21 February : History of Today - 21 फ़रवरी : आज का इतिहास




 21 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of February 21 

•1613 - रूस में रोमानोव वंश का शासन स्थापित हुआ।

•1795 - डचों ने श्रीलंका, सीलोन अंग्रेज़ों को सौंप दिया।

•1842 - अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया।

•1848 - फ्रेडरिक एंगेल्स और कार्ल मार्क्स ने कम्युनिस्ट घोषणापत्र प्रकाशित किया।

•1878 - अमेरिका के कनेक्टिकट में पहली टेलीफोन डायरेक्टरी जारी की गई।

•1878 - पुड्डुचेरी स्थित अरविंदो आश्रम की मां मीरा अलफासा का पेरिस में जन्म।

•1896 - महान कवि एवं लेखक सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का जन्म।

•1907 - अंग्रेज़ी भाषा के कवि आडेन का जन्म।

•1914 - बर्दुन का युद्ध प्रारम्भ।

•1916 - फ़्रांस में प्रथम विश्व युद्ध में बर्डन की लड़ाई भड़की।

•1919 - बावारेवा के प्रधानमंत्री कुर्तरिजनर की म्यूनिख में हत्या हुई।

•1925 - न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन।

•1943 - ब्रिटेन नरेश जार्ज षष्ठ ने रूसियों को सम्मानित किया।

•1946 - मिस्र में ब्रिटेन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन।

•1952 - पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान में बांग्लादेश) स्थित ढाका विश्वविद्यालय में बंगाली भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने के लिए प्रदर्शन किया गया।

•1959 - नयी दिल्ली में प्रेस क्लब आफ इंडिया की स्थापना।

•1963 - सोवियत संघ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है।

•1972 - अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन चीन की यात्रा पर गए थे।

•1974 - युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया।

•1975 - राष्ट्रसंघ मानवाधिकार आयोग ने अधिकृत अरब क्षेत्रों में दमनात्मक कार्रवाई के लिए इस्रायल की कड़ी निंदा की।

•1981 - नासा ने सेटेलाइट कोमस्टर-4 का प्रक्षेपण किया।

•1986 - दक्षिण अफ्रीका सरकार ने जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोल दिए।

•1990 - कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने राजकुमार सिंहानुक से बैंकाक में शांतिवार्ता की।

•1991 - अल्बानिया में राष्ट्रपति ने पुलिस विद्रोह के बाद नई सरकार के गठन की घोषणा की।

•1992 - चीन ने शंघाई शेयर बाज़ार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी।


•1999 - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।

•2001 - सहस्रशताब्दी के महाकुंभ का समापन।

•2005 - स्पेन के निवासियों ने जनमत संग्रह में यूरोपियन संघ के संविधान का व्यापक समर्थन किया।

•2004 - लॉन टेनिस में सानिया मिर्ज़ा डब्ल्यू.टी.ए. खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।

•2008 - भारत के बड़े उद्योगपति अनिल अंबानी की ‘रिलायंस कम्यूनिकेशन’ ने यूंगांडा की कंपनी ‘अनुपम ग्लोबल सॉफ्ट’ का अधिग्रहण किया था।

•2008 - प्राइवेट एयरलाइंस जेट एयरवेज ने एयर कनाडा के साथ स्ट्रेटिजी गठजोड़ किया।

•2009 - हिन्दुस्तान मोटर्स ने अपने प्रबन्धकों की तनख़्वाह घटाई।

•2010 - सऊदी अरब की सरकार ने ही महिलाओं को वकालत करने की इजाजत देने से संबंधित कानून लाने का निर्णय लिया था।

•2010 - बैडमिंटन की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीयो  में से एक साइना नेहवाल ने जानी मानी खिलाड़ी झोउ मिको को 14-21, 21-10, 23-21 से महज 50 मिनट में ही हरा दिया था। यही नहीं थाइलैंड के नार्कोनराचशिमा में खेले जा रहे उबेर कप में भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में ही हॉन्गकांग को 3-2 से हराकर बेहतर प्रदर्शन किया।

•2013 - हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाके हुए जिसमें करीब 17 लोगों की मौत हो गई और 119 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

 21 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 21 February 


•1878 - दा मदर मिर्रा अलफ़ासा - भारतीय आध्यात्मिक नेता ।

•1894 - शान्ति स्वरूप भटनागर - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक ।

•1896 - सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला - एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार ।

•1952 - टी.आर.जेलियांग का भारतीय राजनीतिज्ञ ।

•1980 - प्रतिभा सुरेशवारन - भारतीय रेसिंग ड्राइवर ।

 21 फ़रवरी को हुए निधन 
 Died on 21 February 


•1991 - नूतन - भारतीय अभिनेत्री और गायिका ।

•1970 - हरि विनायक पाटस्कर - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल ।

1778 - रानी चेन्नम्मा - झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सैनानी
Rani chenamma, kittur ki rani, rani chenamma jayanti, rani chenamma punyatithi,
कित्तूर की रानी चेनम्मा का जीवन परिचय
Biography of Kittur's Rani Chenamma



•1998 - ओम प्रकाश - हिंदी फिल्म हास्य अभिनेता ।
ओम प्रकाश का जीवन परिचय Biography of Om Prakash,  Om Prakash jayanti, Om Prakash punyatithi, Om Prakash jivani,
ओम प्रकाश का जीवन परिचय
Biography of Om Prakash 



 21 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important events and festivities of 21 February 


🔆अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस