12 November : History of Today - 12 नवम्बर : आज का इतिहास

 




 12 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important Events of 12 November 

•1727 - फ़्रांस और बवेरिया ने गुप्त संधि पर दोबारा हस्ताक्षर किये।

•1781 – अंग्रेजों ने डच उपनिवेश नागापट्टनम पर कब्जा किया।

•1823 - ग्रेट नॉर्थ हॉलैंड नहर (एम्स्टर्डम) खुली।

•1828 - ऐनोवंग, वियनतियाने राज्य के शासक का नामकरण किया गया और सियाम द्वारा राज्य कब्जा कर लिया गया।

•1841 - टेक्सास का शहर जॉन नेली ब्रायन द्वारा स्थापित किया गया।

•1847 - ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयाेग किया।

•1870 - जर्मन कंपनी ड्रेस्डनर बैंक की स्थापना की गयी।

•1908 – बुलग़ारिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

•1918 – प्रथम विश्व युद्ध में आस्ट्रिया-हंग्री साम्राज्य की पराजय और इन दोनों देशों के एक दूसरे से अलग हो जाने के पश्चात ऑस्ट्रिया में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ तथा लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था का काल आरंभ हुआ।

•1923 – जर्मनी में तख्तापलट के प्रयास के आरोप में एडोल्फ हिटलर को गिरफ्तार किया गया।

•1925 - अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

•1927 - महात्मा गांधी ने सिलोन की अपनी पहली और आखिरी यात्रा की।

•1930 - लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन की शुरुअात हुई  इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।

1936 - केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।

•1947 - को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मात्र एक बार आकाशवाणी दिल्‍ली आए थे ।तब से हर वर्ष इस दिन को लोक सेवा प्रसारण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

•1953 - इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

•1956 – ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के रफ़ह नगर में एक शरणर्थी शिविर पर आक्रमण करके फिलिस्तीनियों का जनसंहार किया। इस निर्मम हत्याकांड में 110 फ़िलिस्तीनी शहीद और लगभग 1 हज़ार लोग घायल हुए।

•1956 - मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

•1963 - जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गये।

•1970 – पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) और पश्चिम बंगाल में आए चक्रवती तूफान 'भोला' से मची तबाही में करीब पांच लाख लोग मारे गए।

•1974 - दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित हुआ।

•1990 - जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार 

•1991 – पूर्वी तिमोर की राजधानी डिली में इंडोनेशिया सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में 250 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे गए।

•1995 - नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।

•2001 - न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए।

•2002 - संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की।

•2005 - ढाका में 13वाँ दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।

•2006 – अंतराष्ट्रीय संधि 'प्रोटोकॉल ऑन एक्सप्लोसिव रेमनेन्ट्स ऑफ वार' लागू हुई।

•2007 - सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले ख़रीददार बने।

•2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया।

•2008 - परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम के-15 का बालासोर से सफल परीक्षण किया गया।

•2008 - देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।

•2009 - भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के 'अतुल्य भारत' अभियान को वल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।

•2015 - लेबनान में एक आत्मघाती बम विस्फोट में 43 मारे गए।

•2019 - सुरंगा बावड़ी विश्व स्मारक निगरानी सूची-2020 में शामिल हुई।



 12 नवंबर को जन्मे व्यक्ति 
 Famous Birthdays on 12 November 

•1840 – अगोस्ट रोडेन - 19वीं शताब्दी के प्रख्यात मूर्तिकार ।

•1896 - सालिम अली -भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी।
राष्ट्रीय पक्षी दिवस, world birds day, salim ali birthday, salim ali birth anniversary,
डॉ. सलीम अली का जीवन परिचय
Biography of Dr. Salim Ali



•1940 - अमजद ख़ान - प्रसिद्ध अभिनेता


 12 नवंबर को हुए निधन 
 Famous Deaths on 12 November 

•1946 – पंडित मदन मोहन मालवीय - बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक , महान् स्वतंत्रता सैनानीराजनीतिज्ञ, शिक्षाविद , एक बड़े समाज सुधारक एंव भारत रत्न से सम्मानित ।
पंडित मदन मोहन मालवीय का जीवन परिचय
Biography of pandit Madan Mohan Malviya




•2012 - लल्लन प्रसाद व्यास - भारत के जाने-माने समाज सुधारक थे।

•2014 - रवि चोपड़ा - हिंदी फिल्म जगत के एक प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक।


 12 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important Events and Festivals of 12 November 


🔅 राष्ट्रीय पक्षी दिवस (सलीम अली का जन्म दिवस)

राष्ट्रीय पक्षी दिवस, world birds day, salim ali birthday, salim ali birth anniversary,





 







🔅 विश्व निमोनिया दिवस ।
विश्व निमोनिया दिवस, world pneumonia day,



🔅 राष्ट्रीय लोक सेवा प्रसारण दिवस ।