31 December : History of Today - 31 दिसम्बर : आज का इतिहास

 




 31 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important Events of 31 December 

•1492 - इटली के सिसली क्षेत्र से 100,000 यहूदियों को निकाला गया।

•1600 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई।

•1711 - जॉन चर्चिल मार्लबोरो के पहला राजा के रूप में अंग्रेजी सेना को बहार जाने का आदेश दिया।

•1744 - अंग्रेजी खगोल विज्ञानी जेम्स ब्रैडली ने पृथ्वी की नाटकीय गति की खोज की घोषणा की।

•1756 – रूस वरसेल्स गठबंधन में शामिल हुआ।

•1758 - ब्रिटिश अभियान सेना ने गोरे (डाकर) सेनेगल पर कब्जा कर लिया।

•1775 - अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध में क्यूबेक की लड़ाई: अमेरिकियों ने ब्रिटिश गढ़ को ले जाने की कोशिश की।

•1781 - अमेरिका में पहला बैंक ‘बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ में खुला।

•1783 – उत्तरी अमेरिका के सभी राज्यों ने अफ्रीकी से दासों के आयात पर रोक लगाई।

•1802 - पेशवा बाजीराव द्वितीय को ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ।

•1827 – ब्रिटेन के अविष्कारक जान वाकर के द्वारा माचिस का आविष्कार हुआ।

•1857 – महारानी विक्टोरिया ने कनाडा की नई राजधानी के लिए ओटावा को चुना।

•1861 - चेरापूँजी ( 22990 मिमि बारिश हुई जो विश्व में किसी भी स्थल पर होने वाली सर्वाधिक वर्षा है।

•1902 – दक्षिण अफ्रीका के बोअरों तथा ब्रिटेन की सेना ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

•1911 – मैरी क्यूरी ने अपना दूसरा, रसायन विज्ञान के लिए, नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया।

•1929 - महात्मा गांधी के नेतृत्व में काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया।

•1944 - अमेरिकी राज्य उताह के ओगडन में रेल दुर्घटना में 48 लोगों की मौत।

•1944 - द्वितीय विश्व युद्ध में हंगरी ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

•1949 - विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी।

•1962 - हालैंड ने दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप न्यू गिनी को छोड़ा।

•1964 – डोनाल्ड कैम्पबेल ने अपनी जेट नाव में बैठ कर पानी में सबसे तेज गति तय करने का विश्व रिकार्ड बनाया।

•1964 - इंडोनेशिया को संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित किया गया।

•1981 - घाना में सैनिक क्रान्ति द्वारा राष्ट्रपति डाक्टर लिम्मान सत्ताच्युत एवं फ़्लाइट लेफ़्टिनेंट जेरी रालिंग्स ने सत्ता संभाली।

•1983 - ब्रुनेई को ब्रिटेन से आजादी मिली।

•1984 - राजीव गाँधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने।

•1984 - मो. अज़हरुद्दीन ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीए क्रिकेट जीवन की शुरुआत की। बाद में वे भारतीय टीम के कप्तान भी बने।

•1988 - परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ।

•1992 – चेकोस्लोवाकिया का चेक गणराज्य और स्लोवाकिया में शांतिपूर्ण विघटन हुआ।

•1997 - मोहम्मद रफ़ीक तरार पाकिस्तान के 9वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

•1998 - रूस द्वारा कज़ाकिस्तान अंतरिक्ष केंद्र से तीन उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण।

•1999 – रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिसf येलत्सीन ने त्यागपत्र दे दिया और विलादमीर पुतीन उनके उतराधिकारी बने।

•1999 - इंडियन एयरलाइंस के विमान 814 का अपहरण कर अफ़ग़ानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे ले जाया गया। सात दिन के बाद 190 लोगों की सुरक्षित रिहाई के साथ यह बंधक संकट टला।

•2001 - भारत ने पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी ।

•2001 - अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति फ़र्नांडों रूआ ने अपने पद इस्तीफ़ा दिया।

•2003 - भारत और सार्क के दूसरे देशों के विदेश सचिवों ने शिखर सम्मेलन से पहले वार्ता शुरू की।

•2004 - ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।

•2005 - सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया।

•2007 - म्यांमार की सैन्य सरकार ने सात विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार किया।

•2008 - ईश्वरदास रोहिणी को दूसरी बार मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई।

•2014 - चीन के शंघाई शहर में नए साल की पूर्व संध्या पर मची भगदड़ में कम से कम 36 लोग मारे गए और 49 अन्य घायल हो गये।

•2019 - सीआरपीएफ के महानिदेशक सेवानिवृत्त : आईटीबीपी प्रमुख को मिला अतिरिक्त प्रभार।



 31 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति 
 Famous Birthdays On 31 December 

•1514 – वोज़ैलियस - बेल्जियम के प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक ।

•1875 – आर्थर क्रिस्टीनसिन - डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेग में पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ।

•1898- कृष्ण बल्लभ सहाय - बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सैनानी

•1925 – श्रीलाल शुक्ल - व्यंग्य के लिए मशहूर हिंदी लेखक ।

•1926 - सैयद ज़हूर क़ासिम - एक भारतीय समुद्री जीवविज्ञानी थे ।

•1965 – लक्ष्मण शिवरामकृष्णन - भारत के पूर्व स्पिनर । इन्होंने अपने करियर में 9 टेस्ट में 26 और 16 वनडे मैचों में 15 विकेट हासिल किए.



 31 दिसंबर को हुए निधन 
 Famous Deaths on 31 December 

•1691 – आयरलैंड के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री और भौतिक शास्त्री राबर्ट बोयल का निधन हुआ।

•1926 - विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे - प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार, श्रेष्ठ वक्ता और विद्वान् थे।

•1956 - रविशंकर शुक्ल - मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।

•1965 - वी. पी. मेनन - भारतीय रियासतों के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के सहयोगी थे।

•2017 - अरविंद कृष्ण जोशी -  पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में कंप्यूटर और संज्ञानात्मक विज्ञान के हेनरी सालवेटोरी प्रोफेसर थे । 

•2019 - रत्न ओझा - असम के प्रख्यात नाटककार।


 31 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important Events and Festivals of 31 December