8 February : History of Today - 8 फ़रवरी : आज का इतिहास
8 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of February 8
•1238 - व्लादिमीर नामक रूसी शहर को मंगाेलों ने आग के हवाले किया।
•1672 – भौतिकशास्त्री आइसक न्यूटन ने लंदन में आॅप्टिक और शोधपत्र प्रस्तुत किया।
•1785 - 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा।
•1802 – साइमन विलार्ड ने बैंजो क्लॉक का पेटेंट कराया।
•1865 – पहली बार अमेरिका की सेना में किसी अश्वेत मार्टिन रॉबिसन डेलने को मेजर बनाया गया।
•1872 - अंडमान जेल यानि सेल्यूलर जेल में शेर अली ने गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।
•1879 – स्टैनफोर्ड फ्लेमिंग ने यूनीवर्सल स्टैंडर्ड टाइम को अपनाने का प्रस्ताव दिया।
•1905 - हैती और उसके आस पास के द्वीप समूहों पर आये जबरदस्त चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।
•1909 - यूरोपीय देश जर्मनी और फ्रांस के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
•1922 – अमेरिका के राष्ट्रपति भवन ह्वाइट हाउस ने रोडियो का उपयोग शुरू किया।
•1943 - स्वतंत्रता सैनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के केल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये।
•1952 - महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी थीं।
•1971 - दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्डैक की शुरुआत हुई।
•1971 - लाओस पर दक्षिणी वियतनामी सेना ने हमला किया।
•1974 – स्काईलैब अंतरिक्ष स्टेशन की तीन सदस्यीय चालक दल 84 दिन के बाद पृथ्वी पर लौटा।
•1978 – अमेरिका के सीनेट की कार्यवाही को पहली बार रेडियो पर प्रसारित किया गया।
•1986 - दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।
•1992 – यूलिसिस अंतरिक्षयान बृहस्पति ग्रह के निकट से गुजरा।
•1994 - क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया था।
•1999 - केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट रवाना।
•2002 - भारत व रूस के बीच चार रक्षा समझौते सम्पन्न, विमानवाहक पोत गोर्शकोव का सौदा अटका।
•2002 - अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में 19वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरु।
•2005 - इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच शर्म अल शेख़ (मिस्र) शिखर सम्मेलन में हिंसा समाप्त करने की घोषणा।
•2006 - सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सम्पन्न।
•2007 - भूटान नरेश को अपनी पहली भारतीय यात्रा पर रहे।
•2008 - बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
•2008 - उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।
•2008 - उत्तर प्रदेश विधानमण्डल का बजट सत्र प्रारंभ।
•2008 - अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जॉन मैक्केन को रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया।
•2008 - अमेरिका के अंतरिक्ष यान अटलांटिस को फ़्लोरिडा के केनवाल से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र आईएसएस के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया गया।
•2009- हज़ारों पूर्व सैनिकों ने सरकार की बेरुखी से क्षुब्ध होकर अपने पदक राष्ट्रपति को लौटाए।
•2010- श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ़ के नीचे दब गए। इनमें से 70 सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 11 सैनिकों के शव निकाले गए (2009 का भी वर्णन मिलता है इस खबर का इसलिए कन्फर्म कर लें)।
•2014 - सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग लग गई, जिसमें 15 लोगों को मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए।
•2019 - ब्राजील के फुटबॉल क्लब फ्लैमिंगो के ट्रेनिंग सेंटर में आग लगने से 10 की मौत।
•2019 - महाराष्ट्र के कोल्हापुर के सहकारी बैंक में एक करोड की डकैती।
•2020 - सीरिया की सेना का उत्तर पश्चिम स्थित कस्बे सराकिब पर कब्जा हुआ।
•2020 - भारतीय सेना ने दुनिया का पहला बुलेटप्रूफ हेलमेट विकसित किया जिसे 10 मीटर की दूरी से चलाई गई AK-47 की बुलेट भी भेद नहीं सकती।
8 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
Born on 8 February
•1881 - वी.टी. कृष्णमाचारी - भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक थे।
•1897 - जाकिर हुसैन - देश के तीसरे राष्ट्रपति ।
•1925 - शोभा गुर्टू - प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका ।
•1928 - बाला देसाई - गोमांतक दल के सदस्य।
•1939 - जेम्स माइकल लिंगदोह - भारत के बारहवें ‘मुख्य चुनाव आयुक्त’ ।
•1951 - अशोक चक्रधर - हिन्दी के मंचीय कवियों में से एक।
•1963 - मोहम्मद अज़रुद्दीन - भारतीय क्रिकेटर ।
•1928 बाला देसाई - गोमांतक दल के सदस्य ।
•1980 - जयदीप अहलावत - भारतीय अभिनेता ।
•1986 - एकता बिष्ट - भारतीय महिला क्रिकेटर ।
•1881 - वी.टी. कृष्णमाचारी - भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक।
8 फ़रवरी को हुए निधन
Died on 8 February
•1265 - हुलेगु ख़ान - 'इलख़ानी साम्राज्य’ के संस्थापक।
• 1995 - टीका राम पालीवाल - भारतीय राजनेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री ।
•1995 कल्पना दत्त - आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियो में से एक ।
•1971 - कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी - महान् लेखक ।
8 फरवरी के महत्वपूर्ण दिवस
Important Days on 8 February
🔆प्रपोज डे (वैलेंटाइन वीक)






Post a Comment