26 December : History of Today - 26 दिसम्बर : आज का इतिहास

 






 26 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important Events of 26 December 

•1606 – शेक्सपियर ने अपने लोकप्रिय नाटक किंग लियर को पहली बार इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के दरबार में पेश किया।

•1748 - फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हाॅलैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

•1805 – ऑस्ट्रिया और फ्रांस ने प्रेसबर्ग संघि पर हस्ताक्षर किए।

•1865 – जेम्स एच. मेसन ने कॉफी पर कोलेटर का पेटेंट कराया।

•1904 - दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्राॅस कंट्री मोटरकार रैली का उद्घाटन हुआ।

•1925 - तुर्की में ग्रेगोरियन कैंलेडर अपनाया गया।

•1925 - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।

•1933 – अमेरिकी इंजीनियर होवार्ड आर्मस्ट्रांग ने एफएम रेडियो का पेटेंट हासिल किया।

•1977 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

•1978 - भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को जेल से रिहा किया गया।

•1979 – पूर्व सोवियत संघ की लाल सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर अधिकार करके एक स्वतंत्र देश के विरुद्ध अपनी सबसे लम्बी कार्रवाई का आरंभ किया।

•1982 – टाइम मैगजीन ने कम्प्यूटर को 'मैन आॅफ द ईयर' घोषित किया।

•1997 - उड़ीसा की प्रमुख पार्टी, बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना वरिष्ठ राजनेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने की।

•2002 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिक्षद ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ़ कांगो में पुन: संघर्ष शुरू होने की सूचना दी।

•2003 - रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में भारी तबाही।

•2004 - रिक्टर पैमाने पर 9.3 की तीव्रता वाले भूकंप से आई सुनामी के कारण श्रीलंका, भारत, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आस पास के क्षेत्रों में भारी तबाही। दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।

•2006 - शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।

•2007 - तुर्क विमानों ने इराकी कुर्द ठिकानों पर हमले किये।

•2008 - कृतिका को हराकर तानिया संयुक्त शीर्ष पर पहुँची।

•2012 - चीन की राजधानी बीजिंग से ग्वांग्झू शहर तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग को खोला गया।

•2019 - केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने राजस्व इंटेलिजेंस निदेशालय के योगदान की स्मृति में डाक टिकट जारी की। 

•2019 - यूएन ने पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को सदी की सबसे प्रसिद्ध किशोरी घोषित किया।



 26 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति 
 Famous Birthdays on 26 December 

•1716 - थॉमस ग्रे - 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियो में से एक।

•1899 - अमर शहीद ऊधम सिंह - स्वतंत्रता सैनानी

•1893 – माओ ज़े तुंग - चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष ।

•1914 - डॉ॰ मुरलीधर देवीदास आमटे -  जो कि बाबा आमटे के नाम से ख्यात हैं, भारत के प्रमुख व सम्मानित समाजसेवी थे। 
डॉ. मुरलीधर आमटे का जीवन परीचय Biography of Dr. Murlidhar Aamte, Murlidhar Aamte jayanti, Murlidhar Aamte punyatithi, Murlidhar Aamte works, baba amte,
डॉ. मुरलीधर आमटे का जीवन परीचय
Biography of Dr. Murlidhar Aamte 



•1935 - माबेला अरोल - भारतीय समाज सेवी महिला थीं।

•1935 - विद्यानंद जी महाराज - प्रसिद्ध संत-महात्माओं में से एक हैं।

•1935 – रोहन कन्हाई - वेस्टइंडीज के महान विकेटकीपर बल्लेबाज । उन्होंने 79 टेस्ट में 15 शतकों के साथ 6227 रन बनाए और 50 कैच लपके।

•1948 - प्रकाश आम्टे - प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा चिकित्सक हैं।


 26 दिसंबर को हुए निधन 
 Famous Deaths on 26 December 

•1530 – बाबर - मुगल शासक ।

•1831 – हेनरी लुईस विवियन डेरोजियो - कवि ।

•1896 – हेनरी टोराइचके - जर्मनी के इतिहासकार । उनके द्वारा लिखा गया जर्मनी का इतिहास बहुत महत्वपूर्ण और विश्वसनीय माना जाता है।

•1961 - भूपेंद्रनाथ दत्त - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारीलेखक तथा समाजशास्त्री थे।

•1966 - गोपी चन्द भार्गव - 'गाँधी स्मारक निधि' के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सैनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री।

•1976 - यशपाल - हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक

•1986 - बीना दास - भारत की महिला क्रांतिकारियो में से एक।

•1989 - के. शंकर पिल्लई - जिन्हें शंकर के नाम से जाता है, प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट थे।

•1999 - शंकरदयाल शर्मा - भारत के नवें राष्ट्रपति।

•2015 - पंकज सिंह - समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि

 
 26 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important Events and Festivals of 26 December 


🔅 विश्व मुक्केबाजी दिवस ।
विश्व मुक्केबाजी दिवस, विश्व मुक्केबाजी चेम्पियनशिप, विश्व मुक्केबाजी दिवस कब है