9 November : History of Today - 9 नवम्बर : आज का इतिहास
9 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important Events of 9 November
•1236 - मुग़ल शासक रुकनुद्दीन फिरोज शाह की हत्या की गई।
•1580 - स्पेन की सेना ने आयरलैंड पर हमला किया और अन्दर घुसी।
•1729 - ब्रिटेन, फ़्राँस और स्पेन ने सेवाइल की सन्धि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे आंग्ल-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया। (स्पेन के सेविल नगर में इसी नाम से एक समझौता हुआ। इस समझौते में फ़्रांस वचनबद्ध हुआ है कि हर युद्ध में वह स्पेन का साथ देगा।)
•1794 - तत्कालीन सोवियत संघ की रुसी सेनाओं ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर कब्जा किया।
•1799 – सरकार के विरुद्ध तख्तापलट का नेतृत्व करने के बाद नेपोलियन बोर्नापार्ट ने स्वयं को फ्रांस का तानाशाह घोषित किया।
•1857 - अटलांटिक मासिक पत्रिका की पहले प्रति प्रकाशित की गयी।
•1887 - अमेरिका को पर्ल हार्बर हवाई के अधिकार मिले।
•1905 - अल्बर्टा, कनाडा के प्रांत में इसका पहला आम चुनाव हुआ।
•1917 - बोल्शेविक रूस की अस्थायी सरकार में जोसेफ स्टेलिन का प्रवेश।•
•1918 - जर्मनी एवं बोल्शेविक रूस के बीच ब्रेस्ट-लितोस्क की संधि ; येरुशलम पर ब्रिटेन का अधिकार ;एकेटरिंगबर्ग में जार, जारीना एवं उनके बच्चों को फाँसी ; जर्मन क्रांति; सम्राट विलियम द्वितीय द्वारा देश-त्याग; जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा।
•1949 - कोस्टारिका में संविधान को अंगीकार किया गया।
•1953 - कंबोडिया को फ्रांस से आजादी मिली।
•1963 – जापान की मीके कोयला खदानों में हुए विस्फोट से 458 लोग मारे गए।
•1967 – अमेरिका ने केप कैनेडी, फ्लोरिडा से सैटर्न 5 रॉकेट के साथ मानवरहित अंतरिक्षयान अपोलो 4 का प्रक्षेपण किया।
•1985 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना जब अमेरिका पहुँचे तो उनका जबरदस्त स्वागत किया गया।
•1985 - एंटोली कारपोव को हरा कर सोवियत रूस के 22 वर्षीय गैरी कास्पारोव दुनिया के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैम्पियन बने।
•1989 – बर्लिन दीवार जिसने इस नगर को दो भागों में विभाजित कर रखा था 28 वर्षों बाद गिरा दी गई।
•1991 – दक्षिण अफ्रीका ने रंगभेद पर वैश्विक बायकॉट के 21 साल बाद वापसी करते हुए पहली बार कोलकाता में
अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला। इसे भारत ने तीन विकेट से जीता।
•1994 – रासायनिक तत्व डार्मस्टेडटियम का खोज की गई।
•2000 - उत्तराखण्ड उत्तर प्रदेश से अलग होकर भारत गणराज्य के 27 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया ।
•2001 - एलाएंस की सेना मजार-ए-शरीफ़ में घुसी।
•2005 - फ़्रांस में आपातकाल घोषित। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने स्पष्ट किया कि ईराक में बहुराष्ट्रीय फ़ौजें 2006 तक बनी रहेंगी।
•2005 - जॉर्डन के तीन होटलों पर हुए आत्मघाती हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए।
•2008 - जम्मू-कश्मीर आवामी लीग नेशनल कांफ्रेंस ने विधान सभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
•2014 – अफ्रीका के शीर्ष कारोबारी नेताओं ने इबोला से निपटने के लिए आपात कोष स्थापित किया।
•2016 – देश में भारतीय मुद्रा 500 एवं 1000 के नोट बंद किए गए (घोषणा 8 नवम्बर 2016 को हुई थी)।
•2019 - उच्चतम न्यायालय ने सर्वसम्मत फैसले में मंदिर निर्माण के लिए विवादित भूमि केन्द्र द्वारा गठित किए जाने वाले एक ट्रस्ट को सौंपने का आदेश दिया।
•2019 - मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ की पार्टी को आम चुनावों में पूर्ण बहुमत मिला।
•2019 - बाल संगम उत्सव के 11वें संस्करण का आगाज़ नई दिल्ली में हुआ ( 9 से 12 नवम्बर, 2019)।
9 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
Famous Birthdays on 9 November
•1818 - रुदिन - पिता और पुत्र तथा शिकारी के रेखाचित्र जैसी कालजयी रचनाएँ देने वाले महान् साहित्यकार इवान तुर्गेनेव (ईवान टोरगीनोफ़)का जन्म।
•1877 – अल्लामा मोहम्मद इक़बाल - भारतीय उपमहाद्वीप के उर्दू के प्रख्यात कवि और दार्शनिक
•1889 - इन्द्र विद्यावाचस्पति - प्रसिद्ध पत्रकार, राष्ट्रीय कार्यकर्ता और भारतीयता के समर्थक।
•1904 - पंचानन माहेश्वरी - भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी।
•1931 - लक्ष्मी मल्ल सिंघवी - जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद थे।
•1936 - सुदामा पांडेय 'धूमिल' - प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
•1980 - पायल रोहतगी - फ़िल्म अभिनेत्री।
•1985 - प्रज्ञा पांड्या शाह - एक भारतीय अभिनेत्री, आवाज-डबिंग अभिनेत्री और प्रशिक्षित शास्त्रीय गायक।
9 नवंबर को हुए निधन
Famous Deaths on 9 November
•1941 - गंगानाथ झा - संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।
•1960 - सुब्रतो मुखर्जी - भारत के पहले वायु सेना प्रमुख।
•1962 - धोंडो केशव कर्वे - भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक।
•1970 - चार्ल्स डि गॉल - मौजुदा फ़्राँसीसी गणराज्य के जनक फ़्रैंच राजनेता ।
•1978 - के. पी. केशव मेनन - मालाबार के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा समाज सुधारक थे।
•1980 - पूरन चन्द जोशी - स्वतंत्रता सैनानी ।
•2003 - पुष्पलता दास - एक उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्य असम एक भारतीय स्वतंत्रता सैनानी, सामाजिक कार्यकर्ता, गांधीवादी और विधायक थी।
•2005 - के. आर. नारायणन - भारतीय गणराज्य के दसवें निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में जाने जाते हैं।
•2009 - गुलाम हसन सोफ़ी - गायक।
•2011 - हरगोविन्द खुराना - भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के 'नोबेल पुरस्कार' से सम्मानित।
9 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important Events and Festivals of 9 November
🔅 राष्ट्रीय विधिक साक्षरता / कानूनी सेवा दिवस ।
🔅 विश्व उर्दू दिवस (अल्लामा मोहम्मद इकबाल जयन्ती) ।
🔅 उतरांचल राज्य गठन दिवस (2000) ।
• Historical Events of January
• Historical Events of February
• Historical Events of September
• Historical Events of October
• Historical Events of November
• Historical Events of December






Post a Comment