21 November : History of Today - 21 नवम्बर : आज का इतिहास
21 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important Events of 21 November
•1783 – पहली बार आकाश में गुब्बारे अथवा बैलून द्वारा मनुष्य ने उड़ने का प्रयास किया इस गुब्बारे में दो लोग सवार थे इनमें एक फ़्रांस के भौतिक शास्त्री डयूरेज़ थे। डयूरेज़ ने शिक्षा प्राप्ति के काल से ही उड़ने की योजना बनाई थी।
•1791 - कर्नल नेपोलियन बोनापार्ट को जनरल और नियुक्त कमांडर-इन-चीफ फ्रांसीसी गणराज्य के सेनाओं के लिए पदोन्नत किया गया।
•1806 – नेपोलियन बोनापार्ट की ओर से बर्लिन आदेश जारी हुआ। इस आदेश के अनुसार फ़्रांस के प्रभाव वाले समस्त योरोपीय देशों के ब्रिटेन के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
•1813 - नीदरलैंड में एक स्वतंत्र सरकार बहाल हुई।
•1818 – रूस के जार अलेक्सजेंदर प्रथम ने फलस्तीन में यहूदी राज्य स्थापित करने की अनुशंसा की।
•1867 – लक्ज़मबर्ग को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया। किंतु इसके बाद भी यह देश हॉलैंड से जुड़ा रहा।
•1871 – न्यूयॉर्क के मोसेस एफ गेल ने सिगार लाइटर का पेटेंट कराया।
•1877 – अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन ने दुनिया के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया, जिस पर आवाज को रिकॉर्ड किया जा सकता था और बाद में सुना भी जा सकता था।
•1906 - चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।
•1907 - किंग एडवर्ड VII को उसके जन्मदिन पर कॉलिनन डायमंड तोहफे में दिया गया।
•1921 - प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाँबे (अब मुंबई) पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।
•1930 - डगलस मैकआर्थर को यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में शपथ दिलाई गई।
•1947 - आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।
•1956 - एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी।
1959 - फीनिक्स कला संग्रहालय की स्थापना की गयी।
•1963 - केरल के थुंबा क्षेत्र से भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ और भारत का 'नाइक-अपाचे' नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया।
•1965 – तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाकिस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
•1979 - मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार।
•1980 - लास वेगास स्ट्रिप के एमजीएम ग्रांड होटल और कैसीनो में आग से 85 लोग मारे गए।
•1986 - मध्य अफ्रीकी गणराज्य नेे संविधान अंगीकार किया।
•1989 – ब्रिटिश संसद के निम्न सदन हाउस ऑफ कॉमंस में पहली बार कैमरे लगाए गए।
•1998 - निन्दाडो ने द लीजेंड ऑफ ज़ेल्डा बुक रिलीज़ की: टाइम ऑफ़ ओरारिना
•1999 - चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान 'शेनझू' का प्रक्षेपण किया गया।
•2001 - संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
•2002 - मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफ़रउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
•2002 - बुल्गारिया. इस्तोनिया, लातविया-, लिथुआनिया , रोमानिया , स्लोवाकिया और स्लेवानिया को नाटो ने संगठन का सदस्य बनने का निमंंत्रण दिया।
•2005 - श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
•2007 - पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।
•2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8% रहने की सम्भावना व्यक्त की।
•2008 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पंजाब और हरियाणा में दो नये जजों जस्टिस राकेश कुमार गर्ग व राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया।
•2010 - 37 वें अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स: लेडी गागा और जस्टिन बीबर ने जीता।
•2019 - सीरिया में ईरानी सुरक्षा बलों और सीरिया की सेना के खिलाफ इजरायली सेना के कई हवाई हमलों में ग्यारह लड़ाकू मारे गये।
•2019 - भारतीय सिनेमा की हाईटेक इंटरएक्टिव मल्टीमीडिया प्रदर्शनी-इफ्फी@50 का गोवा में उद्घाटन।
21 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
Famous Birthdays on 21 November
•1694 – फ्रान्कोइस मैरी आरोए - फ़्रांस के प्रसिद्ध दार्शनिक तथा लेखक।
•1870 – जो डॉर्लिंग - ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल किक्रेट कप्तानों में से एक ।
•1872 - केसरी सिंह बारहट - प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सैनानी।
•1899 - हरे कृष्ण मेहताब - 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक।
•1908 - नरेशचंद्र सिंह - भारतीय राजनेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके ।
•1916- नायक यदुनाथ सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
•1926 - प्रेमनाथ - हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता ।
•1931 - ज्ञानरंजन - हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार हैं।
•1941- आनंदीबेन पटेल - गुजरात की पहली मुख्यमंत्री।
•1982 - आरती छाबड़िया - एक भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मॉडल।
21 नवंबर को हुए निधन
Famous Deaths on 21 November
•1517 - सिकन्दर शाह लोदी - बहलोल लोदी का पुत्र और दिल्ली का सुल्तान।
•1908 - सत्येंद्रनाथ बोस - प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सैनानी थे।
•1921 - अविनाशलिंगम चेट्टियार - भारतीय अधिवक्ता, गाँधीवादी नेता, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सैनानी।
•1970 - चंद्रशेखर वेंकट रमन - भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।
21 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important Events and Festivals of 21 November
🔅 विश्व टेलीविजन दिवस ।
🔅 विश्व मत्स्य दिवस ।
🔅 World Hello Day.





Post a Comment