29 October : History of Today - 29 अक्टूबर : आज का इतिहास
29 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important Events of 29 October
•1709 - इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।
•1794 - फ्रांसिसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।
•1851 - बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।
•1859 - स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
•1863 – जिनेवा में हुए कांफ्रेंस के तहत अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति का गठन किया गया।
•1864 - यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया।
•1872 – जेएस रिडसन ने धातु से बनी पवनचक्की का पेंटेंट कराया।
•1913 - मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में बाढ़ से हजारों लोग मारे गये।
•1920 - पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना हुई।
•1923 – ऑटोमन साम्राज्य के खत्म होने के एलान के साथ ही तुर्की देश गणराज्य बना।
•1924 - ब्रिटेन में लेबर पार्टी की संसदीय चुनाव में हार।
•1942 - नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।
•1945 - विश्व में पहला बॉल पोइंट पेन बाज़ार में आया।
•1947 - बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया।
•1955 – बेल्जियम ने कामगारों के लिए सप्ताह में पांच दिन काम करने के कानून को मंजूरी दी।
•1956 – ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने मिस्र के सीना प्रायद्वीप पर आक्रमण कर दिया।
•1958 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
•1964 – अफ्रीकी देश तंगायिका-जांजीबार संयुक्त गणराज्य का नाम बदलकर संयुक्त गणराज्य तंजानिया किया गया।
•1972 – नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।
•1990 - अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 30 लोग मारे गये।
•1994 – न्यूयॉर्क में अमेरिका के मूल निवासियों से जुड़े राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन किया गया।
•1995 - जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रान्त की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।
•1997 - पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि।
•1999 – भारत के पूर्वी तट पर 250 किमी की रफ्तार से आये महातूफान से करीब 150 लोगों की जान गई और पांच लाख लोग प्रभावित हुए।
•2000 - आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफ़र रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
•2001 - पाकिस्तान में कट्टरपंथी कबाइलियों ने पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास क़स्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पम्पों पर कब्ज़ा किया।
•2004 - त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति क्सवेल रिचर्डस ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के साथ वार्ता की।
•2005 - 'आयल फ़ार फ़ूड प्रोग्राम' विषयक बोल्कर रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह पर उंगली उठाई गयी।
•2005 – दिल्ली में दीपावली के दो दिन पहले व्यस्त इलाकों पहाड़गंज और सरोजिनी नगर में सिलसिलेवार बम धमाकों में 62 लोगों की मौत हुई।
•2008 - असोम में हुए बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।
•2012 - अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत हुई।
•2012- ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में हिंदी और अन्य प्रमुख एशियाई भाषाएं पढ़ाई जाएंगी। भारत और अन्य एशियाई देशों से संबंध मजबूत बनाने के लिए यह रणनीति तय की गई है।
•2012- शीर्ष भारतीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए इंग्लैंड के मौजूदा चैंपियन और स्थानीय प्रबल दावेदार माइक रसेल को हराकर सातवां वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप ख़िताब अपने नाम किया।
•2015 - चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।
•2019 - वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने परमहंस योगानन्द की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में 125 रुपये का सिक्का विशेष सिक्का जारी किया।
•2019 - दिल्ली में महिलाओं को सार्वजनिक बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा शुरु की।
29 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
Famous Birthdays on 29 October
•1985 – मुक्केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्सर विजेंद्र सिंह का जन्म हुआ।
•1999 - अदिति भाटिया - एक भारतीय अभिनेत्री ।
29 अक्टूबर को हुए निधन
Famous Deaths on 29 October
•1911 – जोसफ पुलित्जर - अमेरिकी संपादक और प्रकाशक।
•1959 - सैयद मोहम्मद अहमद काजमी - पहली लोक सभा के सदस्य
•1988 - कमलादेवी चट्टोपाध्याय - समाजसुधारक, स्वतंत्रता सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला।
•2021 - पुनीत राजकुमार - भारतीय (कन्नड़) अभिनेता।
29 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important Events and Festivals of 29 October
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय इन्टरनेट दिवस।
• Historical Events of January
• Historical Events of February
• Historical Events of September
• Historical Events of October
• Historical Events of November
• Historical Events of December






Post a Comment