25 February : History of Today - 25 फ़रवरी : आज का इतिहास

 




 25 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of February 25 


•1760 – क्लाइव ने प्रथम बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस आया।

•1788 - पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।

•1836 - सैमुएल कॉल्ट ने कॉल्ट रिवॉल्वर के लिए पेटेंट लिया।

•1921 - रूस ने जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर कब्जा किया।

•1925 - पूर्व सोवियत संघ और जापान के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।

•1945 - जर्मनी पर दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान टर्की ने युद्ध की घोषणा की।

•1952 - नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

•1954 – सीरिया के स्वार्थी और भाई भतीजावादी राष्ट्रपति अदीब शीशकली के विरुद्ध इस देश की जनता ने पहाड़ी क्षेत्रों में सशस्त्र विद्रोह आरंभ किया।

•1962 - आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।

1975 - सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।

•1980 - ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।

•1986 - मारिया कोराजोन अकीनो के सन फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।

•1988 - सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण।

•1991 - खाड़ी युद्ध: इराक के एक मिसाइल ने सउदी अरब स्थित लगभग 30 के करीब अमेरिका के सैनिकों को मार डाला था।

•1991 – वारसा संधि के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हंग्री में एक सम्मेलन के दौरान उस संधि के निरस्त होने की घोषणा की।

•2000 - भारत के साथ रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।

•2003 - गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में 'क्वालालंपुर घोषणा' स्वीकृत।

•2006 - दीपा मेहता की फ़िल्म ‘वाटर’ को ‘गोल्डेन किन्नारी’ पुरस्कार मिला।

•2008 - सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब व एच.डी.एफ.सी. के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई।

•2008 - फ़िल्म ‘नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन’ को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।

•2009 - आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक के रूप में पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा नियुक्त हुए।

2011- भारतीय सेना ने झारखंड में जारी राष्ट्रीय खेलों में 62 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में पहला स्थान बनाए रखा । जबकि मणिपुर ने तमाम उतार-चढ़ाव के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।

•2019 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्‍ली में इंडिया गेट के पास राष्‍ट्रीय युद्धस्‍मारक राष्‍ट्र को समर्पित किया। 

•2019 - टी20 में 8000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने सुरेश रैना।

•2019 - अमेरिका समर्थित सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस ने इराक को 280 इराकी और विदेशी कैदी सौंपे।

•2020 - भारत और अमेरिका ने तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौतों को अंतिम रूप दिया और स्‍वास्‍थ्‍य तथा तेल क्षेत्र में तीन समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए।

•2020 - चंडीगढ़ की काशवी एक वनडे में 10 विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी।

•2020 - न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री विंस्टन पीटर्स चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। 

 25 फ़रवरी को हुए जन्म 
 Born on 25 February 

•1707 - कार्लो गोल्दोनी - प्रसिद्ध इतालवी नाटककार ।

•1859 - राधाचरण गोस्वामी - ब्रज के निवासी एक साहित्यकार, नाटककार और संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान।

•1894 - मेहर बाबा - भारतीय धार्मिक नेता ।

•1897 - अमरनाथ झा - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।

•1925 - सेहु शगारी - नाइजीरिया के राष्ट्रपति ।

•1948 - डैनी डैनज़ोंग्पा - भारतीय अभिनेता ।

•1974 - दिव्या भारती - हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री (जन्म दिनांक कन्फर्म नहीं)।

•1981 - शाहिद कपूर - भारतीय अभिनेता ।
शाहिद कपूर का जीवन परिचय Biography of shahid Kapoor
शाहिद कपूर का जीवन परिचय
Biography of shahid Kapoor


•1994 - उर्वशी रौतेलाका - बॉलीवुड अभिनेत्री ।
उर्वशी रौतेला का जीवन परिचय Biography of Urvashi Rautela
उर्वशी रौतेला का जीवन परिचय
Biography of Urvashi Rautela




 25 फ़रवरी को हुए निधन 
 Died on 25 February 

•1586 - बीरबल - अकबर के दरबारी कवि,  विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये (कन्फर्म नहीं)।

•1899 - पॉल जूलियस रॉयटर - जर्मन पत्रकार ।

•1970 - मन्नत्तु पद्मनाभन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक

•1971 - विमल प्रसाद चालिहा - स्वतंत्रता सैनानीराजनीतिज्ञ और असम के मुख्यमंत्री रहे थे।

•1987 - एस. एच. बिहारी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार।

•2001 - डॉन ब्रैडमैन - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ।

•2004 - बी. नागी रेड्डी - दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक ।

•2008 - हंस राज खन्ना - भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश।

•2020 - मोहम्मद होस्नी मुबारक - मिस्र पर 30 वर्ष तक शासन करने वाले पूर्व राष्ट्रपति ।


 25 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण उत्सव 
 Important Days on25 February 


🔅 राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक ( राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ) दिवस।
राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक ( राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ) दिवस।