19 February : History of Today - 19 फ़रवरी : आज का इतिहास






 19 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of February 19 

•1389 - दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुग़लक़ द्वितीय की हत्या हुई।

•1570 - एंजाऊ के ड्यूक ने दक्षिणी नीदरलैंड पर हमला किया जिसमे फ़्रांसीसी सेना ने उनकी मदत की।

•1618 -  वेनिस शांति संधि के तहत आस्ट्रेलिया और वेनिस का युद्ध समाप्त हुआ।

•1674 - ब्रिटिश फ़ौजें डच युद्ध से हट गईं।

•1719 - मुगल शासक फर्रुख सियर की हत्या।

•1807 - तुर्की के साथ युद्ध में रूस को मदद देने ब्रिटिश सैनिक पहुँचे।

•1878 - थॉमस एडीसन ने फोनोग्राफ का पेटेंट कराया।

•1891 - अमृत बाजार पत्रिका का दैनिक प्रकाशन शुरू हुआ।

•1942 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन पर जापानी लड़ाकू विमानों के हमले में लगभग 200 के करीब लोग मारे गए।

•1959 - साइप्रस की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन, तुर्की और यूनान के बीच एक समझौता हुआ।

•1963 - सोवियत संघ क्यूबा से अपने काफ़ी सैनिक हटाने के बारे में सहमत हुआ।

•1986 - भारत में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरूआत हुयी।

•1993 - हैतो के पास समुद्र में एक जहाज़ डूबने से लगभग 1500 यात्रियों जान गयी।

•1997 - चीन में आर्थिक सुधारों की शुरुआत के लिए पहचाने जाने वाले डेंग शियाओ पिंग की मृत्यु हो गई।

•1999 - डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।

•2000 - तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।

•2000 - ही मिस्त्र के राष्ट्रपति हुस्त्री मुबारक ने लेबनान का दौरा किया। आपको बता दें कि साल 1952 के बाद यह दोनों देशों के बीच इस तरह की पहली यात्रा थी।

•2001 - ब्राजील की जेलों में दंगे, 8 मरे, 7000 लोगों को क़ैदियों ने बंधक बनाया, तालिबान लादेन के प्रत्यर्पण को तैयार।

•2003 - संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इक़बाल शेख़ व उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।

•2006 - पाकिस्तान ने हत्फ़ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।

•2008 - संस्कृत कवि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य को उनके महांकाव्य श्री भार्वराधवीयम के लिए वाचस्पति सम्मान प्रदान किया गया।

•2008 - फिदेल कास्त्रों ने 19 फरवरी साल दिन ही क्यूबा के राष्ट्रपति पद से औपचारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया, उनके द्धारा पद छोड़ने के बाद उनके भाई ने राष्ट्रपति पद की कुर्सी संभाली।

•2012 - मैक्सिको के न्यूवो लियोन के जेल दंगे में 44 लोग मारे गए।



 19 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 19 February 


•1473 - निकोलस कॉपरनिकस - प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ ।

•1630 - छत्रपति शिवाजी महाराज - मराठा साम्राज्य के पहले शासक ।
छत्रपति  शिवाजी महाराज का जीवन परिचय  Biography of Chatrapati Shivaji Maharaj
छत्रपति  शिवाजी महाराज का जीवन परिचय 
Biography of Chatrapati Shivaji Maharaj



•1717 - डेविड गैरिक - अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक।

•1898 - गोकुलभाई भट्ट - राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक।

•1900 - बलवंतराय मेहता - भारतीय राजनीतिज्ञ ।

•1922 - बेअंत सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ ।

•1925 - राम वी. सुतार - भारत के सुप्रसिद्ध शिल्पकार ।

•1930 - के विश्वनाथ - दक्षिण भारतीय फ़िल्म निर्देशक।

•1949 - पी बलराम - वैज्ञानिक

•1964 - सोनू वालिया - फ़िल्म अभिनेत्री ।



 19 फ़रवरी को हुए निधन 
 Died on 19 February 



•1895 - मुंशी नवलकिशोर - हिन्दी के जाने माने प्रकाशक ।

•1915 - गोपाल कृष्ण गोखले - स्वतंत्रता सैनानी ।
गोपाल कृष्ण गोखले जीवन परिचय Biography of Gopal Krishna Gokhale
गोपाल कृष्ण गोखले जीवन परिचय
Biography of Gopal Krishna Gokhale



•1956 - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त नरेन्द्र देव का निधन हुआ।

•1978 - पंकज मलिक - बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता

•1992 - नारायण श्रीधर बेन्द्रे - प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार ।

•2010 - निर्मल पांडे - फ़िल्म अभिनेता ।

•2016 - हार्पर ली - संयुक्त राज्य अमेरिका के उपन्यासकार ।

•2017 - अल्तमस कबीर - भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश ।


 19 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण उत्सव 
 Important Days of 19th February