26 October : History of Today - 26 अक्टूबर : आज का इतिहास
26 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important Events of 26 October
•1708 - लंदन में सेंट पॉल कैथेड्रल के निर्माण का काम पूरा हुआ।
•1774 - फिलाडेल्फिया में अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित हुई।
•1858 - एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
•1905 - नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
•1934 - महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना हुई।
•1943 - कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत हुई।
•1947 – भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर को भारत में विलय करने पर सहमत हुए।
•1947 - इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
•1950 - संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।
•1951 - विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
•1955 – पश्चिमी सरकारों के षड़यंत्रों के परिणाम स्वरूप एक नए देश के रुप में दक्षिणी वियतनाम की स्थापना हुई।
•1969 - चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये।
•1975 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
•1976 - त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।
•1980 - इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।
•1994 - 46 साल से जारी युद्ध को समाप्त करते हुए इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न हुई।
•1999 - उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
•2006 - इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
•2007 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।
•2007 - अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहाँ के बैंकों पर प्रतिबन्ध लगाया।
•2012 - बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।
•2012 - अफ़ग़ानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।
•2015 - उत्तर पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।
•2019 - भारत, भूटान और नेपाल ने ट्रांस बॉर्डर कंज़र्वेशन पार्क की स्थापना के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये।
26 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
Famous Birthdays on 26 October
•1270 - भक्त नामदेव महाराज - का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले में नरसीबामणी नामक गाँव में एक शिंपी के परिवार में हुआ।
•1775 – बहादुरशाह जफर - भारत में मुगलों के अंतिम सम्राट।
•1886 - गोदावरीश मिश्र - उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।
•1890 - गणेशशंकर विद्यार्थी - पत्रकार , स्वाधीनता संग्राम में गणेशशंकर विद्यार्थी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
•1923 - राम प्रकाश गुप्ता - 'भारतीय जनता पार्टी' के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमन्त्री।
•1924 - ठाकुर प्रसाद सिंह - भारत में नवगीत विधा के कवियों में में से एक थे।
•1933 - सरेकोप्पा बंगरप्पा - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ।
•1971 - प्रीति सिंह - भारतीय साहित्यकार, उपन्यासकार एवं सम्पादिका।
26 अक्टूबर को हुए निधन
Famous Deaths on 26 October
•1947 - लॉर्ड लिटन द्वितीय - बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर । (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।
•1955 - डी. वी. पलुस्कर - प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक ।
•1956 - बलराज भल्ला - प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।
•1981 - दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे - भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार ।
•2000- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रांतिकारी तथा लेखक ।
26 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important Events and Festivals of 26 October
🔆 जम्मू और कश्मीर विलय दिवस
![]() |
| महाराजा हरि सिंह का जीवन परिचय Biography of Maharaja Hari Singh Jammu and Kashmir Fusion Day जम्मू और कश्मीर विलय दिवस क्यों मानते है |
• Historical Events of January
• Historical Events of February
• Historical Events of September
• Historical Events of October
• Historical Events of November
• Historical Events of December







Post a Comment