए सहमति|
•1997 - संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ़्तर पर उग्रवादियों द्वारा किये जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित।
•1997 - अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ से नवाजा गया।
•2000 - चेरनोबिल रिएक्टर सदा के लिए बंद।
•2001 – ग्यारह सालों तक बंद रहने के बाद दुनिया के एक अजूबे इटली में पीसा की मीनार को जनता के लिए फिर से खोला गया।
•2003 - भूटान सरकार ने अपने यहाँ सक्रिय भारतीय अलगाववादियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की।
•2005 - ईराक में नयी सरकार के गठन के लिए मतदान सम्पन्न।
•2007 - पाकिस्तान में आपातकालीन नागरिक क़ानून लागू ।
•2008 - केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने आतंकवादी वारदात से निपटने के लिए राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
•2010 - ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास 90 शरणार्थियों को ले जा रहे एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत हुई।
•2014 – सिडनी के एक कैफे में एक व्यक्ति हारुण मोनिस ने लोगों को 16 घंटे तक बंधक बनाया। पुलिस कार्रवाई में मोनिस के अलावा दो अन्य भी मारे गये।
•2018 – को गुजरात के वडोदरा जिले में देश के पहले और विश्व के तीसरे रेल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
•2019 - यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल हुई थाई नुअद (थाई मसाज)।
•2019 - भारत की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को 'अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस' घोषित किया , अभी हर साल 15 दिसंबर को मनाया जाता है ।
15 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
Famous Birthdays on 15 December
•1852 – गुस्ताव एफिल - एफिल टावर बनाने वाले फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट ।
•1852 – हेनरी बेकरेल - फ्रांस के भौतिकशास्त्री तथा प्रसिद्ध आविष्कारक । उन्होंने 1896 ईसवी में ऐसे पदार्थ की खोज की जो रेडियो धार्मिता की विशेषता रखता था।
•1859 – डॉक्टर एल एल ज़ामेनहोफ़ - पोलैंड के प्रसिद्ध लेखक, चिकित्सक और शब्दकोश विशेषज्ञ।
•1940 - रविंद्र कपूर - गोगा कपूर से लोकप्रिय, एक भारतीय फिल्म अभिनेता ।
•1966 – कार्ल हूपर - वेस्टइंडीज के आॅलराउंडर।
•1976 – बाइचुंग भूटिया - फुटबॉल खिलाड़ी ।
•1988- गीता फोगाट - भारतीय महिला पहलवान ।
15 दिसंबर को हुए निधन
Famous Deaths on 15 December
•1749 - छत्रपति शाहू महाराज - छत्रपति शिवाजी के पोते ।
•1950 – सरदार वल्लभ भाई पटेल - भारत रत्न से अलंकृत और स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री / गृहमंत्री तथा लौह पुरुष ।
•1952 - पोट्टि श्रीरामुलु - महात्मा गांधी के अनुयायी स्वतंत्रता सैनानी थे।
•1966 – वॉल्ट डिज़नी - दुनिया की सबसे बड़ी एनीमेशन कंपनी के संस्थापक ।
•1985 - शिवसागर रामगुलाम - मॉरिशस के गवर्नर थे।
•2000 - गौर किशोर घोष - कुशल पत्रकार तथा लेखक।
•2013 - सन्दीप आचार्य - भारतीय गायक।
•2013 - शीशराम ओला - राजस्थान से भारतीय राजनीतिज्ञ ।
•2019 - ईश्वर दयाल स्वामी - भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ।
15 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important Events and Festivals of 15 December
🔅 केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस ।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय चाय दिवस (भविष्य में 21 मई को )।






Post a Comment