18 February : History of Today - 18 फ़रवरी : आज का इतिहास


 


 18 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of February 18 

•1614 - जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया।

•1695 - फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई।

•1884 - चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सुडान पहुँची।

•1905 - श्यामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।

•1911 - विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ।

•1915 - प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की।

•1943 - नाजी सेना ने व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया।

•1945 - द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।

•1946 - मुंबई में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।

•1954 - पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना लॉस एंजिलिस में की गई।

•1965 - गांबिया को ब्रिटेन के शासन से स्वतंत्रता मिली।

•1971 - भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।

•1979 - अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।

•1979 - सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।

•1989 - अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की।

•1991 - आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए।

•1998 - सी. सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित।

•1999 - बांग्लादेश और भारत के बीच बस सेवा पर समझौता।

•2001 - एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और दोषी ठहराये जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।

•2001 - दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में एक भीषण बम धमाका हुआ, जिसमें करीब 68 लोगों की मौत हो गई।

•2002 - फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने उम्रक़ैद में बदला।

•2003 - दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।

•2006 - फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा।

•2006 - महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म में भारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ।

•2006 - भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ।

•2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी।

•2014 - यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार झड़प हो गई, जिसमें करीब 76 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

•2014 - आंध्र प्रदेश का विभाजन कर तेलंगाना के रूप में देश के 29वें राज्य की स्थापना का प्रस्ताव लोकसभा में पारित किया गया।



 18 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 18 February 



•1486 - चैतन्य महाप्रभु - भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक।

•1836 - रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी - भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानंद के गुरु 

•1883 - मदन लाल ढींगरा - भारतीय क्रांतिकारी ।

•1894 - रफ़ी अहमद क़िदवई - स्वतंत्रता सैनानी और राजनीतिज्ञ 

•1899 - जयनारायण व्यास - स्वतंत्रता सैनानी ।

•1925 - कृष्णा सोबती - साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी की कथाकार एवं निबन्ध लेखिका ।

•1926 - नलिनी जयवंत - भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक ।

•1927 - ख़य्याम - बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार ।

•1933 - निम्मी - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक ।

•1941 - इमा थॉमस - अमेरिका के गायक ।

•1986 - जिया माणेक - भारतीय अभिनेता ।



 18 फ़रवरी को हुए निधन 
 Died on 18 February 


•1266 - नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह - मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान ।

•1294 - क़ुबलय ख़ान - मंगोल सेनापति ।

•1405 - तैमूर लंग।

•1546 - मार्टिन लूथर - जर्मन धर्मसुधारक ।

•1977 - एंडी डिवाइन - अमेरिका के अभिनेता ।

•2016 - अब्दुल राशिद ख़ान - पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक ।

•2017 - सर माइकल ओजियो - पापुआ न्यू गिनी के राजनीतिज्ञ ।


 18 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण उत्सव 
 Important Days of 18th February