6 February : History of Today - 6 फ़रवरी : आज का इतिहास
• 1778 - ब्रिटेन ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
• 1778 - फ्रांस ने अमेरिका को 1778 में मान्यता प्रदान की।
• 1788 - मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।
• 1819 - सिंगापुर की खोज सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स की।
• 1833 - ओट्टो आधुनिक समय में यूनान के पहले सम्राट बने।
•1869 - यूनान क्रीट छोड़ने को राजी हुआ।
• 1899 - अमेरिका- स्पेन के बीच लड़ाई समाप्त।
•1899 - स्पेन ने क्यूबा प्यूटो रिको गुआम और फिलीपींस अमेरिका को सौंप दिए।
•1891 - उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी डच-एंटन हरमान फ़ोकर का जन्म।
• 1911 - अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।
• 1918 - तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।
• 1922 - कार्डिनल एशिले रैट्टी पोप चुने गए।
• 1941 - लीबिया के बेनगाजी शहर पर ब्रिटिश सेना ने कब्जा किया।
•1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध:यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
• 1952 - ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद यानि 26 साल की एलिजाबेथ द्वितिय ने इंग्लैंड की महारानी की गद्दी संभाली।
• 1959 - भारत में केरल उच्च न्यायालय का न्यायाधीश के रूप में अन्ना चांडी को नियुक्त किया गया। वह उच्च न्यायालय में नियुक्त होने वाली पहली महिला न्यायाधीश बनी।
•1968 - फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में दसवें शीतकालीन आेलंपिक खेल शुरु।
• 1985 - ब्रिटिश उपन्यासकार जेम्स हेडली चेइज का स्विट्जलैंड में निधन।
• 1987 - जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।
•1989 - पूर्वी यूरोप में साम्यवाद को समाप्त करने की दिशा में पोलैंड में गोलमेज वार्ता की शुरुआत।
•1991 - विद्रोहियों की हिंसा में 47 व्यक्तियों की मौत के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति सीजर गैविरिया ने हिंसक गतिविधियाँ समाप्त करने की अपील की।
• 1994 - पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।
•1997 - इक्वाडोर की कांग्रेस ने राष्ट्रपति अब्दाला बुकारम को अपदस्थ कर दिया।
• 1999 - देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित हुआ।
• 2000 - विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
• 2002 - भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान के जासूसी विमान को मार गिराया था।
•2002 - पर्ल अपहरण काण्ड में जैश-ए-मोहम्मद के उमर शेख़ की तलाश।
• 2003 - रुस ने संयुक्त राष्ट्र के बिना अनुमति लिए इराफ के खिलाफ सैनिक कार्रवाई किए जाने पर अमेरिका को चेतावनी दी थी।
•2003 - अमेरिका की सीनेट की विदेश संबंध समिति ने रूस के साथ एटमी हथियार संधि का अनुमोदन किया।
•2004 - तेरहवीं लोकसभा भंग।
•2005 - आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर त्रिकोणीय एक दिवसीय शृंखला जीती।
•2005 - जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के नजदीक बस हादसे में 32 मरे।
•2007 - अमेरिका के इमोरी विश्वविद्यालय ने दलाई लामा को प्रोफ़ेसर नियुक्त किया।
•2008 - भारत सरकार ने असम के माजुली द्वीप को वर्ष 2008 के विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए सांस्कृतिक भू-स्थल के वर्ग में मनोनीत किया।
• 2008 - अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में को भयंकर तूफान आया , जिससे भारी तबाही हुई।
• 2008 - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आइसलैण्ड के राष्ट्रपति रैग्रा ग्रिमसन से बातचीत की।
• 2008 - देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उद्योगपति एमपी जिंदल को उद्योग रत्न से नवाजा गया।
• 2009 - भारत ने नेपाल के साथ लगी अपनी सीमा पर तीन बड़े बांधों के निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी।
•2017- वीके शशिकला तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री नियुक्त।
•2019 - भारत और न्यूजीलैंड ने क्षेत्रीय सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।
•2019 - तीन लाख रूपये का इनामी लश्कर आतंकी इरफान शेख को सुरक्षाबलों ने पुलवामा के चकुरा में मार गिराया।
•2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 42 कलाकारों को 2017 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किए।
•2019 - संत निरंकारी मिशन के 18770 भक्तों द्वारा बनाई गई रोशन मिनार की मानव आकृतिगिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज।
•2020 - सीरिया की सरकारी सेना ने विद्रोहियों के कब्जे वाले एक नगर साराकीब को अपने नियंत्रण में किया।
•2020 - लखनऊ में रक्षा प्रदर्शनी-2020 में भारत और रूस के बीच 11 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये।
•2020 - येरूशलम में संदिग्ध आतंकवादी कार हमलें में 14 लोग घायल हुए।
2020 - लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड कायम करने के बाद अमेरिकी अंतरिक्षयात्री क्रिस्टिना कोच वापस पृथ्वी पर लौटी। वहां उन्होंने रिकॉर्ड 328 दिन बिताए।





Post a Comment