13 November : History of Today - 13 नवम्बर : आज का इतिहास


 


 13 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important Events of 13 November 

•1715 -  जेराबेट विद्रोह के दौरान शेरीफमूयर का युद्ध शुरू हुआ, युद्ध अनिर्णायक रहा ।

•1789 -  बेंजामिन फ्रैंकलिन ने अपने मित्र को एक पत्र में लिखा- “मृत्यु और करों को छोड़कर कुछ भी स्थाई नहीं है।”

•1839 – अमेरिका की पहली दासता विरोध पार्टी 'लिबर्टी पार्टी' का न्यूयॉर्क में गठन किया गया।

•1849 – पीटर बर्नेट कैलिफोर्निया के पहले गवर्नर नियुक्त किये गये।

•1851 – लंदन और पेरिस के बीच टेलीग्राफ कनेक्शन स्थापित किया गया।

•1864 – यूनान के नए संविधान को स्वीकार किया गया।

•1885 – सर्बियाई सेना ने बुल्गारिया पर कब्जा किया।

•1887 -  मध्य लंदन में खूनी रविवार संघर्ष हुआ।

•1898 - काली पूजा के अवसर पर पूज्य माता श्री शारदा देवी ने निवेदिता के विद्यालय का उद्घाटन किया।

•1903 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पनामा की आजादी को स्वीकार किया।

•1909 – अमेरिका के इलिनोइस प्रांत के चेरी में सेंट पॉल कोयला खदान में आग लगने से 259 कर्मियों की मौत हो गयी।

•1946 – मैसाच्युसेट्स में प्राकृतिक बादल से पहली बार कृत्रिम बर्फ बनाई गई।

•1950 - तिब्बत ने चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।

•1956 – अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने अलबामा की बसों में नस्ली भेद-भाव को असंवैधानिक करार दिया।

•1960 – स्पेन के एमुडे में एक फिल्म थियेटर में आग लगने से 152 बच्चे मारे गये।

•1968 - पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।

•1970 – बांग्लादेश में एक भीषण चक्रवात आया जिसमें लगभग दो लाख लोग हताहत हो गये। इस चक्रवात से भारी आर्थिक हानि भी हुई।

•1971 - अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा द्वारा भेजा गया यान मरीनर 9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुँचा और मंगल ग्रह का चक्कर लगाया।

•1975 - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की।

•1985 - पूर्वी कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23,000 लोग मारे गए थे।

•1987 – कंडोम के पहले विज्ञापन को ब्रितानी टीवी पर प्रसारित किया गया।

•1993 – फारुख लेगहारी पाकिस्तान के आठवें राष्ट्रपति बने।

•1994 – स्वीडेन ने यूरोपीय संघ में शामिल होने पर सहमति जताई।

•1997 - सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।

•1998 - चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।

•2004 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के
लिए चार साल का समय निर्धारित किया।

•2005 - आतंकवाद के सफाये और दक्षिण कोरिया को विकसित आर्थिक विश्व के मानचित्र में शामिल करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के भारत के आह्वान पर सहमति के साथ दक्षेस का 13वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न व दक्षेस का 14वाँ शिखर सम्मेलन भारत में करने का निर्णय।

•2007 - कॉमनवेल्थ ने देश में आपात काल हटाने के लिए पाकिस्तान को 10 दिनों का समय दिया। 

•2007 - आस्ट्रेलिया में आयोजित एशिया पैसिफ़िक स्क्रीन अवार्ड में भारतीय फ़िल्म 'गांधी माई फ़ादर' को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला।

•2008- 'असम गण परिषद' राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।

•2009 - झारखण्ड में नक्सलियों ने निवर्तमान विधायक रामचन्द्र सिंह सहित सात लोगों का अपरहण कर लिया ।

•2014 – भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में 264 रनों की पारी खेलकर रिकार्ड बनाया जो एकदिवसीय पारी में सबसे ज्यादा रन हैं। 

•2019 - ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स, प्रिंस चार्ल्स ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द से भेंट की।

•2019 - बोलिविया में राजनीतिक संकट के बीच विपक्षी MLA जीनिन अनीज ने खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया।

•2019 - अमेरिकी एयरोस्पेस निर्माता स्पेसएक्स ने वैश्विक इंटरनेट के लिए 60 स्टारलिंक के उपग्रहों का दूसरा बैच लॉन्च किया।



 13 नवंबर को जन्मे व्यक्ति 
 Famous Birthdays on 13 November 

•1743 – ऐंटोडन लौरेन डी लेवोज़िये - फ़्रांसीसी रसायन शास्त्री। उनको फ्रांस की क्रान्ति के विरोध के कारण 1794 ईसवी में फॉसी दे दी गयी।

•1780 - महाराजा रणजित सिंह - पंजाब के शासक का पाकिस्तान के गुजरांवाला में जन्म हुआ।
महाराजा रणजीत सिंह, maharaja ranjit singh, maharaja ranjeet singh jayanti,
महाराजा रणजीत सिंह का जीवन परिचय
Biography of Maharaja Ranjeet Singh




•1831 – मैक्सवेल - स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री तथा गणितज्ञ।

•1873 - मुकुन्द रामाराव जयकर - प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक , न्यायाधीश, विधि विशारद तथा संविधानशास्त्रज्ञ थे।

•1892 - राय कृष्णदास, कहानीकार, गद्यगीत लेखक

•1917 - वसंतदादा पाटील - महाराष्ट्र के एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। 

•1917 - मुक्तिबोध गजानन माधव - प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि

•1945 - प्रियरंजन दासमुंशी - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष थे।

•1967 - जूही चावला - हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री


 13 नवंबर को हुए निधन 
 Famous Deaths on 13 November 

•1589 - भगवानदास ।

•1924 – आबिदर बेगम - भारत के स्वतंत्रता संग्राम की नेता तथा मौलाना मुहम्मद अली व शौकत अली जौहर की माता ।

 13 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important Events and Festivals of 13 November 



🔅 विश्व दयालुता दिवस { World Kindness Day }।
विश्व दयालुता दिवस, World Kindness Day,


01    02    03    04    05    06    07

 08    09    10    11    12    13    14 

15    16    17    18    19    20    21

22    23    24    25    26    27    28 

29    30