27 November : History of Today - 27 नवम्बर : आज का इतिहास
27 नवम्बर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important Events of 27 November
•1001 - हिंदू शासक जयपाल को आक्रमणकारी महमूद गजनी ने हराया।
•1095 - पोप अर्बन द्वितीय ने पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया।
•1237 – रोमन सम्राट फ्रेडरिक द्वितीय ने कोर्तेनुओवा के युद्ध में लोंबार्डियन लीग को हराया।
•1703 - पहला एडीस्टोन लाईटहाउस 1703 के महान तूफान में नष्ट हो गया।
•1795 - पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।
•1807 - पुर्तग़ाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।
•1815 - पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया।
•1838 - पेस्ट्री युद्ध में फ़्रैंक बलों द्वारा मेक्सिको पर आक्रमण किया गया।
•1870 – पहली बार फोटोग्राफर लैडिसलॉस वीनेक ने प्राग में गिरते उल्कापिंडों का चित्र लिया (26 नवम्बर
1885 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
•1895 – अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार नोबेल पुरस्कार की शुरुआत हुई।
•1912 - अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
•1932 - पोलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
•1941 – जर्मनी और सोवियत संघ के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान टैंक लड़ाई हुई। इसमें जर्मनी की पराजय होने के बाद लड़ाई बंद हुई।
•1949 - जबलपुर के निवासियों ने चंदा इकट्ठा करके नगरपालिका प्रांगण में सुभद्रा कुमारी चौहान जी की आदमकद प्रतिमा लगवाई जिसका अनावरण कवयित्री और उनकी बचपन की सहेली महादेवी वर्मा ने किया।
•1966 - उरुग्वे ने संविधान अपनाया।
•1967 – फ़्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल ने फिर दोहराया कि वह ब्रिटेन की सामूहिक बाज़ार की कोशिशों का विरोध करेंगे।
•1971 – सोवियत रूस के 'मार्स यान द्वारा ऑर्बिटर' मंगल ग्रह पर उतारा गया ( दिनांक अलग हो सकता है)।
•1975 – गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक रॉस मैक्विर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
•1984 – भारत में ब्रिटेन के उप-उच्चायुक्त पर्सी नॉरिस की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
•1995 - मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो 'मिस वर्ल्ड' 1995 चुनी गईं।
•1999 – हेलेन क्लार्क न्यूजीलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
•2000 - फ्लोरिडा में डाले गये मतों की गिनती में जार्ज बुश 537 मतों से जीते, फ्लोरिडा में जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर जार्ज बुश जूनियर का दावा।
•2002 - बेलारूस के प्रधानमंत्री जेनेदी वी नोवित्सकी भारत यात्रा पर नयी दिल्ली आये।
•2004 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
•2007 - पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने अपने सैनिक साथियों से विदाई ली।
•2008- छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना।
•2008 - केन्द्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के जजों के वेतन में तीन गुना बढ़ोत्तरी को हरी झण्डी दी।
•2014 - आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज का बाउंसर से घायल होने के बाद मौत हुई।
•2019 - देश का आधुनिकतम भू-पर्यवेक्षी उपग्रह कार्टोसैट-थ्री ध्रवीय कक्षा में सफलतापूर्वक भेजा गया; अमरीका के 13 नैनो सैटलाइट भी साथ में भेजे गए।
•2019 - बांग्लादेश में विशेष ट्रायब्यूनल ने 2016 के कैफे आतंकी हमले के सात दोषियों को मौत की सजा सुनाई।
•2019 - संयुक्त अरब अमारात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन-जाएद-अल-नाहयान ने छह सौ 62 कैदियों को रिहा करने के आदेश दिए।
27 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
Famous Birthdays on 27 November
•1817 – थियोडर मोमसेन - जर्मनी के विख्यात इतिहासकार और अध्ययनकर्ता।
•1881 - काशी प्रसाद जायसवाल - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान।
•1888 - गणेश वासुदेव मावलंकर - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सैनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे।
•1940 – ब्रुस ली - कराटे के महान खिलाड़ी एवं अभिनेता ।
•1981 - दिव्या खोसला कुमार - भारतीय अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक।
•1985 - आशका गोरडिया - एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री।
•1986 - टीना दत्ता - एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
•1989 - समैरा राव - भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न अभिनेत्री।
27 नवम्बर को हुए निधन
Famous Deaths on 27 November
•1976 - गजानन त्र्यंबक माडखोलकर - मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार थे।
•1978 - लक्ष्मीबाई केलकर - भारत की प्रख्यात समाज सुधारक थीं।
•2002 -शिवमंगल सिंह सुमन - प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि।
•2008 - विश्वनाथ प्रताप सिंह - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
•2019 - सुशील कुमार - पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल।
27 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important Events And Festivals of 27 November
• Historical Events of January
• Historical Events of February
• Historical Events of September
• Historical Events of October
• Historical Events of November





Post a Comment