4 October : History of Today - 4 अक्टूबर : आज का इतिहास





 4 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of October 4 

•1227 - खलीफा अल-आदिल की हत्या हुई।

•1302 - बैजेंटाइन साम्राज्य तथा वेनिस गणराज्य के बीच एक शांति समझौता हुआ।

•1824 - मेक्सिको एक गणराज्य बना।

•1830 - नीदरलैंड से अलग होकर बेल्जियम साम्राज्य बना।

•1943 - यूएस ने जापानियों से सॉलोमन पर कब्जा कर लिया।

•1957 - सोवियत संघ ने पहला उपग्रह स्पुतनिक सफलता पूर्वक अंतरिक्ष में भेजा।

•1963 - क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफान ‘फ्लोरा’ से छह हजार लोग मरे।

•1974 - भारत ने दक्षिण अफ्रिका की सरकार की रंभेदी नीति का प्रतिरोध करने के लिए वहाँ जाकर डेविस कप में भाग लेने से इनकार कर दिया।

•1977 - भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।

•1996 - पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज़ शाहिद अफ़रीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कीर्तिमान रचा।

•2000 - चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।

•2002 - पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया।

•2005 - बाली बम कांड में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार।

•2006 - जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की।

•2008 - अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस एक दिन के लिए भारत यात्रा पर रहीं।

•2011 - अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी के रूप में चिन्हित किया और साथ ही उस पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम भी रखा।

•2011 - नोबेल पुरस्कार समिति ने भौतिकी के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए अमेरिका के सॉल पर्लमटर और एडम रीस तथा अमेरिकी मूल के आस्ट्रेलियाई नागरिक ब्रायन श्मिट को वर्ष 2011 का नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की।

•2011 - अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई की भारत यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुई बैठक में सामरिक मामले, खनिज संपदा की साझेदारी और तेल और गैस की खोज पर साझेदारी संबंधी तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

•2011 - सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में मंगलवार को शिक्षा मंत्रालय के समीप हुए एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में कम से कम 65 लोग मारे गए।

•2011 - अलग तेलंगाना राज्य के लिए आंध्रप्रदेश में 22वें दिन भी हड़ताल जारी रही।

•2011 - दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के अख्तराबाद इलाके में शिया मुस्लिम समुदाय के 12 व्यक्तियों को हथियारबंद लोगों ने उनकी गाड़ी से उतारकर हत्या कर दी।

•2011 - भारतीय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की यात्रा के दौरान भारत और स्विट्जरलैंड ने वित्तीय क्षेत्र में सहयोग के लिए द्विपक्षीय समझौता किया गया जिससे आयकर विभाग के बीच सहयोग बढने और स्विस बैंकों में भारतीयों के खातों का पता लगाने में मदद मिलेगी।

•2011 - मैक्सिको के राष्ट्रीय मानव विज्ञान एवं इतिहास संस्थान ने उत्तर में स्थित दुरांगो प्रांत से प्राप्त मानवीय अस्थियों के आधार पर दावा किया है कि प्राचीन समय में यहां के आदिवासी नरभक्षी थे।

•2011 - दुनिया के नंबर एक डबल ट्रैप निशानेबाज भारत के रोंजन सोढ़ी ने संयुक्त अरब अमीरात के अल आईन में विश्वकप मुकाबले में ओलिम्पिक पदक विजेता चीन के बिनयुआन को पराजित कर अपने खिताब की रक्षा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।

•2011 - रोजगार की तलाश में ब्रिटेन आने वाले विदेशी चिकित्सकों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में काम करने के लिए एक अंग्रेजी परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया गया।

•2011 - कुवैत के सबसे बड़े तेलशोधक कारखाने मीना अल-अहमदी में हुए विस्फोट में तमिलनाडु के चार मजदूरों की मौत हो गई।

•2012 - चीन में आये भूस्खलन के बाद 19 लोग दबकर मरे।

•2012- फॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने संन्यास लिया।



 4 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 4 October 

•1927 - सरला ग्रेवाल,  ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा’ में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल।

•1884 - रामचन्द्र शुक्ल, बीसवीं शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार

•1857 - श्यामजी कृष्ण वर्मा, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक

•1931 - संध्या मुखोपाध्याय, हिंदी और बांग्ला पार्श्व गायिका

•2014- जीन क्लाउड दुवेलियर, हैती के 41वें राष्ट्रपति और नेता।




 4 अक्टूबर को हुए निधन 
 Died on 4 October 

•2015 - इदिदा नागेश्वर राव, भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता।

•1968 - बाबा हरभजन सिंह, भारतीय सेना का एक सैनिक।
बाबा हरभजन सिंह का जीवन परिचय
Biography of Baba Harbhajan Singh





 4 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important events and festivities of 4 October 

🔆विश्व पशु कल्याण दिवस



🔆राष्ट्रीय अखंडता दिवस



                                  

01    02    03    04    05    06    07

 08    09    10    11    12    13    14 

15    16    17    18    19    20    21

22    23    24    25    26    27    28 

29    30    31 


• Historical Events of January

• Historical Events of February

• Historical Events of March

• Historical Events of April

• Historical Events of May 

• Historical Events of June

• Historical Events of July

• Historical Events of August

• Historical Events of September

• Historical Events of October

• Historical Events of November

• Historical Events of December