15 February : History of Today - 15 फ़रवरी : आज का इतिहास


 


 15 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of February 15 

• 1564 - महान् खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म हुआ।

• 1677 - फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने गठबंधन किया।

• 1763 - आस्ट्रेलिया और प्रसिया के बीच शांति संधि हुई।

• 1764 - अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई।

• 1798 - फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।

• 1806 - फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।

• 1903 - दुनिया का सबसे पसंदीदा सॉफ्ट टॉय टैडीबियर को मॉरिस मिख्टॉम द्धारा बाजार में उतारा गया।

• 1906 - ब्रिटेन की लेबर पार्टी की स्थापना हुईं।

• 1926 - अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरूआत।

• 1942 - सिंगापुर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान की सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

• 1944 - बर्लिन पर ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बमबारी की।

• 1961 -  बेल्जियम में हुए “बोइंग 707” विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से लगभग 50 लोगों की जान गयी।

• 1965 - मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।

• 1967 - भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।

• 1976 - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई।

• 1970 - इस्रायली पाइप लाइन का उद्घाटन हुआ।

• 1982 - श्रीलंका की राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को स्थानांतरण।

• 1989 - तत्कालीन सोवियत संघ की सेना ने अफगानिस्तान से वापसी की थी।

• 1991 - ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की।

• 1999 - परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।

•2000 - मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादासाहेब फालके पुरस्कार प्रदान किया गया।

• 2001 - इस्त्रालय में हिंसा भड़क उठी इसके साथ ही इसी दिन इस्त्रायल ने पश्चिमी तट पर गाजा पट्टी सील की।

• 2002 - अफ़ग़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला।

• 2003 - “एरियन 4” राकेट से दूरसंचार उपग्रह ‘इंटलसैट’ अंतरिक्ष में छोड़ा गया।

• 2005 - ईरान की राजधानी तेहरान में नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में आग लगने से लगभग 60 लोगों की जान गयी।

• 2005 - गुजरात के जूनागढ़ स्थित स्वामीनारायण मन्दिर के पुजारी सहित चार लोगों को सेक्स स्कैंडल में गिरफ़्तार किया गया।

• 2006 - पाकिस्तान की कैबिनेट की तरफ से दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता (साफ्टा) को स्वीकार किया गया।

• 2008 - हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।

• 2010 - जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।

• 2010 - पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में स्थित सिल्दा शिविर में सशस्त्र माओवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में करीब 24 जवान शहीद हो गए।

• 2012 - मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में कोमायागुआ जेल में भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में करीब 358 लोगों की जान चली गई।


 15 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 15 February 



•1872 - विलियम मैल्कम हेली - उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल।

•1921 - राधाकृष्ण चौधरी - भारतीय इतिहासकार व लेखक ।

•1922 - नरेश मेहता - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि ।

•1924 - के.जी. सुब्रह्मण्यम - भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार ।

•1949 - राधावल्लभ त्रिपाठी - संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार ।

•1954 - अरुण कमल - लेखक

• 1964 - आशुतोष गोवरिकर - भारतीय अभिनेता ।

• 1984 - मीरा जेसमिन - भारतीय अभिनेत्री ।


 15 फ़रवरी को हुए निधन 
 Died on 15 February 



• 1869 - मिर्जा गालिब - महान उर्दू कवि और लेखक ।

• 1948 - सुभद्रा कुमारी चौहान - प्रसिद्ध कवियत्री ।

• 2015 - मनोरमा - अभिनेत्री


 15 फरवरी के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important Days on 8 February 



🔆 अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस 
अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस  international childhood cancer day


🔆 विश्व हिप्पो दिवस 
विश्व हिप्पो दिवस world hippo day




🔆 लुई नंगाई नी त्योहार (मणिपुर, भारत) 
लुई नंगाई नी त्योहार (मणिपुर, भारत)