15 November : History of Today - 15 नवम्बर : आज का इतिहास
15 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important Events of 15 November
•1777 - महाद्वीपीय कांग्रेस द्वारा परिसंघ लेख अपनाया गया।
•1808 - महमूद द्वितीय (1808-1839) मुस्तफा चतुर्थ (1807-1808) को तुर्क साम्राज्य के सुल्तान के रूप में चुना गया।
•1830 - समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।
•1859 - ग्रीस में पहला ज़प्पा ओलंपिक शुरू किया गया।
•1884 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप में योरोपीय देशों के लिए उपनिवशों को बॉटने के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कॉन्फ़्रेन्स आरंभ हुई।
•1901 – मिलर रीस ने विद्युुत से चलने वाले श्रवण सहायक यंत्र (हीयरिंग एड) का पेटेंट कराया।
•1902 - वियतनाम के हनोई शहर में हनोई प्रदर्शनी की स्थापना हुई।
•1905 – किंग कैंप जिलेट को अमेरिकी पेटेंट कार्यालय ने सेफ्टी रेजर का पेटेंट दिया। इस तरह दुनिया के सामने पहली बार दोनों तरफ धार वाली शेविंग ब्लेड आई।
•1920 – लीग आॅफ नेशनस की पहली सभा जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हुई।
•1936 - नाजी जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
•1947 - विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।
•1949 - महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम विनायक गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फाँसी दी गई।
•1955 - पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
•1961 - संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।
•1966 – जेमिनी 12 के मिशन की सफल समाप्ति हुई।
•1971 – इंटेल ने दुनिया का पहला सिंगल चिप माइक्रोप्रोसेसर 'इंटेल 4004' लॉन्च किया।
•1978 – मक्का से इंडोनेशिया ले जा रहा एक विमान श्रीलंका में हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 183 लोगों की मौत हुई।
•1988 - पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फ़िलिस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।
•1989 – भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने आखिरी टेस्ट 14 नवंबर, 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला।
•1989 – पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
•1989 – फ्रांस ने मौरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
•2000 - फिजी में तख्ता पलट अवैध घोषित।
•2000 - झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।
•2001 - अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने सम्बन्धी दस्तावेज मिले।
•2003 - तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।
•2004 - आस्ट्रेलिया के नामकरण की दो सौवीं वर्षगांठ मनी।
•2004 - अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
•2007 - चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया।
•2007 - एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।
•2008 - भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।
•2008 - योगेन्द्र मकबाल ने राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई।
•2012 - शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।
•2019 - इटली के वेनिस शहर में करीब 6 फीट (1.87 मीटर) तक पानी भर जाने के बाद सरकार ने आपात स्थिति की घोषमा कर दी ।
15 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
Famous Birthdays on 15 November
•1866 - कार्नेलिया सोराबजी - भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर थीं।
•1875 - बिरसा मुण्डा - भारत प्रसिद्ध स्वतंत्रता सैनानी एक आदिवासी नेता।
•1884 – ग्रेहाई होप्टमैन - नोबल पुरस्कार से सम्मानित जर्मनी के लेखक।
•1915 - न्यायमूर्ति वी. आर. कृष्ण अय्यर - भारत के एक न्यायधीश थे।
•1986 - ज्योति प्रकाश निराला - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक थे।
•1986 – सानिया मिर्जा - देश की महिला टेनिस खिलाड़ी।
15 नवंबर को हुए निधन
Famous Deaths on 15 November
•1630 – युहान केपलर - जर्मनी के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री।
•1937 - जयशंकर प्रसाद - हिन्दी साहित्यकार ।
•1938 - महात्मा हंसराज - पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद।
•1961 - बंकिम मुखर्जी - भारत में विधायक निर्वाचित होने वाले पहले कम्युनिस्ट नेता थे।
•1982 –
आचार्य विनायक नरहरि भावे उर्फ विनोबा भावे - भूदान आंदोलन का आधार।
•2013 - कृपालु महाराज - मथुरा के प्रसिद्ध संत, जिन्होंने विख्यात 'प्रेम मंदिर' का निर्माण करवाया था।
•2017 - कुंवर नारायण - हिन्दी के सम्मानित कवियों में गिने जाते थे।
15 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important Events and Festivals of 15 November
🔅 झारखण्ड राज्य गठन दिवस ( 15 नवम्बर 2000 )।
🔅 नवजात शिशु सप्ताह (15 से 21 नवम्बर )।
• Historical Events of January
• Historical Events of February
• Historical Events of September
• Historical Events of October
• Historical Events of November
• Historical Events of December





Post a Comment