1 November : History of Today - 1 नवम्बर : आज का इतिहास







 1 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important Events of 1 November 

•1755 - पुर्तग़ाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।

•1765 - ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।

•1800 - जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।

•1858 - भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन के शासक के पास चला गया तथा गवर्नर-जनरल की जगह अब वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी।

•1881 - कलकत्ता में ट्राम सेवा स्यालदाह तथा अर्मेनिया घाट के बीच शुरू हुई।

•1913 - स्वतंत्रता सैनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।

•1922 - ओटोमन साम्राज्य का अंत कर दिया गया। उसके सुल्तान महमूद छः को बहिष्कृत कर दिया गया।

•1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।

•1946 - पश्चिम जर्मनी के राज्य निदरसचसेन का गठन किया गया।

•1950 - भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।

•1952 - जय नारायण ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।

•1954 - फ़्राँसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये।

•1956 - कर्नाटक राज्य की स्थापना।

•1956 - भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया।

•1956 - राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना।

•1956 - बेज़वाड़ा गोपाल रेड्डी को आंध्र राज्य के मुख्यमंत्री से पदमुक्ति व नीलम संजीव रेड्डी ने आंध्र राज्य के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।

•1956 - आबू, देलवाड़ा तहसील का भी राजस्थान में विलय हुआ ।

•1956 - मध्य प्रदेश में शामिल सुनेल टप्पा का भी विलय हुआ।

•1956 - केरल राज्य की स्थापना।

•1956 - एस. निजलिंगप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।

•1956 - पंडित रविशंकर शुक्ल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।

•1957 - हैदराबाद राज्य प्रशासनिक रूप से समाप्त हो गया।

•1958 - तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

•1966 - हरियाणा राज्य की स्थापना।

•1972‌ ‌‌- कांगड़ा ज़िले के तीन ज़िले कांगड़ा, ऊना तथा हमीरपुर बनाए गए।

•1973 - मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।

•1974 - संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

•1979 - बोलिविया में सत्ता पर सेना का कब्ज़ा।

•1995 - अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित 'ब्राउन संशोधन' पारित।

•1995 - नरेन्द्र कोहली ने पचपन वर्ष की अवस्था में स्वैच्छिक अवकाश लेकर नौकरियों का सिलसिला समाप्त कर दिया।

•1998 - ढाका में दक्षिण अफ़्रीका ने वेस्टवंडीज को हराकर क्रिकेट का विल्स मिनी विश्व कप जीता।

•2000 - यूगोस्लाविया को आठ वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता हेतु सुरक्षा परिषद द्वारा मंजूरी।

•2000 - छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ।

•2000 - अजीत जोगी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद निर्वाचित किया गया।

•2003 - इराकी छापामारों द्वारा बगदाद के समीप अमेरिकी हेलीकाप्टर पर किये गए हमले में 15 सैनिकों की मृत्यु।

•2004 - बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।

•2005 - संयुक्त राष्ट्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमले में मारे गये 60 लोगों की याद में 27 जनवरी को विश्व नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।

•2006 - पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में गेंदबाज अख़्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया।

•2007 - श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।

•2008 - रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।

•2010 - चीन ने दस साल में पहली बार जनगणना करने की घोषणा की।

•2010 - रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने जापान के साथ विवादित चल रहे करिल द्वीप की यात्रा की ।

•2019 - भारत और जर्मनी ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।



 1 नवंबर को जन्मे व्यक्ति 
 Famous Birthdays on 1 November 

•1924- रामकिंकर उपाध्याय - प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार ।

•1927 - दीनानाथ भार्गव - अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात चित्रकार थे। 

•1930 - अब्दुल क़ावी देसनावी - उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर थे।

•1942 - प्रभा खेतान - हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवियत्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका।

•1948- संतोष गंगवार -प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री ।

•1964 - नीता अम्बानी  - भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी।

•1973 - ऐश्वर्या राय - भारतीय अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वर्ल्ड ।


•1973 - रूबी भाटिया - भारतीय अभिनेत्री ।

•1986 - इलियाना डी 'क्रूज़  - एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री



 1 नवंबर को हुए निधन 
 Famous Deaths on 1 November 


•1980 - दामोदर मेनन - भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सैनानियो  में से एक।

•2015 - बृजमोहन लाल मुंजाल - भारत के विख्यात औद्योगिक घराने हीरो समूह के संस्थापक व चेयरमैन थे।



 1 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important Events and Festivals of 1 November 


🔆 हरियाणा स्थापना दिवस। 


🔆 केरल स्थापना दिवस। 



🔆 मध्य प्रदेश स्थापना दिवस। 



🔆छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस। 


🔆कर्नाटक स्थापना दिवस ।


🔅 आंध्रप्रदेश स्थापना दिवस


🔆 पंजाब स्थापना दिवस


🔆 अंडमान निकोबार स्थापना दिवस।


🔆पांडीचेरी विलय दिवस।




01    02    03    04    05    06    07

 08    09    10    11    12    13    14 

15    16    17    18    19    20    21

22    23    24    25    26    27    28 

29    30