5 February : History of Today - 5 फ़रवरी : आज का इतिहास
5 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of February 5
•1679 - फ्रांस के साथ शांति समझौते पर जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने हस्ताक्षर किये।
•1783 - इटली के कालाब्रिया में हुए भीषण भूकंप में लगभग 25000 से ज्यादा लोगों की जाने गयी।
•1870 - फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
•1900 - ब्रिटेन और अमेरिका के बिच पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।
•1904 - क्यूबा देश अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।
•1917 - मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।
•1922 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में भड़की हुयी भीड़ ने पुलिस थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।
•1924 - रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ।
•1931 - मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी।
•1961 - ब्रिटिश समाचार पत्र “संडे टेलीग्राफ” के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
•1970 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
•1971 - अपोलो 14 मिशन के अंतरिक्षयात्री चंद्रमा पर उतरे।
•1992 - भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने अपना आखिरी टेस्ट खेलकर क्रिकेट से संयास ले लिया।
•1996 - में पहली बार जीएम टमाटरों से बनी प्यूरी इंग्लैंड के बाजारों में बिकनी शुरू हुई।
•1999 - दक्षिणी अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने संसद में राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपना आखिरी भाषण दिया और उसी साल मई में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
•2004 - परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने माफी दी।
•2006 - ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।
•2007 - भारत की सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।
•2008 - विवादों में रहने वाले पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान को सरकार ने अपने करीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी।
•2008 - पंजाब में पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
•2008 - केनरा व इलाहाबाद बैंक ने गृह ॠण पर ब्याज दरें 0.4-0.5 प्रतिशत घटायी।
•2009 - मायावती ने प्रदेश के पाँच महानगरों लखनऊ, फ़ैज़ाबाद, अयोध्या, कानपुर, बिठूर, इलाहाबाद और मेरठ के विकास के लिए 5056 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
2009 - प्रेम जनमेजय को व्यंग्यश्री सम्मान देने की घोषणा की गयी।
•2010 - भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
• 2016 - वित्त मंत्रालय ने यू-टयूब चैनल लॉन्च किया।
•2019 - यूरोपीय संघ के करीब 20 देशों ने वेनेजुएला में विपक्ष के नेताजुआन गुआइदो को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी।
•2019 - पेरिस में रिहायशी इमारत में लगी आग, सात लोगों की मौत, 28 घायल।
•2019 - अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों में 11 पुलिसकर्मियों समेत 21 लोगों की मौत।
•2019 - अमेरिका और रूस से चल रही शांति वार्ता के केंद्र में तालिबान, अफगान सरकार बाहर हुए।
•2020 - तुर्की में पूर्वी प्रांत में एक पहाड़ी सड़क पर हिमस्खलन होने से 26 राहत कर्मी मारे गए और 53 बर्फ में दब गए।
•2020 - जयपुर के पुराने शहर को यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने का प्रमाण पत्र जारी किया।
•2020 - सर्वाधिक बाघों वाले राज्य का गौरव प्राप्त करने के बाद मध्य प्रदेश सर्वाधिक घडियालों वाला राज्य भी बन गया।
•2020 - अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में भारत को 40वां स्थान प्राप्त हुआ।
5 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
Born on 5 February
•1639 - मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की पुत्री ज़ेबुन्निसा का जन्म हुआ।
•1916 - प्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का जन्म हुआ।
•1919 - राजनीतिज्ञ खुर्शीद आलम खान का को जन्म हुआ।
•1940 - स्विटजरलैंड के मशहूर चित्रकार एच.आर.गैगर का जन्म हुआ।
1968 - प्रेम सिंह तमांग - सिक्किम के मुख्यमंत्री।
•1976 - अभिषेक बच्चन - बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पुत्र और फ़िल्म अभिनेता ।
•1990 - भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का जन्म हुआ।
5 फ़रवरी को हुए निधन
Died on 5 February
• 664 ई. - ह्वेन त्सांग - प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु थे।
•1927 - भारतीय सूफ़ी संत इनायत ख़ान का निधन।
•2008 - भारतीय आत्मिक योगी महर्षि महेश योगी का निधन
•2010 - भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सुजीत कुमार का निधन।
•2014 - प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉयका निधन।
•2017 - मप्र केसरी के सम्मान से नवाजे गए बीजेपी के दिग्गज नेता हुकुमचंद यादव का निधन।
•2020 - अकादमी पुरस्कार जीतने वाले हॉलीवुड अभिनेता, निर्माता और निर्देशक किर्क डगलस का निधन हुआ।
5 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण उत्सव
Important events and festivities of 5th February
🔅 चौरी चौरा दिवस { 1922 ( 04 फरवरी 1922 का भी वर्णन मिलता है )}।





Post a Comment